*डी ए वी पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया के अंतर्गत आयोजित की गई साइकलिंग रैली *
*डी ए वी पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया के अंतर्गत आयोजित की गई साइकलिंग रैली *
डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी तलईपल्ली में 1 जून को 'भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित फिट इंडिया के अंतर्गत नमो साइकलिंग क्लब' द्वारा साइकलिंग रैली का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थीयों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। रैली को विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री राजकुमार शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और साइकलिंग जैसी सरल लेकिन प्रभावशाली शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देना था।
विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि साइकलिंग न केवल एक व्यायाम है बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है एवं बच्चों को कार्यक्रम के सफल सहभागिता पर बधाई देते हुए साइकिल की उपयोगिता के लिए आवाहन किया। इस रैली में शामिल हुए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। कार्यक्रम का सफल आयोजन खेल शिक्षक निखिल चौबे के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें