संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घरघोड़ा भाजपा ने राहुल गांधी जलाया पुतला प्रधान मंत्री व उनके स्व माता पर अपमान जनक टिप्पणी कांग्रेसी संस्कार का सबूत :- हंस राज

चित्र
  घरघोड़ा भाजपा ने राहुल गांधी जलाया पुतला प्रधान मंत्री व उनके स्व माता पर अपमान जनक टिप्पणी कांग्रेसी संस्कार का सबूत :- हंस राज घरघोड़ा। कुछ दिन पूर्व बिहार में राहुल गांधी के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी स्वर्गवासी माता पर गाली गलौज और अपमान जनक टिप्पणी की गई थी जिसके बाद देश के लोगों व भाजपाइयों में भारी आक्रोश था जिसे लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज घरघोड़ा के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया, व राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।  भाजपा के मंडल महामंत्री हंस राज गुप्ता ने कहा कि, जब कांग्रेस के सभा मंच से कोई देश के प्रधानमंत्री व उनकी माताजी पर गलत टिप्पणी करता है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उक्त बात पर खेद प्रकट न करके ऐसे लोगों का समर्थन करते हैं, यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता व उनके संस्कार का प्रदर्शन करती।  उक्त कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री जनेश्वर मिश्रा जी, पूर्व पार्षद डोले पटेल जी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, भाजपा के महामंत्री हंस राज गुप्ता, उपाध्यक्ष रणजीत कनोजिय...

ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश मनोज झरिया और साथी को हथियार सहित किया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा जेल

चित्र
● ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश मनोज झरिया और साथी को हथियार सहित किया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा जेल घरघोड़ा। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश मनोज झरिया और उसके ढाबा में काम करने वाले सुनील सिदार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की सख्त कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला ग्राम डूमरपाली निवासी 33 वर्षीय लालजीत सोनार की शिकायत पर दर्ज किया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 10 बजे मनोज झरिया ने फोन कर अपने ढाबा बुलाया और जबरन काम करने का दबाव डाला। लालजीत ने मना किया तो आरोपी मनोज और उसके ढाबा कर्मचारी सुनील ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया, साथ ही धारदार हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे लालजीत वहां से भाग निकला और दूसरे दिन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।      शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने पीड़ित का मेडिकल कराते हुए त...

बगमुड़ा तालाब में चला महाविद्यालय का महाअभियान – छात्र-छात्राओं ने दिखाया जज्बा, गंदगी हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

चित्र
बगमुड़ा तालाब में चला महाविद्यालय का महाअभियान – छात्र-छात्राओं ने दिखाया जज्बा, गंदगी हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश घरघोड़ा। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा के छात्र-छात्राओं ने बगमुड़ा तालाब की सफाई कर एक मिसाल कायम की। तालाब की गंदगी को साफ करने में लड़के-लड़कियों ने मिलकर ऐसा श्रमदान किया जिसने पूरे क्षेत्र को प्रेरणा दी। स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्राचार्य जगदीश तिर्की, उपप्राचार्य एस.एल. साहू, एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर, स्विप प्रभारी राम प्यारे सूर्यवंशी की उपस्थिति में हुई। इस दौरान मोहित सिंह सिदार, दुर्गेश स्वर्णकार, रजनी सिदार, नैना टोप्पो सहित अनेक छात्र-छात्राएँ पूरे उत्साह से जुड़ गए। अभियान में एक ओर लड़के तालाब की गहराई से कचरा और गंदगी खींच-खींचकर निकाल रहे थे, तो दूसरी ओर छात्राएँ पूरी ताकत से उन गंदगी के ढेर को ट्रैक्टरों में उठाकर भर रही थीं। सबने मिलकर घंटों तक श्रमदान किया और तालाब को कचरे से मुक्त करने में बड़ा योगदान दिया। वरिष्ठ छात्र-छात्राओं राहुल बैरागी, शिवराज, शंकर, सुनीता, भानु सहित सैकड...

जिला स्तरीय कला उत्सव में घरघोड़ा ब्लॉक के बच्चों की शानदार प्रतिभा का जलवा, रंगोली से लेकर नृत्य और वादन तक हर मंच पर लहराया परचम

चित्र
जिला स्तरीय कला उत्सव में घरघोड़ा ब्लॉक के बच्चों की शानदार प्रतिभा का जलवा, रंगोली से लेकर नृत्य और वादन तक हर मंच पर लहराया परचम घरघोड़ा, । 30 अगस्त2025 जिला स्तरीय कला उत्सव सह वाद-विवाद प्रतियोगिता में घरघोड़ा ब्लॉक के बच्चों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि समूचे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हो गया। इस अवसर पर घरघोड़ा के नन्हें कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में भाग लेकर यह साबित कर दिया कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएँ भी किसी से पीछे नहीं हैं। आयोजन अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा के कुशल मार्गदर्शन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह, बीआरसी श्री मनोज कुमार प्रधान तथा बीपीओ श्री आशीष शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से रंग बिखेर दिए। रंगोली प्रतियोगिता में कन्या शाला घरघोड़ा की छात्राएँ प्राची बिशी और प्रिया चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका दिल जीत लिया। त्रिआयामी मूर्तिकला प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा टेंडा के छात्र लव कुमार बेहरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समूह नृत्य में शासकीय हाई स्कूल...

कन्या शाला घरघोड़ा मे छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर "सामूहिक पुस्तक वाचन" का हुआ कार्यक्रम |

चित्र
कन्या शाला घरघोड़ा मे छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर "सामूहिक पुस्तक वाचन" का हुआ कार्यक्रम | घरघोड़ा । छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर रजत जयंती दिवस मनाया जा रहा है ; इस संदर्भ मे घरघोड़ा स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा मे शिक्षिकों ने छात्राओं पालकों की उपस्थिति का संयोजन करते हुए विकासखन्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा एवं विकास खन्ड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान के मार्गदर्शन मे स्कूली छात्राओं एवं पालकों की उपस्थिति मे वृहद रूप से सामूहिक पुस्तक वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं पालकों ने अपनी उपस्थिति दी |कार्यक्रम मे विविध प्रकार की पुस्तकें रखी गयी थी जिसका लाभ छात्रों को मिला | अखिलेश मिश्रा ने इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं सहित पालकों को कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की| कार्यक्रम का संयोजन करते हुए शिक्षक विजय पंडा ने रजत जयंती कार्यक्रम के सु अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति इतिहास से छात्राओं को एवं राज्य मे हुए शैक्षणिक विकास से अवगत कराया | उन्होंने साथ मे राज्...

धान की फसल पर संकट गहराया, खाद के अभाव से किसान बेहाल – कांग्रेस ने प्रशासन को दी चेतावनी

चित्र
धान की फसल पर संकट गहराया, खाद के अभाव से किसान बेहाल – कांग्रेस ने प्रशासन को दी चेतावनी घरघोड़ा। धान की बुआई और रोपाई के बाद खेतों में इस समय सबसे बड़ी जरूरत खाद की है, लेकिन घरघोड़ा क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से उनकी मेहनत और फसल दोनों पर संकट गहराने लगा है। सहकारी सोसाइटियों में यूरिया और डीएपी जैसी आवश्यक खाद का टोटा बना हुआ है, जिससे किसान मजबूर होकर निजी दुकानों से कई गुना अधिक कीमत पर खाद खरीद रहे हैं। इससे खेती की लागत बढ़कर किसान की कमर तोड़ रही है। किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घरघोड़ा ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान खरीफ सीजन में मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति नहीं होने से फसल बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। यदि तत्काल समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में हजारों किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को घेरते हुए कहा कि अन्नदाता को जिस समय खाद की सर्वाधिक आवश्यकता है, उस समय उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और किसानो...

कोतरा स्कूल के लालों का कमाल – स्वामी आत्मानंद विद्यालय ने फिर रचा इतिहास सफल नेतृत्व से शिक्षा और खेल दोनों में लहराया परचम बीर सिंह

चित्र
कोतरा स्कूल के लालों का कमाल – स्वामी आत्मानंद विद्यालय ने फिर रचा इतिहास सफल नेतृत्व से शिक्षा और खेल दोनों में लहराया परचम बीर सिंह  आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कोतरा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत और सही मार्गदर्शन से शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी इतिहास रचा जा सकता है। U-19 वर्ग में कक्षा 12वीं के सर्वेश पटेल और सचिन श्रीवास, वहीं U-17 वर्ग में कक्षा 12वीं के पारग पटेल और कक्षा 9वीं के मेहुल चौधरी ने हैमर थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ब्लॉक स्तर पर जीत हासिल की और जिले में अपनी जगह बनाई। इन खिलाड़ियों ने पूरे गांव, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। विद्यालय की इस उपलब्धि के पीछे शांतनु राय सर का सफल नेतृत्व, प्रभारी प्राचार्य आर.सी. नवनीत, नोडल वीर सिंह, और एच.ओ.डी. शांति मिश्रा का समर्पित मार्गदर्शन रहा है। इनके निर्देशन में विद्यालय आज सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। नोडल वीर सिंह ने कहा— “हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। हम ठान चुके हैं कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करेंगे। यह हमारी...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में शिशु संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में शिशु संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन  घरघोड़ा । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में कलेक्टर महोदय श्री मयंक चतुर्वेदी जिला रायगढ़ (छ.ग) के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा द्वारा शिशु संरक्षण माह अभियान का शुभारंभ किया गया । शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर बीईटीओ श्री विनोद एक्का , पर्यवेक्षक श्री रोहित कुमार डनसेना, वेक्सीन हैंडलर श्रीमती पुष्पलता नायर, आर.एच.ओ श्री कुमार सिंह सिदार, श्रीमती नमिता बोहिदार श्री गोपीराम राठिया एनएचएम एमपीडब्ल्यू एवं गर्भवती-शिशुवती माताएं 09 माह से 05 वर्ष के लाभार्थी बच्चों के साथ उपस्थित रहे। शिशु संरक्षण माह का आयोजन 30 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बच्चों को दवाएं दी जाएंगी। यह अभियान सफल हो इसके लिए सभी ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजक व मितानिनों को दवा पिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अभ...

● घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोबाइल चोरी का खुलासा – तीन आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख कीमत के 19 मोबाइल और नगदी बरामद ● “स्थानीय चोर से पूछताछ में खुला बड़ा राज, चोरी की मोबाईल खरीदने के आरोप में रायगढ़ के दो मोबाइल दुकानदार भी गिरफ्तार” ● “घरघोड़ा पुलिस की सटिक कार्यवाही से मोबाइल चोरी और खपाने का हुआ पर्दाफाश” ● “चोरी के अपराध में तीनों आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर, पुलिस की तगड़ी कार्रवाई से अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों में हड़कंप”

चित्र
● घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोबाइल चोरी का खुलासा – तीन आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख कीमत के 19 मोबाइल और नगदी बरामद ● “स्थानीय चोर से पूछताछ में खुला बड़ा राज, चोरी की मोबाईल खरीदने के आरोप में रायगढ़ के दो मोबाइल दुकानदार भी गिरफ्तार” ● “घरघोड़ा पुलिस की सटिक कार्यवाही से मोबाइल चोरी और खपाने का हुआ पर्दाफाश” ● “चोरी के अपराध में तीनों आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर, पुलिस की तगड़ी कार्रवाई से अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों में हड़कंप” घरघोड़ा । आज पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर घरघोड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक स्थानीय चोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस ने चोरी की मोबाइल खरीदने वाले दो मोबाइल दुकान संचालकों को भी धर दबोचा। इस कार्रवाई से पुलिस ने कुल 19 नग मोबाइल फोन और 1,100 रुपये नगद रकम बरामद की, जिसकी कुल कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपये है।     मामला 18-19 अगस्त की रात का है, जब कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान का एल्बेस्टर शीट तोड़कर अज्ञात आरोपी ने एक ओप्पो और एक पोको सी-75 क...

निजी स्कूलों की मनमानी पर भीम आर्मी का विस्फोट – गरीब अभिभावकों का शोषण बंद करो, वरना होगा बड़ा आंदोलन

चित्र
निजी स्कूलों की मनमानी पर भीम आर्मी का विस्फोट – गरीब अभिभावकों का शोषण बंद करो, वरना होगा बड़ा आंदोलन घरघोड़ा - “शिक्षा अधिकार है, व्यापार नहीं ” – इसी नारे के साथ घरघोड़ा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने निजी विद्यालयों द्वारा खुलेआम की जा रही लूटखसोट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम दिया है कि अब गरीब-मजदूर परिवारों की जेब पर डाका डालना बंद करो, अन्यथा भीम आर्मी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। 27 अगस्त को ब्लॉक उपाध्यक्ष संपत कुर्रे के नेतृत्व में भीम आर्मी ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि घरघोड़ा ब्लॉक के अधिकांश निजी विद्यालय शासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ट्यूशन फीस के नाम पर मोटी रकम, विकास शुल्क के नाम पर हजारों रुपए, किताब और पोशाक के नाम पर अतिरिक्त वसूली – यह सब शिक्षा को व्यापार में बदलने का जीता-जागता उदाहरण है। भीम आर्मी ने आरोप लगाया है कि शिक्षा विभाग की ढिलाई और चुप्पी ने इन विद्यालयों को बेलगाम बना दिया है। अभिभावक मजबूरी में फीस भर रहे हैं, लेकिन ग...

पूर्व प्रभारी प्राचार्य अश्वनी कुमार पटेल का निधन शिक्षा क्षेत्र में शोक का वातावरण

चित्र
पूर्व प्रभारी प्राचार्य अश्वनी कुमार पटेल का निधन शिक्षा क्षेत्र में शोक का वातावरण घरघोड़ा अश्वनी कुमार पटेल सेवानिवृत प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा टेडा के निधन का समाचार मिला है जिससे क्षेत्र में शोक का वातावरण निर्मित हो गया है अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ी जिसका किसी को अंदेशा नहीं था। बैंहामुंडा के निवासी अश्वनी कुमार पटेल एक सज्जन नागरिक के साथ-साथ एक अच्छे शिक्षाविद भी थे प्रारंभ से धर्मजयगढ़ विकासखंड एवं घरघोड़ा विकासखंड में अपना अधिकतम समय शिक्षा विभाग में दिया,  समय पर स्कूल पहुंचना शैक्षणिक गतिविधियों में संलग्न रहना इसके सिवाय अन्य कामों में कम रुचि रहती थी सेवानिवृत्ति के बाद कृषि में भी अपना समय दिया करते थे उच्च स्तरीय कृषि कार्य के लिए इनकी पहचान कि विकासखंड में थी उनके निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने शोक व्यक्त किया है इनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संतोष पांडे प्रांतीय उपाध्यक्ष, केशव पटेल राजपत्रित संघ, संतोष सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,डॉ विकास शर्मा ,डॉक्टर पैंकरा, राजेश मिश्रा, शैलेंद्र कर...

स्टेट लेवल के डेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऋषभ सिंह(रोशन) ने ब्रॉन्ज मेडल अर्जित किए

चित्र
स्टेट लेवल के डेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऋषभ सिंह(रोशन) ने ब्रॉन्ज मेडल अर्जित किए घरघोड़ा। सरगुजा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा प्रायोजित 21वीं सब जूनियर , जूनियर,सीनियर,एवं 8 वीं कैडेट क्योरूगी,पुमसे स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन दिनांक 22.08.25 से 24 अगस्त तक गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में संपन्न हुआ।  सभी विजेताओं को रायगढ़ ताइक्वांडो संघ द्वारा दिनांक 26.08.25 को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूनम पटेल सोलंकी( MIC सदस्य शिक्षा,आवास, पर्यावरण, नगर निगम रायगढ़ ) एवं विजय दुबे संरक्षक ताइक्वांडो एवं ट्रांसपोर्टर के कर कमलों से सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दिए। इस प्रतियोगिता में ऋषभ सिंह ठाकुर(रोशन)ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर पूरे रायगढ़ जिले का ही नहीं बल्कि अपने घरघोड़ा क्षेत्र का नाम रोशन किया।अपनी मेहनत और लगन तथा इसके कोच ऋषि सिंह (नेशनल कोच एवं इंटरनेशनल मेडलिस्ट) सहायक हृषिता सिंह की कड़ी प्रशिक्षण का नतीजा है। जीत का श्रेय ऋषभ ने अपने कोच तथा अपने पूरे परिवार को दिए जिसने प्रशिक्षण ...

घरघोड़ा में कला उत्सव और सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन – SDM दुर्गा प्रसाद अधिकारी व BEO संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चित्र
घरघोड़ा। 25 अगस्त को पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में विकासखंड स्तरीय कला उत्सव एवं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन और समापन एक ऐतिहासिक लम्हे की तरह रहा, जहाँ विद्यार्थियों ने अपनी अनोखी प्रतिभा से हर किसी का दिल जीत लिया। इस पूरे आयोजन की सफलता का श्रेय अनुविभागीय अधिकारी (SDM) दुर्गा प्रसाद अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन को जाता है। उनके नेतृत्व और प्रेरणादायी विचारों ने विद्यार्थियों को नई दिशा और आत्मविश्वास प्रदान किया। इसी कड़ी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाया। वहीं BRCC मनोज प्रधान ने भी अपना सहयोग व मार्गदर्शन देकर पूरे आयोजन को नई ऊँचाई प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्रभारी प्राचार्या रजनी पंडा ने की। मंच पर उपनिरीक्षक गौरव साहू, बी.पी.ओ आशीष शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामयी बना दिया। लगभग 10 विद्यालयों से आए 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्...

एनएसयूआई का अल्टीमेटम – प्राचार्य की तानाशाही के खिलाफ सोमवार से उग्र आंदोलन छात्रों और शिक्षकों पर लगातार अत्याचार, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं एनएसयूआई ने दी चेतावनी – “जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करो, प्राचार्य को हटाओ”

चित्र
  एनएसयूआई का अल्टीमेटम – प्राचार्य की तानाशाही के खिलाफ सोमवार से उग्र आंदोलन छात्रों और शिक्षकों पर लगातार अत्याचार, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं एनएसयूआई ने दी चेतावनी – “जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करो, प्राचार्य को हटाओ” घरघोड़ा। नगर के पीएमश्री आत्मानंद हाई स्कूल घरघोड़ा में प्रभारी प्राचार्य संजय पंडा की मनमानी, तानाशाही रवैया और छात्रों-शिक्षकों के साथ हो रहे लगातार दुर्व्यवहार से अब हालात विस्फोटक हो गए हैं। छात्र संगठन एनएसयूआई ने सोमवार से उग्र आंदोलन का ऐलान कर दिया है। छात्रों और अभिभावकों का फूटा गुस्सा एनएसयूआई का आरोप है कि प्राचार्य पंडा छात्रों को प्रताड़ित करते हैं, बच्चों का प्रवेश रोकते हैं और दबाव बनाकर शिक्षा का माहौल बिगाड़ रहे हैं। अभिभावक भी लगातार अव्यवस्थाओं से नाराज हैं। जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष आदित्य दासे ने बताया कि पहले ही ज्ञापन देकर प्राचार्य पर लगे गंभीर आरोपों की जांच की मांग की गई थी, लेकिन विभाग ने रिपोर्ट दबा दी। इससे साफ है कि छात्रों की आवाज को कुचलने की कोशिश हो रही है।   सोमवार से होगा उग्र आंदोलन एनएसयूआई ने ...

घरघोड़ा के सभी कार्यालय में तालाबंदी अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आंदोलन का व्यापक प्रभाव

चित्र
  घरघोड़ा के सभी कार्यालय में तालाबंदी अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आंदोलन का व्यापक प्रभाव घरघोड़ा- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु पूरे प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी आज एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे पूरे कार्यालय में ताला बंद दिखा।  फेडरेशन के संयोजक संतोष पांडे ने सभी कर्मचारियों अधिकारियों के समक्ष 11 सूत्रीय मांगों को पढ़ा जिसमें मोदी की गारंटी अनुसार प्रदेश के कर्मचारी पेंशनरों को केंद्र के समान दिए तिथि से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दिया जाए। वर्ष 2019 से लंबित डी ए एरियर्स का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जाए। लिपि को शिक्षकों स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग की वेतन विसंगति दूर करने हेतु पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट जारी की जाए। प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान क्रमशः 8,16,24,32 वर्ष में दिया जाए। सहायक शिक्षक सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को त्रिस्तरी समय मान वेतनमान दिया जाए। नगरीय निकायों कर्मचारियों को नियमित वेतन दिया जाए। कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं लागू किया जाए। अनुकंपा नियुक्ति से सीलिंग समाप्त किया जाए। म...

घरघोड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन* 26 अगस्त से गूंजेगा नगर, पितृमोक्षार्थ ज्ञानयज्ञ में जुटेंगे श्रद्धालु

चित्र
घरघोड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन* 26 अगस्त से गूंजेगा नगर, पितृमोक्षार्थ ज्ञानयज्ञ में जुटेंगे श्रद्धालु घरघोड़ा। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर वातावरण में इस बार घरघोड़ा नगर एक विराट आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। आगामी 26 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 तक लैलूंगा रोड स्थित (शिब्बू फड़) पर पितृमोक्षार्थ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। कथा वाचन हेतु गया धाम, बिहार से आचार्य श्री ब्रजेन्द्र कुमार मिश्रा (विजय कुमार जी) व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी अमृतवाणी से प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से सायं सात बजे तक श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएँगे। मंगलाचरण और भव्य कलश यात्रा के साथ यह आयोजन प्रारंभ होगा, जिसमें नगर की गलियाँ शंख-घंटियों की गूंज और भक्ति गीतों से मुखरित होंगी। सप्ताहभर चलने वाली कथा में भक्तगण कपिलोपाख्यान, प्रह्लाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, महारास, कंस वध और रुक्मणी विवाह जैसे दिव्य प्रसंगों का श्रवण करेंगे। एक सितम्बर को कथा का समापन सुदामा चरित्र एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। कथा स्थल पर ...

कन्या शाला घरघोड़ा में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन |

चित्र
कन्या शाला घरघोड़ा में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन | घरघोड़ा : मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 :26 अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक कार्य योजना तैयार करते हुए प्रदेश के प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में निर्धारित प्रश्नों एवं विन्दुओं के माध्यम से गुणवत्ता की जाँच की जानी है | जिसके लिए एक व्यापक रूप से अभियान का रूप देते हुए जिले के विकासखंड अंतर्गत संकुलों में संकुल के प्रधानपाठकों को संकुल प्राचार्य द्वारा कार्यशाला का आयोजन करते हुए विविध विन्दुओं पर चर्चा परिचर्चा करते हुए अंकेक्षण पूर्व तैयारी की गयी | घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत कन्या संकुल में संकुल प्रभारी प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा द्वारा संकुल कन्या एवं कंचनपुर के प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक के शाला  प्रभारियों को शैक्षणिक संसाधनों, स्कूली गुणवत्ता, इंस्पायर एवार्ड, इको क्लब, बेग लेस डे,छात्राओं के लर्निंग कॉर्नर, मध्यान्ह भोजन, स्मार्ट क्लास, शिक्षण गुणवत्ता को बेहतरीन बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति शैक्षणिक सामग्री का उ...

घरघोड़ा एसडीएम ने किया मोबाइल मेडिकल वैन का औचक निरीक्षण , बिना जांच रिपोर्ट दवा न देने के निर्देश

चित्र
घरघोड़ा एसडीएम ने किया मोबाइल मेडिकल वैन का औचक निरीक्षण , बिना जांच रिपोर्ट दवा न देने के निर्देश घरघोड़ा।प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधा मुहैया करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने तहसीलदार स्तर पर मोबाइल मेडिकल वैन उपलब्ध कराई गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में घरघोड़ा मे पदस्थ आईएएस एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने मंगलवार को अचानक मोबाइल मेडिकल वैन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वैन में उपलब्ध स्वास्थ्य उपकरणों एवं मशीनों का बारीकी से परीक्षण किया तथा वहां मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने यह स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना जांच रिपोर्ट प्राप्त किए किसी भी मरीज को दवा उपलब्ध न कराई जाए। उन्होंने कहा कि उपचार केवल अनुमान के आधार पर नहीं, बल्कि सटीक जांच रिपोर्ट के बाद ही होना चाहिए, जिससे मरीजों को सही इलाज मिल सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ( IAS ) के साथ तहसीलदार मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी मौके पर ही अपना स्वास्...

अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा ने सुनाई हत्या के आरोपी पुलूराम कुम्हार को आजीवन कारावास की सजा और ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया।।

चित्र
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा ने सुनाई हत्या के आरोपी पुलूराम कुम्हार को आजीवन कारावास की सजा और ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया। घरघोड़ा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतिका सुकरी बाई कुम्हार के भाई नंदलाल कुम्हार ने थाना लैलूंगा में इस आशय की सूचना दी कि उसकी बड़ी बहन सुकरी बाई का विवाह ग्राम रूप डेगा के पुलूराम कुम्हार के साथ हुआ था जिनका कोई आल औलाद नहीं थे दिनांक 17 /10 /23 की सुबह 8:00 बजे उसका भतीजी दामाद लोहरा कुम्हार ने मोबाइल से सूचना दिया कि उसकी दीदी सुकरी बाई की मृत्यु हो गई है। तब वह ग्राम बोंकी से ग्राम रूप डेगा अपनी बहन के घर जाकर देखा, तो उसकी बहन सुकरी बाई खाट में चित पड़ी थी जिसके चेहरे गाल एवं शरीर में मार-पीट और चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे ।आस पड़ोस मोहल्ले में पूछताछ किया तो मोहल्ले वालों ने बताया कि 16/ 10/2023 की रात्रि 9:00 बजे पुलूराम कुम्हार अपनी पत्नी सुकरी बाई को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद कर रहा था और हाथ मुक्का से उसके साथ मारपीट किया था जिसके परिणाम स्वरुप उसकी मृत्यु हो गई।। सूचना कर्ता नंदलाल कुम्...

● घरघोड़ा पुलिस ने दो सक्रिय चोर और चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कबाड़ी को किया गिरफ्तार

चित्र
● घरघोड़ा पुलिस ने दो सक्रिय चोर और चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कबाड़ी को किया गिरफ्तार ● ग्राम पोरडी से 85 नग लोहे के पाइप चोरी कर कबाड़ी को बेचे थे आरोपी ● पुलिस ने कबाड़ी से 100% चोरी की संपत्ति – पाइप, मोटरसाइकिल और तराजू-बाट किया जब्त ● मुखबिर की सूचना पर ढोरम बाईपास रोड से दोनों चोर दबोचे गए, कबाड़ी भी पकड़ा गया ● तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही, रिमांड पर भेजा गया घरघोड़ा - घरघोड़ा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो सक्रिय चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पूरी संपत्ति और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। घटना का विवरण-     ग्राम कुर्मीभौना निवासी दम्बोदर बेहरा (43 वर्ष) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम पोरडी स्थित खेत में निर्माणाधीन अल्वेस्टर शेड के लिए रखे गए 85 नग लोहे के पाइप (कीमत लगभग ₹40,000) 15-16 अगस्त की रात चोरी हो गए। मामले में अपराध क्र. 207/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई   ...

डी ए वी पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया

चित्र
  घरघोड़ा। डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी तलईपल्ली कौशल विहार में दिनांक 14 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व पूरे उत्साह और भक्ति भाव से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री राजकुमार शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्री कृष्ण के भावपूर्ण भजन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्राचार्य महोदय ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि "ऐसे आयोजन न केवल हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास भी करते हैं।" प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। 

डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 79 वाॅं स्वतंत्रता दिवस

चित्र
  डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 79 वाॅं स्वतंत्रता दिवस घरघोड़ा । डी.ए. वी. पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी तलाईपल्ली में 79 वाॅं स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य महोदय श्री राजकुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों की देशभक्तिपूर्ण समूह नृत्यों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।  विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से भारत देश को सशक्त बनाने में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाने का आव्हान किया एवं कहा कि हमें लिंग विभेद की समस्या से ऊपर उठना होगा तभी देश विकास कर पायेगा।  प्रतीक सिन्हा,लक्ष्य दुबे ने सारगर्भित भाषणों के रूप में अपने विचार रखे। सभी विद्यार्थी को स्वल्पाहार दिया गया, आगे का कार्यक्रम एनटीपीसी आवासीय परिसर के मैदान में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में हमारे विद्यालय के कक्षा तीसरी से कक्षा आठवीं तक के प्रतिभावान विद्यार्थीयों की देशभक्तिपूर्ण समूह नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया एवं विद्यार्थियों के द्वारा सुमधु...

एनटीपीसी तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

चित्र
एनटीपीसी तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस घरघोड़ा :- एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने उत्साह और गौरव के साथ देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। परियोजना के कोशल विहार आवासीय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा परेड का निरीक्षण कर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की गई, जिसके बाद डीजीआर सुरक्षा सेवा के कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। मुख्य कार्यक्रम के पूर्व परियोजना के प्रशासनिक भवन, सामुदायिक भवन एवं बाल भवन में ध्वजारोहण किया गया। अपने संबोधन में श्री अखिलेश सिंह ने परियोजना की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उत्कृष्टता, सुरक्षा और सतत विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बीते 78 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। प्रमुख परिचालन मील के पत्थरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में परियोजना ने 110 लाख टन कोयला खनन कर 46% और 103 लाख टन कोयले का प्रेषण कर 47% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की ...