संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ए.आई.आई.टी. कालेज, घरघोड़ा एवं तमनार मे 76 वीं गणतंत्र दिवस बड़े ही ओजस्वीता के साथ मनाया गया

चित्र
 ए.आई.आई.टी. कालेज, घरघोड़ा एवं तमनार मे 76 वीं  गणतंत्र दिवस बड़े ही ओजस्वीता के साथ मनाया गया  घरघोड़ा। इस अवसर पर AiiT तमनार मे श्री मुकेश साव (आरएसएस के जिला कार्यवाह) एवं "ए.आई.आई.टी. कालेज" घरघोड़ा मे श्रीमती सुशीला ठाकुर जी, जो की वरिष्ठ समाज सेविका हैं, ने ध्वजारोहण किया,  इस अवसर पर  संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ आर. एस.यादव सर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि...आज हम 76 वीं गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, हमारे देश को एक गणराज्य के रूप में स्थापित हुए 75 साल पूरे हो गए। इन 75 सालों में हमारे देश ने एक पिछड़े राष्ट्र से एक विकासशील राष्ट्र तक का सफर तय किया है और वह दिन भी दूर नही जब हमारा देश भी अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन जैसे विकसित देशों में गिने जाएंगे। इस सफलता में आप जैसे कार्यशील युवाओं की ही अभूतपूर्व योगदान है। आप हमारे देश की नींव की वह पत्थर है तो देश रूपी इमारत को ऊँचाई तक ले जाने का काम कर रहे है।  आज इस शुभ अवसर पर आप सभी से यही विनती है की आप सभी अपनी मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हुए हर कार्य राष्ट्र प्रथम के भाव से देश के विकास में अपना ...

सुनील ठाकुर: एक सशक्त नेतृत्व और समर्पित जनसेवक

चित्र
                                                        सुनील ठाकुर               एक सशक्त नेतृत्व और समर्पित जनसेवक घरघोड़ा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में 1979 में जन्मे सुनील ठाकुर ने अपने जीवन को समाज सेवा और जनहित कार्यों के प्रति समर्पित कर दिया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा घरघोड़ा के शासकीय हाई स्कूल से पूरी हुई। परिवार के शासकीय कर्मचारियों से प्रेरणा लेकर उन्होंने रायगढ़ डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, उन्होंने रायगढ़ लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की। उनकी शैक्षिक यात्रा उनके जीवन में आगे बढ़ने की मजबूत नींव बनी। छात्र जीवन से नेतृत्व की शुरुआत सुनील ठाकुर का नेतृत्व कौशल उनके छात्र जीवन में ही उजागर हुआ। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में नगर मंत्री के रूप में कार्य किया और अपनी मेहनत व प्रतिबद्धता से छत्तीसगढ़ प्रदेश सहमंत्री का दायित्व निभाया। छात्र जीवन में ही उन्ह...

छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

चित्र
छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर  घरघोड़ा । थाना घरघोड़ा क्षेत्र में एक स्थानीय युवती द्वारा दिनांक 05.01.2025 को आरोपी प्रीतम दास महंत उर्फ कल्लू के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। युवती ने अपने आवेदन में बताया कि प्रीतम दास कई दिनों से गंदी नीयत से उसे देखता था। 04 जनवरी की रात वह जबरन उसके घर में घुस गया और धक्का-मुक्की कर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।            युवती की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 04/2025, धारा 74, 75, 331(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।       पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रीतम दास महंत को बीती रात हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले से छेड़खानी, मारपीट, आबकारी और जुआ के कई मामले दर्ज हैं। महिला संबंधी अपराध और अन्य मामलों की बार-बार पुनरावृत्ति को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आ...

त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर तहसीलदार व रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने ली कर्मचारियों की बैठक ,

चित्र
 त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर तहसीलदार व रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने ली कर्मचारियों की बैठक ,             सभा कक्ष में लिये गये बैठक में दिए दिशा निर्देश  घरघोड़ा. आज दिनाँक- 20.01.2025 को त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिये आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर(पं.) मनोज गुप्ता के द्वारा जनपद पंचायत घरघोड़ा के सभा कक्ष में निर्वाचन में संलग्न सभी कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की व्यापक समीक्षा करने के साथ ही साथ कल सेक्टर ऑफिसर्स की बैठक भी आयोजित की गई है।  आज के बैठक में अभी तक के तैयारियों तथा आगामी दिनों में किये जाने वाले आवश्यक कार्यों को सूचीबद्ध किया गया तथा निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मचारियों के बीच कार्यों का बंटवारा भी किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा पंचायत चुनाव हेतु कंट्रोल रूम एवं सामग्री भण्डारण हेतु कक्ष का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों के लिए संबंधित विभाग प्रमुख को निर्देशित किया ग...

महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के बाद जेल भेजा गया

चित्र
महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के बाद जेल भेजा गया  घरघोड़ा । आज थाना घरघोड़ा में एक स्थानीय महिला द्वारा आरोपी प्रेमदास महंत के खिलाफ घर में घुसकर धमकाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेमदास महंत (40) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।         महिला के अनुसार, 11 जनवरी 2025 की रात आरोपी प्रेमदास महंत महिला के घर में चोरी-छिपे घुस आया था। जब महिला ने प्रेमदास को घर में देखी तो उसने शोर मचाया, इसके बाद आरोपी ने महिला को डरा धमका कर दुष्कर्म किया और भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी परिवारवालों को दी और थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई।  इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध संख्या 13/2025, धारा 332 (ख), 64, 351 (2) बी. एन. एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की। आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई और उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी घरघोड़ा निर...

राजा शर्मा ने घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से टिकट की ठोकी दावेदारी

चित्र
 राजा शर्मा ने घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से टिकट की ठोकी दावेदारी *स्वच्छ छवि और व्यापक अनुभव का दिया हवाला, विकास के लिए बड़े वादे* घरघोड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजनीति के जमीनी योद्धा और कांग्रेस के समर्पित सिपाही राजा शर्मा ने कांग्रेस से टिकट की जोरदार मांग कर घरघोड़ा की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नागेंद्र नेगी को आवेदन सौंपते हुए शर्मा ने खुद को एक निष्ठावान, स्वच्छ और परिणामोन्मुख नेता के रूप में पेश किया। उनका कहना है कि यदि जनता और पार्टी का समर्थन मिला तो वे घरघोड़ा की तस्वीर बदलकर रख देंगे। *कांग्रेस के मजबूत सिपाही, संघर्षों से भरा है सफर* राजा शर्मा 1991-92 से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। वे एनएसयूआई के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और जिला महामंत्री जैसे पदों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के रूप में किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी। मरवाही उपचुनाव में लोहारी सेक्टर के प्...

शासकीय प्राथमिक शाला लोहाखान में न्योता भोजन के साथ बच्चों को दी गई शुभकामनाएं

चित्र
 शासकीय प्राथमिक शाला लोहाखान में न्योता भोजन के साथ बच्चों को दी गई शुभकामनाएं  रायगढ़। विकास खंड पुसौर, संकुल केंद्र महलोई के शासकीय  प्राथमिक शाला लोहाखान  शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री लालबहादुर पण्डा द्वारा बच्चों को न्योता भोजन खिलाकर उन्हें उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किए l  इस अवसर पर ग्राम लोहाखान के गणमान्य नागरिक श्री सुरेंद्र प्रधान, श्री दीपक गुप्ता , संकुल समन्वयक, श्री अर्जुन कुमार पण्डा, श्री मनोज कुमार चौहान, प्राथमिक शाला लोहाखान के प्रधान पाठक श्री अलेख राम निषाद एवं शिक्षक श्री गोविंद महाणा, श्री विवेक सिदार, ओड़िया शिक्षिका श्रीमती सविता पाणी उपस्थित होकर बच्चों को शुभकामनाएं दिए , शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने शनिवारिय गतिविधि, मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता एवं बच्चों के शैक्षणिक स्तर किचन गार्डन की तैयारी देखकर प्रसन्न हुए एवं प्रधान पाठक एवं शिक्षकों की प्रशंसा किए l शाला विकास के भरपूर सहयोग एवं मिलकर काम करने का आश्वासन दिए।

नगर पंचायत घरघोड़ा अध्यक्ष पद के लिए बी एस पी से उमेश लहरे की प्रबल दावेदार जो घरघोड़ा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है

चित्र
  नगर पंचायत घरघोड़ा अध्यक्ष पद के लिए बी एस पी से उमेश लहरे की प्रबल दावेदार जो घरघोड़ा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है  घरघोड़ा। घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण बाद से ही अनारक्षित सीट के लिए दावेदार उभरने लगे हैं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बीएसपी के वरिष्ठ नेता, साफ छवि और हर वर्ग में अपनी पकड़ रखने वाले उमेश लहरें का नाम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीएसपी से उभरकर सामने आया है ! गुटीय राजनीति से दूर घरघोड़ा बीएसपी के लिए समर्पित चेहरों मे जो नाम प्रमुखता से सामने आता है उनमे उमेश लहरें का नाम भी शामिल है  आपको बता दे लहरे जी राजनीति के अलावा सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा सक्रिय रहे हैं वे वर्तमान में सतनामी समाज अध्यक्ष के पद पर नियुक्त भी हैं। साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहता है.. बीएसपी से हमेशा से पुराना नाता व वरिष्ठ साफ चेहरा में से एक है जो हमेशा से सामाजिक कार्यक्रमों के लिए हमेशा तत्पर रहता है अतः नगर वासियों से अपील है कि अध्यक्ष पद के लिए उमेश लहरे को एक बार जरूर मौका देंनगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने की बात की।...

नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 02 से पार्षद पद के लिए गौरव गोपाल की कांग्रेस परिवार से प्रबल दावेदारी।

चित्र
 नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 02 से  पार्षद पद के लिए गौरव गोपाल की कांग्रेस परिवार से प्रबल दावेदारी। घरघोड़ा । नगर पंचायत चुनाव के पार्षद पद हेतु आरक्षण रोस्टर जारी होने के पश्चात नगर के विभिन्न राजनीतिक पार्टी के इच्छुक प्रत्याशियों द्वारा दावेदारी प्रस्तुत  करते हुए जनसंपर्क जारी कर दिया है।इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 2 से इच्छुक प्रत्याशी गौरव गोपाल ने अपनी आवेदन कांग्रेस पार्टी से घरघोड़ा विकासखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव शर्मा के समक्ष अपने समर्थकों के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत किया एवं कहा कि पार्टी के प्रति किए गए कार्यों को दृष्टिगत करते हुए विश्वास है कि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान करेगी। गौरव गोपाल के आवेदन पत्र प्रस्तुत करते समय वार्ड के अधिकांश मतदाता, बुद्धिजीवी सह के लोग शामिल रहे एवं उनका समर्थन करते हुए योग्य प्रत्याशी बताया।  स्व. किशोर गोपाल भी लोगों के मध्य सामाजिक धार्मिक एवं अन्य विविध अवसरों में बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाते है जिससे वार्ड सहित नगर के लोगों के मध्य प्रिय हैं जिसके कारण उन्हें एक मत होकर वार्ड के लोगों...

वरिष्ठ पत्रकार मालिक डनसेना ने वार्ड क्रमांक 15 हेतु भाजपा में भरी हुंकार

चित्र
  वरिष्ठ पत्रकार मालिक डनसेना ने वार्ड क्रमांक 15 हेतु भाजपा में भरी हुंकार  घरघोड़ा ।नगरीय निकाय चुनाव में घरघोड़ा  का माहौल पिछले कुछ दिन तक सुस्त नजर आ रहा था   ,  किंतु हाल ही में चुनाव का दौर तेजी से गर्माने लगा है, इस तारतम्य में वार्ड क्रमांक 15 से वरिष्ठ एवं सशक्त दावेदार मालिक डनसेना का वार्ड की विकास हेतु नया उभरता चेहरा सामने आ रहा है जिसे कुछ  अपने समुदाय के लोग  व अन्य समुदाय के लोगों का विशेष आग्रह है कि इस बार श्री डनसेना को पार्षद  बनाया जावे ताकि  वार्ड  का सही विकास हो सके । श्री डनसेना का उद्देश्य विशेष रूप से गंदगी को हटाकर इस वार्ड को स्वच्छ वार्ड बनाना, पानी की आपूर्ति ठीक से करना सभी खम्भों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो ,रोड अच्छा कांक्रीटीकरण हो ,  निशा निर्देश के अनुरूप नाली हो नालियों की सफाई एवं मच्छर रोधी दवाई का छिड़काव निरंतर हो उनके कार्यशैली में सम्मिलित है ,ये अपने वार्ड को मॉडल वार्ड बनाना चाहते हैं।  *क्लीन वार्ड* वर्षों से डम्प कूड़ा करकट हटाकर क्लीन वार्ड बनाने का कार्य इनका मुख्य उद्द...

लखीराम अग्रवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ वार्ड बॉय/ वार्ड आया भर्ती प्रक्रिया में देरी

चित्र
 लखीराम अग्रवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ वार्ड बॉय/ वार्ड आया भर्ती प्रक्रिया में देरी      घरघोड़ा । मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के द्वारा वार्ड बॉय/ वार्ड आया भर्ती हेतु वर्ष 2017 में निकाले गये भर्ती विज्ञापन में लगभग 08 साल बाद भी अभ्यर्थियों नियुक्ति की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे यह प्रतीत होता है, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भर्ती प्रकिया पूर्ण करने में गंभीर नही है। अभ्यर्थियों द्वारा भर्ती प्रकिया पूर्ण करने हेतु कई बार ज्ञापन जिम्मेदार अधिकारियों को दी जा चुकी है। शासन एवं माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छ. ग. द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किये जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी की जा चुकी है। तत्पश्चात भी वार्ड बॉय / वार्ड आया नियुक्ति के संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मौन धारण किया हुआ है । नियुक्ति प्रक्रिया विलम्ब होने के कारण अभ्यर्थियों के आयु सीमा अधिक होने के पात्र अभ्यर्थी भी आपत्र होने की आशंका से मानसिक रूप से व्यथित हैं । मेडिकल कॉलेज द्वारा संशोधित एकजाई अंतन्तिम दावा - आपत्ति माह अगस्त 2024 को जारी की गई थी । भर्ती प्रक्रिया मैं देरी के संबंध में ...

नगर पंचायत लैलूंगा में सफाई एवं विकास कार्यों का किया गया निरीक्षण

चित्र
 नगर पंचायत लैलूंगा में सफाई एवं विकास कार्यों का  किया गया निरीक्षण लैलूंगा ।  माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी के निर्देशानुसार नगर पंचायत लैलूंगा में विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मति पुष्पा खलखो के नेतृत्व में वार्ड 07 मुख्य बस्ती पश्चिम एवं पत्थलगांव रोड पर सुबह निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में उप अभियंता श्री अमित एक्का, पी.आई.यू. श्री अमन गुप्ता, सी.ओ. श्री भवानी पंडा, राजस्व और सफाई प्रभारी सहित टीम शामिल रही।   निरीक्षण के दौरान मेन रोड के दुकानदारों को नाली और सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखने, सामान व्यवस्थित तरीके से रखने और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करके रिक्शे में देने के निर्देश दिए गए।नागरिकों को यह भी समझाया गया कि सेप्टिक टैंक का ओवरफ्लो नालियों में डालने पर जुर्माना लगाया जाएगा।   सफाई प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वार्ड और सड़क किनारे पड़े मलबे को तुरंत साफ किया जाए। पी.आई.यू. द्वारा व्यावसायिक क्षेत्र में ट्वीबिन लगाने की योजना पर चर्चा की गई। साथ ही टीम द्वारा जी...

घरघोड़ा महाविद्यालय में विज्ञान मेला और "कबाड़ से जुगाड़" कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ

चित्र
 घरघोड़ा महाविद्यालय में विज्ञान मेला और "कबाड़ से जुगाड़" कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ  घरघोड़ा । शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में आज विज्ञान मेला एवं "कबाड़ से जुगाड़" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना था।       कार्यक्रम का शुरुआत प्राचार्य डॉ.पवन कुमार अग्रवाल द्वारा मां शारदे की प्रतिमा में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ.अग्रवाल ने छात्रों को रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।          यह विशिष्ट आयोजन महाविद्यालय विज्ञान क्लब की प्रभारी प्रो.नीलकमल निराला के प्रयासों से संपन्न हुआ। विज्ञान मेले में छात्रों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें से कई मॉडल पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और जल प्रबंधन जैसे सामयिक विषयों पर आधारित थे। पृथ्वी के ऊपर घूमती सेटेलाइट का मॉडल, भूकंप डिटेक्टर अलार्म , होलोग्राम तथा ज्वालामुखी का मॉडल बहुत बेहतरीन थे। छात्रों के अनोखे विचार और प्रस्तुतियों न...

एनटीपीसी तलईपल्ली में किया गया टीबी जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन

चित्र
 एनटीपीसी तलईपल्ली में किया गया टीबी जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन घरघोड़ा । आज एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा कामगारों के लिए क्षय रोग (टीबी) जागरूकता और निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन खदान क्षेत्र में एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख श्री अजय सिंह यादव, घरघोड़ा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ एसआर पैकरा, और एनटीपीसी व वीपीआर माइनिंग लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस शिविर में 1500 से अधिक कामगारों की जांच की जाएगी। अपने संबोधन श्री अजय सिंह यादव ने कामगारों से शिविर में हिस्सा लेने का अनुरोध किया व उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझने की अपील की। श्री एसआर पैकरा ने टीबी मुक्त भारत में योगदान देने का आग्रह किया और टीबी के लक्षणों व निवारण की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी मेडिकल टीम ने टीबी जागरूकता पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसे कामगारों ने सराहा। इस पहल का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोग की रोकथाम सुनिश्चित करना है। एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा आयोजित यह टीबी जागरूकता एवं निःशुल...

कांग्रेस में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संतोष अग्रवाल ने पेश की अपनी दावेदारी।

चित्र
 कांग्रेस में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संतोष अग्रवाल ने पेश की अपनी दावेदारी। घरघोड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में हलचल तेज हो गई है। इस चुनावी प्रक्रिया में कांग्रेस से संतोष अग्रवाल ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शर्मा से आवेदन देकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। संतोष अग्रवाल ने अपने आवेदन में पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप काम करने का संकल्प लिया और नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने की बात की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पार्टी से समर्थन मिलता है तो वह जनहित में काम करने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। वहीं, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शर्मा ने बताया कि पार्टी में सभी दावेदारों को अपनी इच्छाएं प्रकट करने का अवसर है। पार्टी आगामी चुनाव में ऐसे उम्मीदवार को टिकट देगी जो जनसमर्थन के आधार पर जीत दिला सके। उन्होंने कहा कि सभी दावेदारों के आवेदन की समीक्षा की जाएगी और पार्टी के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा। यह देखना अब दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से किसे नगर पंचायत अध्यक्ष पद...

17 जनवरी को प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपेगा

चित्र
17 जनवरी को प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपेगा घरघोड़ा। प्रदेश का सबसे मजबूत एवं कर्मचारी हितों के लिए काम करने वालाछत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अपने निम्नलिखित मांगों के लिए छत्तीसगढ़ शासन को भोजन अवकाश के समय ज्ञापन सौंपेगी जिला शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ने बताया कि प्रांतीय निर्णय अनुसार मांगे निम्नानुसारहै। *केंद्र के दे तिथि से केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं घोषणा अनुसार महंगाई भत्ता एरियर्स का भुगतान किया जाय  *मध्य प्रदेश केन्द्र सरकार के समान अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाए *विभिन्न संवर्गों के लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर आदेश जारी किया जाए *शिक्षक,लिपिक सहित विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु गठित समिति का रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक किए जाने *चार स्तरीय वेतनमान आदेश यथाशीघ्र जारी किया जाए *संविदा, दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने तथा मध्य प्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा दिया जाए *अनुकंपा से आए लिपिक हेतु पूर्व की भांति कार्यालय प्रमुख/ विभागाध्यक्ष एवं अन्य तकनीकी संस्थानों ...

नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ी

चित्र
 नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ी घरघोड़ा । माननीय मंत्री नगरीय प्रशासन विभाग एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के निर्देशानुसार नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने नोडल अधिकारी और पीआईयू के साथ वार्डों में मॉर्निंग विजिट शुरू की है, जिसमें डोर-टू-डोर कलेक्शन, झाड़ू लगाने, और नालियों की सफाई जैसे कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है।  सफाई कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए सफाई प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्माण और अन्य मलबे को सीएनडी सेंटर या एसएलआरएम केंद्र के पास निर्धारित स्थान पर डंप करें।   अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नालियों, खुले प्लॉट, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और निजी प्लॉटों पर कचरा या मलबा फेंकने से बचें। इसके अलावा, सभी स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।   आरआर सेंटर के माध्यम से नागरिकों को "रेड्यूस, रीयूज और रिसायकल" की नी...

जिले में दिया गया विनोबा एप का प्रशिक्षण* *विनोबा ऐप होगी एडवांस होगी शिक्षा व्यवस्थाः सीईओ

चित्र
 जिले में दिया गया विनोबा एप का प्रशिक्षण विनोबा ऐप होगी  एडवांस होगी शिक्षा व्यवस्थाः सीईओ  रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के मार्गदर्शन में एवं जिला पंचायत सीईओ जितेंद्रर यादव के निर्देशन में पीएम श्री नटवर स्कूल रायगढ़ में  ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम  का प्रशिक्षण जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बी आर सी,सीएसी,एवं शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। विनोबा ऐप के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा शिक्षकों की कार्य कुशलता, निपुणता में पैनापन, शिक्षकों और छात्रों की दैनिक उपस्थिति भरना आदि के लिए विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ओपन लिंक फाउंडेशन के सीईओ विश्वजीत ने कहा कि विनोबा एप के माध्यम से नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा में नवाचार लाने, शिक्षकों के कार्य को सुविधाजनक बनाने, शैक्षिक कार्यों तथा शिक्षकों की नई गतिविधियों को साझा करने और शिक्षकों को शैक्षिक सहायता प्राप्त करना है।  जिला पंचायत सीईओ जितेंदर यादव ने कहा कि विनोबा ऐप के ...

*पति को डंडे से पीट पीट हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, भेजी गई रिमांड पर*

चित्र
 पति को डंडे से पीट पीट हत्या करने वाली  महिला गिरफ्तार, भेजी गई रिमांड पर घरघोड़ा। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या की घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद में पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया धनमेत धनवार (30) ने पति मंगलसिंह धनवार (35) को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया ।          घटना दिनांक 13 जनवरी 2025 की शाम की है। मृतक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद, झगड़े, मारपीट होने की जानकारी मिली है। पड़ोसी प्रेमसिंधु नेगी (उम्र 52 वर्ष) ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिन्हें पंचायत की मध्यस्थता के बाद भी सुलझाया नहीं जा सका। घटना वाले दिन, झगड़े के बाद धनमेत धनवार ने अपने पति को डंडे से मारकर घायल कर दिया। मारपीट के बाद धनमेत धनवार स्वयं पडोसी प्रेमसिंधु नेगी के घर जाकर उन्हें बताई । जब पड़ोसियों ने मंगलसिंह को देखा, तो वह खून से लथपथ और अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उसे तुरंत घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।         प्...

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घरघोड़ा में भव्य वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

चित्र
 सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घरघोड़ा में भव्य वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन घरघोड़ा। ::सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगी सजावट और छात्रों के उत्साह ने माहौल को जीवंत बना दिया। उक्त कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राधेश्याम राठिया (सांसद रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र), अरूण दीवान (भाजपा जिलाध्यक्ष जिला रायगढ़ , ओंकार सिंह (पर्सनल मैनेजर एसईसीएल बरौद), कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जनेश्वर मिश्रा (अध्यक्ष सरस्वती बाल कल्याण समिति घरघोड़ा) , ओम प्रकाश शर्मा (उपाध्यक्ष), सुरेन्द्र पण्डा (सह सचिव), संजय सिन्हा (कोषाध्यक्ष), अरुण कुमार पंडा सदस्य, किशनगोपाल अग्रवाल सदस्य, दौलत राम पटेल (शा.सदस्य),  विजयशंकर पटनायक (संस्थान प्रतिनिधि),राजेंद्र ठाकुर, मनमोहन ठाकुर,नरेश पंडा,नरेश बेहरा ,राजेश बेहरा,देवनारायण पटेल प्राचार्य सरस्वती शि. मं. उ. मा. वि. घरघोड़ा, सुनील सिंह ठाकुर व्यस्थापक सरस्वती बाल कल्याण समिति घरघोड़ा एवं उपस्थित  समस्त अतिथियों के गरिमामय उपस्...

अरुण पण्डा: घरघोड़ा नगर पँचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार

चित्र
 *अरुण पण्डा: घरघोड़ा नगर पँचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार*            *समाज सेवा और नेतृत्व में बेजोड़ व्यक्तित्व!*    घरघोड़ा: भारतीय  जनता पार्टी (बीजेपी) से घरघोड़ा नगर पँचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे अरुण पण्डा का नाम इन दिनों चर्चा का केंद्र बन गया है। उत्कल ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले अरुण पण्डा को नगर का हर वर्ग एक मृदुभाषी, समाजसेवी और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में देखता है। *सर्वस्वीकार्य नेता:* अरुण पण्डा न केवल ब्राम्हण समाज में बल्कि पूरे नगर में एक लोकप्रिय और सर्वस्वीकार्य चेहरा हैं। उनकी विनम्रता और सेवा भावना ने उन्हें लोगों के दिलों में खास जगह दिलाई है। समाज के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर सक्रिय रहने वाले पण्डा जी ने नगर में विकास कार्यों को लेकर कई बार अपनी दूरदृष्टि का परिचय दिया है। *समाज सेवा में अग्रणी भूमिका:* चाहे जरूरतमंदों की मदद करना हो, या शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार की बात हो, अरुण पण्डा हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आते हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और...

*जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न** एन ई पी 2020 के तहत 50 घंटे प्रशिक्षण अनिवार्य*

चित्र
 *जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न** एन ई पी 2020 के तहत 50 घंटे प्रशिक्षण अनिवार्य* संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर के वी राव के मार्गदर्शन में  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ में  जिला स्तरीय विषयगत व्याख्याताओ का उन्मुखीकरण  प्रशिक्षण जिले के सभी 7 विकास खण्ड धर्मजयगढ़, खरसिया, लैलूंगा , तमनार, घरघोड़ा, रायगढ़ और पुसौर ,  के हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के गणित  पढ़ाने वाले व्याख्याताओं का दूसरे चरण का तीन दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण  9 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डाइट के प्राचार्य अनिल पैंकरा सभी मास्टर ट्रेनर एवं  व्याख्याता की गरिमामय  उपस्थिति में मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई।डाईट  प्राचार्य अनिल कुमार पैंकरा ने कहा    NEP 2020 के तहत जिले के सभी व्याख्याताओं को 50 घंटे प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लेना हैं।  जिसमें 4 दिवस ऑनलाइन एवं 3 दिवस ऑफलाइन प्...

चौबीस कुंडी शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ,कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु माताएं बहने भी शामिल हुए भारी में।

चित्र
 चौबीस कुंडी शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ,कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु माताएं बहने भी शामिल हुए भारी संख्या में। 24 कुंडी शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन धर्मजयगढ़ में 11जनवरी से प्रारंभ हो 14जनवरी 2025 को होगा संपन्न। धर्मजयगढ़ गायत्री शक्ति पीठ स्थापना 06011999के रजत जयंती के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन सभी नगर वासियों के सहयोग से सम्पन्न होना है।जो कलश यात्रा से प्रारंभ हुई,जहां संगीतमय प्रवचनों के साथ 24 कुंडी महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार,विराट दीप यज्ञ व पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।जहां सभी संस्कार निशुल्क कराया जा रहा है।  इस उपलक्ष में गायत्री परिवार धर्मजयगढ़ ने सभी नगर वासियों से आह्वान किया है कि इस यज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने।कलश यात्रा सुबह 1 बजे से प्रारंभ हुई जो नगर के विभिन्न चौक चौराहे से होकर निकाली गई।वही हिन्दू समाज द्वारा जगह जगह फूलों की वर्षा भी की गई। विद्यालयों के द्वारा झांकियां भी प्रस्तुत की गई जो ल...

शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में एड्स जागरूकता दिवस का आयोजन

चित्र
 *शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में एड्स जागरूकता दिवस का आयोजन*             घरघोड़ा। शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व एड्स जागरूकता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत माता वाग्देवी की पूजा अर्चना तथा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार अग्रवाल के स्वागत भाषण दिया जिसमें डॉ. अग्रवाल ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम की सार्थकता तथा उपयोगिता पर अपने विचार रखे। उन्होंने एड्स जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है।      इसके पश्चात, मुख्य वक्ता डॉ. विकास शर्मा चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा ने एड्स की रोकथाम, लक्षण, और इसके प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया। उन्हों...

महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह: सफलता की मिसाल

चित्र
महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह: सफलता की मिसाल घरघोड़ा । नगर पंचायत घरघोड़ा में स्थित महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ने एक नई प्रेरणा गढ़ी है। नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत नगर पंचायत के साथ मिलकर "मिशन क्लीन सिटी" के तहत काम कर रहा है और हर साल लगभग 15 लाख रुपये की कमाई कर रहा है।   इस समूह में 15 सदस्य हैं, जो अपने काम से न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी बड़ा सुधार हुआ है। सदस्यों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है, घर का राशन और त्योहारों की तैयारी बिना किसी चिंता के पूरी हो जाती है। कुछ सदस्यों ने अपनी मेहनत से दोपहिया वाहन भी खरीदे हैं, जिससे उनकी सुविधा और आत्मनिर्भरता बढ़ी है। **स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ**   समूह के सदस्यों को हर महीने मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का लाभ मिलता है। यह सुविधा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है।   **समाज सेवा का जज्बा**   महालक्ष्मी समूह न केवल अपने परिवारों के लिए बल्कि पूरे घरघोड़ा शहर के लिए काम कर रहा है। "मिशन क्लीन सिटी" के तहत स्वच्छता और समा...

*डाईट धरमजयगढ़ द्वारा गणित के व्याख्याताओं का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का दूसरा चरण आज से शुरू

चित्र
 *डाईट धरमजयगढ़ द्वारा गणित के व्याख्याताओं का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का दूसरा चरण आज से शुरू*   संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले के सभी 7 विकास खण्ड धर्मजयगढ़, खरसिया, लैलूंगा , तमनार, घरघोड़ा, रायगढ़ और पुसौर ,  के हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के गणित  पढ़ाने वाले व्याख्याताओं का तीन दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ जिला-रायगढ़ (छ.ग.) के द्वारा  9 जनवरी से 11 जनवरी   2025 तक आयोजित किया जा रहा है। आज प्रथम दिवस  में डाईट के प्राचार्य श्री अनिल कुमार पैंकरा उपस्थित रहकर प्रशिक्षण की शुभारंभ कर प्रशिक्षण में गणित पढ़ाने वाले व्याख्याताओं को NEP 2020 के तहत जिले के सभी व्याख्याताओं को 50 घंटे प्रशिक्षण अनिवार्य रूप लिए जाने बारे में बताया गया। जिसमें 4 दिवस ऑनलाइन एवं 3 दिवस ऑफलाइन प्रशिक्षण लिया जाना है।  इसके पूर्व हिन्दी, भौतिकी, गणित, जीवविज्ञान , रसायन एवं कला समुह विषय के व्याख्याताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है। कुमार गवेल ...