संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार   आरोपी से 257 किलो गांजा, हुंडई कार और मोबाइल जब्त, करीब 58 लाख की संपत्ति बरामद— आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई थाना प्रभारी घरघोड़ा के साथ गांजा रेड कार्रवाई में साइबर सेल, पूंजीपथरा और यातायात पुलिस की घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता  घरघोड़ा । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कल देर शाम घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर पुलिस टीम ने एक हुंडई कार में गांजा तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चीताबहार थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है।             कार की तलाशी लेने पर उसमें एक-एक किलो के 250 पैकेट गांजा कुल वजन 257.5 किलोग्राम बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी से तस्करी म...
चित्र
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत तलईपल्ली परियोजना में 'सतर्कता शपथ' और 'वाकाथान' का आयोजन घरघोड़ा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत “वाकाथान” (पैदल मैराथन) का आयोजन किया गया।  परियोजना के कोशल विहार आवासीय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सतर्कता एवं ईमानदारी के संदेश को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह द्वारा सतर्कता शपथ के साथ की गई।  अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह तक सीमित न रहकर प्रत्येक कर्मचारी के कार्य और व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने सभी को अपने कार्यस्थल पर पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। आवासीय परिसर में वॉक-थॉन के उपरांत, परियोजना के प्रशासनिक भवन में कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और संविदाकर्मियों ने सामूहिक रूप से सतर्कता शपथ ली। इस अवसर पर “भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत” के संकल्प को दोहराया गया। एनटी...
चित्र
       अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर SDM दुर्गा प्रसाद अधिकारी के निर्देश पर राजस्व अमला ने की बड़ी कार्रवाई, सरकारी भूमि को कराया मुक्त घरघोड़ा। घरघोड़ा तहसील के ग्राम भालूमार में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने कड़ी और त्वरित कार्रवाई की है। ग्रामीणों की शिकायत पर संवेदनशील एसडीएम (IAS) दुर्गा प्रसाद अधिकारी के निर्देशन में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को जमींदोज कर भूमि को मुक्त कराया। इस कार्रवाई से ग्रामवासियों में हर्ष और संतोष का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने एसडीएम की तत्परता और न्यायप्रियता की खुलकर सराहना की है। ग्रामीणों ने किया था शिकायत पत्र प्रस्तुत दीपावली के पूर्व ग्राम के सरपंच श्रीमती रूपा बाई राठिया, उपसरपंच डोल कृष्ण पटेल, ग्राम पटेल प्रकाश कुमार पंडा, पूर्व उपसरपंच राजेश देवता, पुरुषोत्तम पटेल, ग्राम चौकीदार एवं ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर भालूमार प.ह.न. 21 में खसरा क्रमांक 47/1, रकबा 0.518 हेक्टेयर (छोटे-बड़े झाड़-जंगल मद में दर्ज शासकीय भूमि) से अवैध कब्जा हटाने की...
चित्र
घरघोड़ा दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने छह घंटे में दोनों आरोपियों को धर दबोचा, भेजा गया रिमांड पर  घरघोड़ा । थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज छह घंटे में सुलझा लिया है। बुधवार सुबह घर के बाहर पति-पत्नी के रक्तरंजित शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। जांच में सामने आया कि मृतक के ही भतीजे और उसके रिश्ते के मामा ने पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।                  जानकारी के अनुसार ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा निवासी गुरबार सिंह राठिया (43) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30) के शव उनके घर के बाहर पड़े मिले थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, एफएसएल और डॉग स्क्वाड...
चित्र
घरघोड़ा दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने छह घंटे में किया खुलासा: भतीजा और रिश्ते का मामा निकले कातिल, पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद में उतारा मौत के घाट घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सुलझा लिया है। बुधवार सुबह गांव में दंपती के रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। जांच में सामने आया कि हत्या मृतक के ही भतीजे और उसके रिश्ते के मामा ने की थी। कारण — पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।  हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद जानकारी के अनुसार, ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा निवासी गुरबार सिंह राठिया (43 वर्ष) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30 वर्ष) के शव बुधवार सुबह उनके घर के बाहर खून से लथपथ मिले। यह दृश्य देखकर पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम,...
चित्र
घरघोड़ा दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा: महज़ 6 घंटे में दो संदेही गिरफ्तार, पुराने विवाद और रुपये के लेनदेन से जुड़ा मामला घरघोड़ा। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में सोमवार सुबह हुए सनसनीखेज़ दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने महज़ छह घंटे में सुलझा ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जघन्य वारदात पुराने विवाद और पैसों के लेन-देन के विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है। सुबह घर के बाहर मिले पति-पत्नी के शव मंगलवार की सुबह ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा निवासी गुरबार सिंह राठिया (43 वर्ष) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30 वर्ष) का शव उनके घर के आंगन के बाहर पड़ा देखा गया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयग...
चित्र
दीपावली पर खुशियों की जगह छाया मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत... रायगढ़ :- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धौंराभांठा-खुरूषलेंगा रोड पर 20 अक्टूबर की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में जा रही यामहा R15 बाईक क्रमांक - CG13,D1305 अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत 112 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलवाई और तमनार पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऊर्जा नगर स्थित जिंदल फोर्ट अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने सुबह मर्ग कायम कर जांच प्रक्रिया शुरू की, जिसके बाद युवक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान राजकुमार यादव (32 वर्ष), पिता उर्मल यादव, निवासी धौंराभांठा के रूप में हुई है। राजकुमार दीपावली मनाने रायगढ़ अपनी बहन के घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि पटेल फैब्रिकेशन के पास अज्ञात वाहन को साईड देने चक्कर में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक विद्युत पोल से जा टकराई...
चित्र
करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग जांच में जुटा रायगढ़। जिले के तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत केराखोल गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ करंट की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय जंगली हाथी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हाथी अपने झुंड से भटककर गांव के पास स्थित खेतों की ओर चला आया था।  घटना की सूचना मिलते ही तमनार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार विजेंद्र डिप्टी रेंजर विनोद तिग्गा टीम के साथ मौके पर मौजूद है घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी सी के राठिया भी मौके पर पहुंचे और जाँच मे जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि खेत से लगे राजस्व भूमि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली सूअर को मारने के लिए बिजली का करंट बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तमनार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी की उम्र करीब 7 वर्ष बताई जा रही है। मृत हाथी के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत...
चित्र
दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र घरघोड़ा पुलिस का फ्लैग मार्च, एडिशनल एसपी ने पटाखा विक्रेताओं को दी हिदायत घरघोड़ा। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के उद्देश्य से घरघोड़ा पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) आकाश मरकाम के नेतृत्व में पुलिस बल ने बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड, मुख्य चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण किया। मार्च के दौरान धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू एवं समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने दीपावली के अवसर पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुकानदारों से सहयोग की अपील की और पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने कहा कि बिना लाइसेंस के पटाखा विक्रय करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बाजारों में लगी अस्थायी दुकानों की जांच की और कई स्थानों पर सुरक्षा इंतज़ामों में कमी पाए जाने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपी...
चित्र
🌾 धान खरीदी को लेकर जमुना वैरियर में लगा चेक पोस्ट — प्रशासन ने शुरू की सख्त निगरानी,               अवैध धान परिवहन पर कसी नकेल जिले में आगामी धान खरीदी सीजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं। इसी क्रम में लैलूंगा विकासखंड के जमुना वैरियर क्षेत्र में चेक पोस्ट की स्थापना की गई है, जहाँ से होकर आसपास के गाँवों और सीमा क्षेत्रों से धान का आवागमन होता है। धान की अनधिकृत परिवहन और अवैध खरीदी पर नियंत्रण रखने के लिए इस चेक पोस्ट में डिप्टी इंचार्ज के रूप में  चार टीम मे नियुक्त की गयी है इसी कड़ी मे आर.ए.ई.ओ. (R.A.E.O.) महेन्द्र पाल की नियुक्ति की गई है। उनके सहयोग के लिए गोविन्द सिंह पैंकरा (पंचायत सचिव) और कोटवार को सहायक डिप्टी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।एवं तीन पालियों मे अलग अलग अन्य अधिकारीयों की ड्यूटी भी लगायी गयी है  इन अधिकारियों को लगातार चौकसी बरतने, आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने और संदिग्ध गतिविधियों...