संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
बागमुड़ा तालाब को पुनः गंदा करने की साजिश?  विकास विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर उठे गंभीर सवाल सफाई के बाद कभी जलकुंभी डालने तो कभी तालाब की मेड़ से छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप, नगरवासियों में आक्रोश घरघोड़ा। नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और लगातार प्रयासों के बाद बागमुड़ा तालाब की सफाई कर उसे नया स्वरूप दिया गया। जिस तालाब में कभी जलकुंभी और गंदगी के कारण पानी तक दिखाई देना मुश्किल था, आज वह काफी हद तक साफ नजर आने लगा है। लेकिन सफाई के बाद तालाब को दोबारा गंदा करने की कथित कोशिशों ने नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। नगरवासियों का आरोप है कि कुछ विकास विरोधी और विघ्नसंतोषी तत्वों द्वारा बागमुड़ा तालाब को पुनः गंदा करने के लिए बार-बार ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं। कभी तालाब में जलकुंभी एवं जलीय वनस्पतियां पहुंचने की बात सामने आती है, तो कभी रात के अंधेरे में तालाब की मेड़ और पानी के निकासी मार्ग से छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत सामने आती है। हाल ही में ऐसी ही एक घटना में छोटे मुड़ा की ओर से गंदा पानी, कचरा और पत्तियों का पानी बागमुड़ा तालाब की ओर पहुंचने की स्थिति सामने आई। ...
चित्र
अरुण कुमार सक्सेना ने संभाला एनएमएल तलईपल्ली के नए परियोजना प्रमुख का कार्यभार घरघोड़ा :- एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में श्री अरुण कुमार सक्सेना ने नए परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने वर्ष 1993 में एनटीपीसी में अपने करियर की शुरुआत की थी, एवं एनटीपीसी में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है। तलईपल्ली में पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे झारखंड स्थित केरंडारी कोयला खनन परियोजना में परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।   अवध विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से विद्युत अभियंत्रण में स्नातक श्री सक्सेना ने कोरबा, ऊंचाहार, सीसी-ओएस, बादम एवं केरंडारी सहित एनटीपीसी एवं एनएमएल के विभिन्न परियोजनाओ में सेवाएं दी हैं। संचालन, ईंधन प्रबंधन एवं ऑपरेशन सर्विसेज उनके प्रमुख विशेषज्ञता क्षेत्र हैं।   नए दायित्व के तहत श्री सक्सेना तलईपल्ली परियोजना की समस्त गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। 25 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष की अधिकतम उत्पादन क्षमता वाली इस परियोजना में उनके नेतृत्व में उत्पादन एवं कोयला प्रेषण को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ सुरक्षा, दक्षता एवं सतत वि...
चित्र
विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन 20 गांवों के 500 से अधिक लोगों की सहभागिता, ‘बिरहोर’ पत्रिका का विमोचन, बिरहोर समुदाय के 12 सदस्य सम्मानित रायगढ़ :- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तमनार स्थित महाजेनको की गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आश्रित ग्राम मुड़ागांव (सराईटोला) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आसपास के 20 गांवों से 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, लोककला और सामाजिक योगदान को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज, तहसील तमनार के अध्यक्ष चक्रधर सिंह राठिया तथा जनपद सदस्य नंदिनी मनोज राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान...
चित्र
  पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो जुआ फड़ पर दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.13 लाख की जप्ती जुआरियों पर पुलिस जुआ एक्ट के साथ की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई  रायगढ़ । रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस ने दिनांक 08.08.2026 की रात्रि ग्राम खम्हार में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर 6 आरोपियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा।           पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हार में अभय गुप्ता के मकान के पीछे खुले स्थान पर कुछ लोग ताश पत्ती से रुपये दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी। पहले फड़ से लवकुश डाठिया पिता धजाराम राठिया उम्र 28 वर्ष, अभय गुप्ता पिता संजय गुप्ता उम्र 22 वर्ष एव...
चित्र
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा सुनाया फैसला। जीजा के हत्यारे साले को आजीवन कारावास की सजा। घरघोड़ा :-आज घरघोड़ा न्यायालय श्रीमान अभिषेक शर्मा अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा ने आरोपी गौरी शंकर राठिया निवासी जुनवानी कुधरी पारा सिसरिंगा को गणेश राम राठिया की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा एवं अर्थ दण्ड से दण्डित किया।   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना धरम जयगढ़ के अपराध क्रमांक 85/2021 के अनुसार प्रार्थी मेघनाथ राठिया द्वारा थाना धरमजयगढ़ में अपने पुत्र गौरीशंकर राठिया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/04/2021 को उसकी पुत्री बूंद कुंवर और दामाद गणेश राम राठिया शादी नेवता में उनके गांव आए थे शादी में सम्मिलित होने बाद बूंद कुंवर अपने पति गणेश राम के साथ अपने मायके आई वहीं पर अभियुक्त गौरीशंकर राठिया और गणेश राम राठिया दोनों जीजा साला के मध्य जमीन के बटवारे की बात को लेकर लेकर झगड़ा झंझट हो गया, कुछ देर बाद मृतक गणेश राम एवं उसकी पत्नी बूंद कुंवर अपने गांव ससकोबा जाने के लिए सायकल से निकले तथा  वे दोनों पति-पत्नी जुनवानी कुधरी पारा के पास पहुंचे थे ...
चित्र
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कया में जन आरोग्य समिति की बैठक सम्पन्न घरघोड़ा:- आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कया, विकासखण्ड घरघोड़ा में जन आरोग्य समिति की बैठक बीडीसी श्रीमती पुनिता राठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आमजन को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुचारू एवं प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने, मरीजों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.आर. पैकरा, सेक्टर प्रभारी श्री तरुण सेन भोय, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेंद्र नायक, बीईटीओ श्री विनोद एक्का, आर.एम.ए. श्री रोहित कुमार साहू, पर्यवेक्षक श्री सुनिराम राठिया एवं श्रीमती राधा डनसेना, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू, ब्लॉक कुष्ठ सहायक श्री उत्तम सिंह सिदार, स्टाफ नर्स श्रीमती अंजना टोप्पो, श्रीमती भुनेश्वरी सिदार, श्री नरेंद्र कुमार देवांगन, लोक निर्माण विभाग के अभियंता सहित जन आरोग्य समिति के अन्य माननीय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सघन कुष्ठ खोज अभियान की प्रगति क...
चित्र
कुष्ठ रोग से मुड़ी उंगलियों को RCS सर्जरी से मिला नया जीवन घरघोड़ा के परमेश्वर दास की उंगलियों में हुआ उल्लेखनीय सुधार, अन्य कुष्ठ मरीजों में जगी उम्मीद घरघोड़ा :- कुष्ठ रोग के कारण हाथ की उंगलियों में आई विकृति के चलते दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे ग्राम छोटेगुमड़ा निवासी 46 वर्षीय श्री परमेश्वर दास के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल नई उम्मीद लेकर आई है। RCS (Reconstructive Surgery) ऑपरेशन और नियमित पुनर्वास के बाद उनके बाएं हाथ की मुड़ी हुई उंगलियों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। श्री परमेश्वर दास के बाएं हाथ की रिंग फिंगर एवं लिटिल फिंगर कुष्ठ रोग के कारण मुड़ गई थीं। इस स्थिति के कारण उन्हें हाथ के उपयोग में परेशानी होती थी। मरीज की स्थिति को देखते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा, डॉ. एस. आर. पैकरा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज एवं परिजनों की काउंसलिंग की और उन्हें RCS सर्जरी के लिए प्रेरित किया। इस कार्य में डॉ. ईश्वर प्रसाद खड़बन्धे (फिजियोथैरेपिस्ट), श्री बी. एस. नायक (NMA), श्री उत्तम सिंह सिदार एवं श्री लक्ष्मीकांत गुप्ता की ...
चित्र
घरघोड़ा फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई अनाचारी को अंतिम सांस तक के कारावास की सजा। घरघोड़ा :- शहाबुद्दीन कुरैशी बिशेष न्यायाधीश एफ टी एस सी पाक्सो/रेप घरघोड़ा जिला रायगढ़ ने दो वर्षीय मासूम के साथ अनाचार करने वाले आरोपी राजू महतो पिता विपत महतो निवासी फत्तेपुर बिलौना, थाना औराई जिला मुजफ्फरपुर बिहार को दो वर्षीय मासूम के साथ अनाचार करने के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पूंजी पथरा के अपराध क्रमांक 213/2023 अन्तर्गत धारा 376,450, भारतीय दण्ड संहिता एवं धारा 4,6,पाक्सो एक्ट के अपराध का मामला इस प्रकार है कि दिनांक 22/08/2023 को पीड़ित की मां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उक्त दिनांक को उसका पति काम करने प्लान्ट गया था। वह अपने बच्चों के साथ घर में थी, दोपहर लगभग 01बजे आरोपी राजू महतो आया और बोला कि थोड़ा आराम करना चाहता है तब प्रार्थिया ने उसे घर में आराम करने बोली आरोपी आराम करने भीतर गया और जहां चटाई पर दो वर्षीय मासूम पीड़ित सोई थी उसके बगल मे जाकर आराम करने लगा। प्रार्थिया कमरे से बाहर घर के ...
चित्र
5 महीने तक गर्भवती महिला को नहीं मिला पोषण आहार, अब मिला ऐसा पैकेट जिस पर उत्पादन तिथि तक नहीं! आखिर वार्ड क्रमांक 11 की आंगनबाड़ी में चल क्या रहा है? घरघोड़ा :- सरकार एक ओर 'सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0' अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। दावा किया जाता है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहे और जन्म लेने वाला शिशु स्वस्थ हो। लेकिन नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से सामने आया मामला इन तमाम दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 11 की एक गर्भवती महिला का आरोप है कि उसे पिछले लगभग 5 महीनों से नियमित रूप से पोषण आहार नहीं दिया गया। कई बार जानकारी लेने और प्रतीक्षा करने के बाद जब आखिरकार पोषण आहार उपलब्ध कराया गया, तब उस पैकेट को देखकर नया विवाद खड़ा हो गया। मामले में सामने आए पैकेट की तस्वीरों में बैच नंबर और उत्पादन तिथि (Manufacturing Date) लिखने का स्थान तो मौजूद ...
चित्र
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित घरघोड़ा :- डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, घरघोड़ा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रधानमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने प्रधानमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण देखा और नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में भी नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार पंडा ने विद्यार्थियों को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट...
चित्र
संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी संतोष पांडेय बने वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री                   आशीष शर्मा बने प्रांतीय सचिव घरघोड़ा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 249 का प्रान्तीय अधिवेशन दिनाँक- 02.08.2026 को टाउन हॉल, कचहरी चौक रायपुर में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसाइटी के नियमों के तहत प्रान्तीय पदाधिकारियों का नवीन मनोनयन किया गया। अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी एवं संघ के सदस्यों ने भाग लिया। यह संगठन कर्मचारियों का सबसे पुराना संगठन है, इसका पंजीयन मध्यप्रदेश के समय से चला आ रहा है और शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन है। दिनाँक- 02.08.2026 को आयोजित अधिवेशन में रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसाइटी के नियमों के तहत पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जिसमें संघ के लिए सदैव समर्पित और अपने विभिन्न कार्यकालों में उल्लेखनीय कार्य सम्पादित करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी संतोष पांडेय जी को संघ का वरिष्ठ प्रान्तीय महामंत्री एवं आशीष शर्मा जी को संघ का प्रांतीय सचिव...
चित्र
इंटरनेशनल ताइक्वांडो स्पर्धा में ऋषभ सिंह ठाकुर (रोशन ) ने जीता ब्रोज मेडल                   विदेशी जमीन पर लहराया तिरंगा घरघोड़ा । 9 हीरोस इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप थाईलैंड में दिनांक 31 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रतियोगिता आयोजित रहा। जिसमें भारत की तरफ से 36 केजी वर्ग में  ऋषभ सिंह ठाकुर का शानदार प्रदर्शन कर अपने देश के लिए ब्रोंज मेडल हासिल किया। सेमी फाइनल मैच कांटे का टक्कर रहा श्रीलंका का 14 प्वाइंट और भारत से ऋषभ सिंह का 13 इस तरह 1 अंक से सेमी फाइनल में शिकस्त खाने के बाद भी ब्रोज मेडल अपने देश के लिए  अर्जित किया। रायगढ़ जिले से 3 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए थे। जिसमें ऋषि सिंह कोच गोल्ड एवं सिल्वर, कु. अनिया सिंह गोल्ड एवं ऋषभ सिंह ब्रोंज मेडल विजेता रहे।खास बात यह रहा कि ऋषभ सिंह एक ग्रामीण स्तर का खिलाड़ी है,वह घरघोड़ा तहसील के नवागढ़ ग्राम का निवासी है और पी एम श्री सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल घरघोड़ा में कक्षा 8वीं में पढ़ता है। पिछले वर्ष से विनर ताइक्वांडो एकेडमिक जिला रायगढ़, ऋषि  सिंह कोच ...
चित्र
थाईलैंड में लहराया भारत का तिरंगा: रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा इतिहास, 9वें हीरोज़ कप अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण एवं कांस्य पदक रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी ऋषि सिंह ने थाईलैंड के पटाया शहर में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 9वें हीरोज़ कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे रायगढ़, छत्तीसगढ़ और देश में गर्व का माहौल है। ऋषि सिंह ने स्वर्ण पदक की राह में दुनिया के कई मजबूत खिलाड़ियों को एक-एक कर मात दी। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाड़ी को हराया। दूसरे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाड़ी को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में मेजबान थाईलैंड के खिलाड़ी को हराकर शानदार जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में ऋषि सिंह ने चीन के खिलाड़ी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला रूस के खिलाड़ी से हुआ। ऋषि ने पूरे आत्मविश्वास और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करत...