घरघोड़ा महाविद्यालय में विज्ञान मेला और "कबाड़ से जुगाड़" कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ

 घरघोड़ा महाविद्यालय में विज्ञान मेला और "कबाड़ से जुगाड़" कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ

 घरघोड़ा । शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में आज विज्ञान मेला एवं "कबाड़ से जुगाड़" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना था।

      कार्यक्रम का शुरुआत प्राचार्य डॉ.पवन कुमार अग्रवाल द्वारा मां शारदे की प्रतिमा में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ.अग्रवाल ने छात्रों को रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

         यह विशिष्ट आयोजन महाविद्यालय विज्ञान क्लब की प्रभारी प्रो.नीलकमल निराला के प्रयासों से संपन्न हुआ। विज्ञान मेले में छात्रों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें से कई मॉडल पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और जल प्रबंधन जैसे सामयिक विषयों पर आधारित थे। पृथ्वी के ऊपर घूमती सेटेलाइट का मॉडल, भूकंप डिटेक्टर अलार्म , होलोग्राम तथा ज्वालामुखी का मॉडल बहुत बेहतरीन थे। छात्रों के अनोखे विचार और प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया।

    "कबाड़ से जुगाड़" कार्यक्रम में छात्रों ने अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं। यह पहल छात्रों के नवाचार और पुनर्चक्रण के महत्व को रेखांकित करती है। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा बनाए गए सामान जैसे अयोध्या श्री रामलला मंदिर का मॉडल , पानी को स्वच्छ रखने का मॉडल ,सजावट के समान तथा कला सामग्री को सभी ने सराहा। इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ रेणु कुजूर, श्रीमती अदिति गौतम, श्री संतोष देवांगन एवं श्री चंद्रमणी पैकरा थे। 

      इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। डॉ.चंद्रशेखर सिंह द्वारा सभी अधिकारियों तरह विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

प्राचार्य डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों और आयोजन समिति को बधाई दी और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार