संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*

चित्र
  *पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*   घरघोड़ा । घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजारी में पुरानी रंजिश के चलते एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।       घटना की जानकारी देते हुए प्रार्थी रमेश्वर साहू पिता स्व. मायाराम साहू (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम बिजारी, ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा मस्तराम साहू (उम्र 75 वर्ष) दिनांक 28 जून की सुबह गांव के ही रामचरण चौहान के घर डॉक्टर की जानकारी लेने पहुंचे थे। दरअसल, मस्तराम साहू अपनी आंख का ऑपरेशन कराना चाहते थे, इसी सिलसिले में चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान रामचरण का भाई शिवचरण चौहान वहां पहुंचा।                बताया जा रहा है कि शिवचरण और मस्तराम के बीच पहले से आपसी विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश को लेकर शिवचरण ने मौके पर ही अपने पास रखे धारदार टांगी से मस्तराम साहू के गले पर वार कर दिया, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से ...

*कोरबा में मानवाधिकार सम्मेलन का भव्य आयोजन* *नवपदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, संगठन को मिला नया रूप*

चित्र
  *कोरबा में मानवाधिकार सम्मेलन का भव्य आयोजन* *नवपदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, संगठन को मिला नया रूप* *सम्मेलन में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प*   घरघोडा । कल जिला कोरबा में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महताब राय की मुख्य अतिथि के रूप में विशेष उपस्थिति रही, जिनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन ने उपस्थित जनसमूह को मानवाधिकारों के प्रति नई चेतना से ओत-प्रोत किया। श्री राय ने अपने वक्तव्य में सामाजिक असमानताओं को समाप्त करने, हाशिए पर खड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा न्याय की निष्पक्ष उपलब्धता को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में आयोग की नीतियों, उद्देश्यों एवं भावी कार्ययोजनाओं पर भी व्यापक चर्चा हुई।      *नवपदाधिकारियों को सौंपा गया संगठनात्मक दायित्व* इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए आयोग द्वारा प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की विधिवत नियुक्ति की गई। श्री राजू कुमार सा...

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल आयोजन*

चित्र
 *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल आयोजन* *घरघोड़ा*:-विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 24 जून 2025 को वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक साथ आयोजित इस शिविर में 74 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 35 से अधिक महिलाएं उच्च जोखिम वाली पाई गईं । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत के निर्देशानुसार अभियान का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को शून्य के स्तर पर लाना है। इसके लिए हर महीने की 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांच और आवश्यक परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। शिविर में उच्च जोखिम वाली महिलाओं की सोनोग्राफी, उपचार एवं विशेष परामर्श प्रदान किया गया। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा , जनरल सर्जन डॉ विजय कुमार लकड़ा , महिला चिकित्सक डॉ नैंसी लकड़ा, डॉ  ज्योत्...

*पुस्तैनी जमीन के मुआवजा-हिस्सेदारी विवाद में भतीजे की हत्या, 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार*

चित्र
  ● *पुस्तैनी जमीन के मुआवजा-हिस्सेदारी विवाद में भतीजे की हत्या, 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार* *घरघोड़ा 21 जून 2025* — घरघोड़ा पुलिस ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही भतीजे की लकड़ी के बहिंगा से हत्या करने वाले 70 वर्षीय आरोपी मंगलू राठिया को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।       मामला ग्राम कुर्मीभौना (सुकबासीपारा) का है, जहां एक ही परिवार के पवन कुमार राठिया (40 साल) और उसके बड़े पिता  मंगलूराम राठिया का  पुस्तैनी भूमि ग्राम कुर्मीभौना में लगभग 9 एकड़ की समलाती भूमि दर्ज है, जिसे एसईसीएल बरौद कोयला खदान द्वारा अधिग्रहित किया जाना प्रस्तावित है। जमीन अधिग्रहण से मिलने वाले मुआवजा को लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था।        इसी बीच मंगलुराम जमीन के ऐवज में ₹2,00,000 कहीं से उधार लिया था जिसमें से पवन हिस्सा चाहता था और 20 जून की शाम  पवन कुमार अपने बड़े पिता  मंगलू राठिया के घर उधार रकम से हिस्से की रकम मांगने गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें गुस्से में आकर मंगलू राठिया ने धौंरा लकड़ी...

*अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर किए योगाभ्यास* *एक विश्व एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम आधारित योग*

चित्र
*अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर किए योगाभ्यास*   *एक विश्व एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम आधारित योग*   घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग रायपुर के आदेशानुसार, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कार्यक्रम समन्वयक (रासेयो) डॉ सुशील कुमार एक्का एवं भोज राम पटेल जिला संगठक (रासेयो) शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देशन तथा महाविद्यालय शासी निकाय समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पड़ा के संरक्षण में एवं संस्था के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के मर्गदर्शन तथा एस एल साहू कार्यक्रम अधिकारी (रासेयो) के कुशल नेतृत्व में  अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि स्टोर घरघोड़ा के संचालक चंद्रिका बेहरा के सानिध्य में 21 जून को डॉ भंवर सिंह पोर्ते कला,विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। “एक विश्व एक स्वास्थ्य के लिए योग " की थीम पर योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्याम,योग एवं प्राणायाम कर शारीरिक एवं मानसिक थकान को दूर करने एवं एकाग्रता को बढ़ाने के लिए योगाभ्यास किया गया। संस्था के प्राचार्य द्वारा...

*सेजेस कोतरा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम और समग्र सुधार हेतु बनी ठोस कार्ययोजना*

चित्र
*सेजेस कोतरा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम और समग्र सुधार हेतु बनी ठोस कार्ययोजना* *एसएमडीसी बैठक में लिए गए कई दूरदर्शी निर्णय, विद्यालय के हित में उठाए गए ठोस कदम* 21 जून 2025 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में आज एक समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर के.वी. राव, डीएमसी नरेंद्र चौधरी, एपीसी भुवनेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में तथा प्राचार्य आर.सी. नवनीत के नेतृत्व में आयोजित की गई। विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए एक  रणनीति बनाई गई और विद्यालय हित में ठोस कदम उठाए गए। सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि हर विद्यार्थी का जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से बनवाया जाए। इसके लिए कक्षा-शिक्षकों को जानकारी संकलन एवं अभिभावकों से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं, बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए नोट्स तैयार कर उनकी नियमित जांच, और शिक्षक अनुशासन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। यह भी कहा गया कि कोई शिक्षक बिना ऑनलाइन अवकाश आवेदन के अनुपस्थित नहीं रहेगा। हिंदी माध्यम में प्रवेश प्रक्रिया को गति देने...

न्यायालय घरघोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव मनाया गया

चित्र
  न्यायालय  परिसर घरघोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव मनाया गया  घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश जितेंद्र जैन जी के मार्गदर्शन में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर व योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन न्यायालय प्रांगण घरघोड़ा में जिला अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा एवं तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा के द्वारा किया गया। उक्त शिविर का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति  घरघोड़ा अध्यक्ष न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी एफ.टी.एस.सी.(पाक्सो) एवं अभिषेक शर्मा जिला अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा के नेतृत्व में हुआ जिसमें व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी दामोदर प्रसाद चंद्रा एवं प्रीति झा व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारीगण एवं तालुका घरघोड़ा के सभी पैरालिगल वैलेंटियर उपस्थित रहे। न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी जी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्रा...

*न्यायालय घरघोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस "उत्सव" मनाया गया *

चित्र
*न्यायालय घरघोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस "उत्सव" मनाया                                       गया * घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश जितेंद्र जैन जी के मार्गदर्शन में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर व योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन न्यायालय प्रांगण घरघोड़ा में जिला अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा एवं तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा के द्वारा किया गया। उक्त शिविर का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा अध्यक्ष न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी एफ.टी.एस.सी.(पाक्सो) एवं अभिषेक शर्मा जिला अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा के नेतृत्व में हुआ जिसमें व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी दामोदर प्रसाद चंद्रा एवं प्रीति झा व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारीगण एवं तालुका घरघोड़ा के सभी पैरालिगल वैलेंटियर उपस्थित रहे। न्यायाधीश श...

*एनटीपीसी तलईपल्ली में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का भव्य समापन समारोह आयोजित*

चित्र
*एनटीपीसी तलईपल्ली में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का भव्य समापन समारोह आयोजित* 40 बालिकाओं ने 28 दिवसीय आवासीय कार्यशाला में सीखे जीवन कौशल, शिक्षा व आत्मरक्षा के विविध आयाम घरघोड़ा । एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2025 का 28 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायी समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष अभियान में आस पास के 13 विभिन्न गाँवों से चयनित 40 बालिकाओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने चार सप्ताह तक विविध गतिविधियों के माध्यम से शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिवम श्रीवास्तव, निदेशक (ईंधन) एवं अध्यक्ष, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड उपस्थित रहे, एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्या, संयुक्ता महिला समिति मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक वृक्षारोपण से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री शिवम श्रीवास्तव द्वारा प्रथम पौधा रोपित किया गया। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनाक्षी श्...

नवाचारी गतिविधियों को लेकर विनोबा टीम के माध्यम से तीन शिक्षक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए।

चित्र
नवचारी गतिविधियों को लेकर विनोबा टीम के माध्यम से तीन शिक्षक उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए। घरघोड़ा: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वेंकट राव ने बताया कि ओपन लिंक फाउंडेशन जिले में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है।जिसमें घरघोड़ा विकासखंड से उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन शिक्षक को विनोबा एप में ब्लॉक स्तरीय विजेता होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा सुन्दरमणि कौंध एवं विनोबा टीम से प्रोजेक्ट अधिकारी पायल सिन्हा ने प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया है।सम्मानित होने वाले शिक्षकों में विजय पंडा कन्या माध्य घरघोड़ा, तृप्ति सिंह सहा. शिक्षिका बालक घरघोड़ा , सरिता गुप्ता प्राथ. शाला कंचनपुर है।शिक्षकों ने अपने कार्यों और नवाचारी गतिविधियों को विनोबा एप में अपलोड किया था। विनोबा एप में अपलोड की गई गतिविधियों के विश्लेषण पश्चात उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया । विनोबा भावे की टीम जिले में...

*एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया गया उद्घाटन*

चित्र
  *एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया गया उद्घाटन*       महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहल घरघोड़ा। एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने सामुदायिक विकास के तहत महिलाओं के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्या, संयुक्ता महिला समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती संगीता सिंह, अध्यक्षा, तिलोत्तमा महिला समिति भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में एनटीपीसी तलईपल्ली के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं महिला समिति की सदस्याएं मौजूद रहीं। उद्घाटन समारोह के दौरान श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया और वहां उपस्थित टेलरों एवं महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने केंद्र में मिल रहे प्रशिक्षण की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। श्रीमती संगीता सिंह ने इस पहल को महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरणास्पद बताया और भविष्य में ऐसी और पहलों की आवश्यकता पर बल दिया। यह केंद्र न...

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन

चित्र
  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन  घरघोड़ा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायगढ़ डॉ अनिल कुमार जगत के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा के मार्गदर्शन में 09 जून 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया । अभियान में कुल 54 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया जिसमें 10 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम के रूप चिन्हित हुई। गर्भवती महिलाओं का जांच एवं उपचार में डॉ नैंसी लकड़ा , श्रीमती गीता साहू ग्रामीण चिकित्सा सहायक का विशेष योगदान रहा। जिला नोडल अधिकारी डॉ टी. जे.कुलवेदी के द्वारा मोनिटरिंग की गई। उनके द्वारा योजना व्यापक प्रचार-प्रसार , परिवार नियोजन के साधनों की उपयोगिता एवं आवश्यकता के बारे जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण किया गया । शिविर के कुशल प्रबंधन हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा की सराहना की गई और स्वास्थ्य अमला को बेहतर सेवाओं के हौसला अफजाई किया गया। प्रधानमंत्री सुरक...

*रायगढ़ में बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले तत्वों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो-गनपत चौहान*

चित्र
  *रायगढ़ में बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले तत्वों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो-गनपत चौहान* घरघोड़ा। रायगढ़ मुख्यालय से सटे न्यायालय परिसर के समीप स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा कालिख पोतकर की गई अशोभनीय हरकत से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है यह घटना ना केवल संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान है बल्कि सामाजिक समरसता पर सीधा हमला भी है प्रतिमा पर कालिख पोते जाने की यह घटना एक सुनियोजित साजिश मानी जा रही है जिसका उद्देश्य समाज में वैमनस्यता फैलाना और समुदायों को भड़काना है | *बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के अपमान पर आक्रोश, आरोपियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग*     प्रख्यात समाजसेवी गनपत चौहान ने इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि यह कृत्य न केवल बाबासाहेब के प्रति घोर अपमान है बल्कि यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है प्रशासन ऐसे तत्वों को गिरफ्तार कर उनके चेहरे बेनकाब करे और उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करे |     चौहान ने यह भी मांग की कि तीन महीनों के भीतर इस मामले म...

जनपद पंचायत घरघोड़ा में पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम।

चित्र
जनपद पंचायत घरघोड़ा में पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम। घरघोड़ा। जनपद पंचायत घरघोड़ा में जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं तहसीलदार राजस्व की उपस्थिति में में विश्व पर्यावरण दिवस पर जनचेतना जागृत करने के उद्देश्य से नारे लगाते हुए जन जागरूक अभियान चलाया गया।इस अवसर पर अपने कल के लिए एक पौधा लगाने का संदेश दिया गया।जल संग्रहण पर भी जन जागरूक अभियान चलाया गया।ग्राम पंचायत में सोखता गड्ढा आदि पर चर्चा परिचर्चा का कार्यक्रम चलाते हुए नारे लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षण कराया गया। 

*विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ बी एस पी महाविद्यालय घरघोड़ा में पौध रोपण कार्यक्रम संपन्न*

चित्र
*विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ बी एस पी महाविद्यालय घरघोड़ा में पौध रोपण कार्यक्रम संपन्न*  घरघोड़ा।शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध डॉ भंवर सिंह पोर्ते कला,विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा में डॉ सुशील कुमार एक्का कार्यक्रम समन्वयक (शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़) एवं भोज राम पटेल जिला संगठन शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देशन तथा महाविद्यालय शासी निकाय समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार पंडा जी के संरक्षण में एवं संस्था के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के मार्गदर्शन एवं एस. एल. साहू (कार्यक्रम अधिकारी रासेयो) के कुशल नेतृत्व में आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज पूरा विश्व जिस तरह से ग्लोबल वार्मिग से जूझ रहा है ये सभी को ज्ञात है।आज हमारा पर्यावरण गर्म एवं प्रदूषित हो रहा है ऐसे में आज हम सबकी जिम्मेदारी है की एक एक पेड़ अवश्य लगाएं ।आइए आज हम सभी संकल्प ले की पौध रोपण से लेकर संवर्धन एवं सरक्षण तक का।यह महाविद्यालय प्रारंभ से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व का अ...

*डी ए वी पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया के अंतर्गत आयोजित की गई साइकलिंग रैली *

चित्र
* डी ए वी पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया के अंतर्गत आयोजित की गई साइकलिंग   रैली * डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी तलईपल्ली में 1 जून को 'भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित फिट इंडिया के अंतर्गत नमो साइकलिंग क्लब' द्वारा साइकलिंग रैली का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थीयों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। रैली को विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री राजकुमार शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और साइकलिंग जैसी सरल लेकिन प्रभावशाली शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देना था।  विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में  कहा कि साइकलिंग न केवल एक व्यायाम है बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है एवं बच्चों को कार्यक्रम के सफल सहभागिता पर बधाई देते हुए साइकिल की उपयोगिता के लिए आवाहन किया। इस रैली में शामिल हुए  विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। कार्यक्रम का सफल आयोजन खेल शिक्षक  निखिल चौबे के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।