संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया घरघोड़ा । एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा प्रेस मीट का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनएमएल तलईपल्ली ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक के दौरान परियोजना की खनन गतिविधियों, विकास कार्यों एवं समग्र प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई।  इस दौरान बताया गया कि परियोजना ने इस वित्तीय वर्ष अब तक 11 मिलियन मीट्रिक टन (1 करोड़ 10 लाख टन) से अधिक कोयले का उत्पादन एवं प्रेषण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड 45 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन लक्ष्य की ओर अग्रसर है। साथ ही, तलईपल्ली परियोजना द्वारा अब तक 59 करोड़ रुपये से अधिक राशि सामुदायिक विकास कार्यों पर व्यय की जा चुकी है। पत्रकारों ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न रखे, जिनमें प्रासंगिक तेल संकट से लेकर भविष्य कि चुनौतियों के बारे में भी चर्चा हुई, परियोजना प्रबं...
चित्र
  अवैध कबाड़ परिवहन पर कार्रवाई  टाटा माजदा वाहन सहित 4180 किलो कबाड़ जब्त रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गुरुवार रात्रि थाना साइबर एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा माजदा वाहन में अवैध कबाड़ लोड कर खरसिया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना साइबर स्टाफ एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए रायगढ़ बायपास रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर पकड़ा गया।          पकड़े गए टाटा माजदा वाहन क्रमांक CG 13 AN 7028 की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में कबाड़ लोहा, छड़, टीना एवं जंग लगा तार लोड पाया गया। वाहन चालक टीपू मनिहार पिता सत्तार मनिहार, उम्र 34 वर्ष, निवासी तुर्रीभांठा बायपास रोड खरसिया से कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और गोलमोल जवाब देने लगा।       ...
चित्र
एनएमएल तलईपल्ली में कौशल प्रमाणन एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित घरघोड़ा | एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा सामुदायिक विकास पहल के अंतर्गत कौशल प्रमाणन एवं 51 सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रभावित क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम में श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम, घरघोड़ा, श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनएमएल तलईपल्ली तथा श्रीमती संगीता सिंह, अध्यक्ष, तिलोत्तमा महिला समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी एवं लेडीज क्लब की पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में श्री अधिकारी ने परियोजना के प्रयासों की सराहना करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया। श्री अखिलेश सिंह ने महिलाओं को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
चित्र
महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार अब तक कुल 9 आरोपी गिरफ्तार, लूटपाट व अमानवीय व्यवहार करने वाले सभी आरोपी गये जेल रायगढ़ । तमनार थाना क्षेत्र के सीएचपी चौक, लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट, बदसलूकी, अमानवीय व्यवहार और लूटपाट की गंभीर घटना में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के दौरान आरोपियों ने न केवल ड्यूटीरत महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की, बल्कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी किया था।        घटना के संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 309/25 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में 7 आरोपी- मंगल राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, चिनेश खमारी, निवासी-ग्राम आमगांव, प्रेमसिंह राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, कीर्ति श्रीवास, निवासी ग्राम आमगांव तथा वनमाली राठिया, निवासी...
चित्र
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सामाजिक सरोकार के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को चिकित्सा उपकरण  भेंट किए घरघोड़ा :- घरघोड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर द्वारा आज जिला रायगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घरघोड़ा को आधुनिक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गए। एक सादे गरिमामय कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के प्रमुख श्री रणधीर कुमार ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. एस.आर. पैकरा को स्वास्थ्य केंद्र की बेहतरी के लिए आवश्यक उपकरणों की खेप सौंपी।                   प्रदाय किए गए मुख्य उपकरण:- क्षेत्रीय प्रमुख श्री रणधीर कुमार ने स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित सामग्रियां भेंट कीं: ECG मशीन: 05 नग एग्जामिन टेबल (Examine Table): 05 नग स्ट्रेचर (Stretche...
चित्र
मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला  पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार किराया मांगने पर भड़का आरोपी  प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मकान किराया विवाद के चलते हुए प्राणघातक हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।         जानकारी के अनुसार दिनांक 23.03.2026 को प्लांटकर्मियों के बीच मकान किराया नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी बंशीधर चौहान ने प्लांटकर्मी चन्द्रभान प्रसाद पर लकड़ी के डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसे सिर, माथा, गाल, हाथ एवं पसली में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया था।        घटना की सूचना मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल चन्द्रभान प्रसाद (30 वर्ष) निवासी ग्राम रामपुर गरडी थाना गोला जिला गोरखपुर (उ.प्र.), हाल मुकाम रंजीत कॉलोनी पूंजीपथरा का ...
चित्र
  पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार 06 नग मवेशी (कीमती ₹53,000) एवं एक लकड़ी का डंडा जब्त — मवेशियों को गौशाला सुपुर्द आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया — फरार आरोपी की तलाश जारी रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 नग कृषक मवेशियों को मुक्त कराया गया है। मामले में एक आरोपी समारू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी समारू ने आरोपी कुसु यादव के लिये तस्करी करना बताया है । आरोपी कुसु यादव फरार है जिसकी तलाश जारी है।            मामले के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.03.2026 को लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा 06 नग बैल/बछड़ों को मारपीट करते हुए, बिना चारा-पानी के ग्राम कुंजारा की ओर से लैलूंगा होते हुए उड़ीसा ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वार...
चित्र
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार — महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई*  रायगढ़ । महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।          प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मार्च 2026 को स्थानीय युवती (उम्र 29 वर्ष) द्वारा महिला थाना रायगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू निवासी सरिया से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को युवती के घर पहुंचकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे डरी सहमी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी युवती को रायपुर अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां भी उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।          युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने ...
चित्र
दृष्टि बाधित छात्राओं की परीक्षा में ABVP कार्यकर्ताओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका  मनेन्द्रगढ़ में कार्यकर्ताओं ने लेखक बनकर दिलाई परीक्षा, सेवा भाव का दिया संदेश मनेन्द्रगढ़ । (जिला कोरिया) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मनेन्द्रगढ़ इकाई द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए दृष्टि बाधित छात्राओं की परीक्षा में लेखक (Writer) के रूप में सहयोग प्रदान किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वयं परीक्षा लिखकर छात्राओं को सफलतापूर्वक परीक्षा दिलाई। यह सेवा कार्य परिषद के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का सशक्त उदाहरण है। परिषद का मानना है कि किसी भी विद्यार्थी को किसी भी बाधा के कारण शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर नगर सह मंत्री महेश कौशिक, नगर महाविद्यालय प्रमुख राजबली सिंह, कार्यकर्ता मानसी अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परिषद ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।               ( महेश कौशिक, न...
चित्र
  ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई — धरमजयगढ़ और कोतवाली क्षेत्र से 2 आरोपी गिरफ्तार  ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा संचालित करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई  रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।      धरमजयगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि मस्जिदपारा के पीछे रहने वाला विरेन्द्र मिश्रा अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में टीम द्वारा दबिश दी गई, जहां आरोपी विरेन्द्र मिश्रा (36 वर्ष) पिता टिकादत्त मिश्रा निवासी मस्जिदपारा, थाना धरमजयगढ़ को मोबाइल में सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच में उसके मोबाइल पर विभिन्न व्यक्तियों से अंकों एवं रकम का लेन-देन पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल एवं फोन पे के माध्यम से सट्टा...
चित्र
लैलूंगा के ग्राम नवीन घटगांव एवं मुड़ागांव में अवैध अफीम कार्रवाई में 3 आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज रायगढ़ । राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमनार क्षेत्र के आमाघाट से लेकर लैलूंगा विकासखंड के नवीन घटगांव एवं मुड़ागांव तक जिला प्रशासन, पुलिस, कृषि, आबकारी, एफएसएल एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक कार्रवाई की गई ।              विदित हो कि तमनार क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 60,326 अफीम के पौधे एवं 3 किलोग्राम प्रोसेस कर तैयार अफीम जब्त की गई। इस मामले में आरोपी मार्शल संगा एवं उसके साथी एमानुएल भेंगरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।           उक्त कार्रवाई के बाद जिले में अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध प्रशासन एवं पुलिस सघन फिजिकल एवं ड्रोन सर्वे प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में दिनांक 23 मार्च 2026 को लैलूंगा तहसील के ग्राम नवीन घटगांव में भूमिस्वामी सा...
चित्र
  एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त — 36 आरोपी गिरफ्तार 1 लाख 23 हजार रुपए की भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी और महुआ शराब जब्त   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश, पुलिस काअवैध शराब नेटवर्क पर कड़ा प्रहार रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध रविवार 22 मार्च से तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इस सघन अभियान के दूसरे दिन भी पुलिस ने जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 35 आबकारी प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ शराब (898 ली) के साथ देशी/अंग्रेजी कुल 919 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जप्त शराब की कुल कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपए है।        पहले दिन की कार्रवाई में भी 23 प्रकरणों में लगभग 120 लीटर शराब जब्त कर आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी।   अभियान के दूसरे दिन छाल थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई, जहां ग्राम बेहरामार में रेड कार्रवाई कर अवैध शराब निर्माण के पूरे सेट...
चित्र
अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE 2026 में सफलता प्राप्त की अंबिकापुर/सरगुजा, 21 मार्च 2026 अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की कक्षा आठवीं की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। श्रेया ने 200 में से 142 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 32,629 प्राप्त की है। पिछले तीन वर्षों से विद्यालय में अध्ययन कर रहीं श्रेया ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन या बाहरी कोचिंग के हासिल की है। नियमित अध्ययन, तार्किक सोच और आत्म-अनुशासन के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग ने उनकी क्षमताओं को विस्तार दिया और उन्होंने स्वयं को मेहनती तथा सक्षम छात्रा के रूप में विकसित किया। विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाएँ अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी विद्या मंदिर, सरगुजा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित, पूर्णतः नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करता है। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं। परिसर में सुव्यवस्थित पुस्तकालय, उच्च...
चित्र
घरघोड़ा में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईद की नमाज 3000 से अधिक मुस्लिमों ने मांगी अमन-चैन की दुआ घरघोड़ा- बस स्टैंड स्थित कारगिल चौक के समीप ईदगाह में आज सुबह 9 बजे ईद-उल-फितर की नमाज पूरे धार्मिक उत्साह, अकीदत और अनुशासन के साथ अदा की गई। नमाज में घरघोड़ा, तमनार सहित आसपास के क्षेत्रों से आए 3000 से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सुबह से ही ईदगाह परिसर में रौनक देखने को मिली। लोग नए कपड़ों में, बच्चों के साथ नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के दौरान इमाम द्वारा मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं कराई गईं। नमाज के बाद ईदगाह का दृश्य आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक बन गया, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” दी। इस दौरान छोटे-बड़े, अमीर-गरीब सभी वर्गों के लोग एक साथ नजर आए, जो समाज में समानता और भाईचारे का संदेश देता है। नमाज अदा करने के पश्चात बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों को याद करते हुए फातिहा पढ़ी और अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल...
चित्र
गिरफ्तार आरोपी झारखंड निवासी मार्शल संगा और उसके दो साथियों पर थाना तमनार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज आमाघाट में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ मामले में अफीम पौधे 60,326 नग, वजन 2,877 किलोग्राम तथा तैयार अफीम 3.02 किलोग्राम की जप्ती, कुल जप्त माल का वर्तमान मूल्य 2 करोड 5 लाख 10 हजार रूपये रायगढ़ । थाना तमनार के ग्राम आमाघाट में अफीम की खेती मामले में तमनार पुलिस ने कल रात आरोपी मार्शल संगा निवासी खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम आमाघाट थाना तमनार के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।           जानकारी के अनुसार 19-20 मार्च की रात्रि तमनार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम आमाघाट खर्राघाट भैर नाला किनारे में स्थित भूमि पर मार्शल संगा निवासी ग्राम हड़म बनम थाना खूंटी जिला खूंटी झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम आमाघाट थाना तमनार के द्वारा अवैध अफीम की खेती किया गया है । सूचना पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबीर सूचना से अवगत कराया गया । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर...
चित्र
तमनार के ग्राम आमाघाट नदी किनारे खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा झारखंड निवासी आरोपी मार्शल सांगो हिरासत में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई  रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 19 मार्च 2026 की रात्रि थाना तमनार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमाघाट नदी किनारे खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात तत्काल पुलिस टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और पूछताछ में खेत में अफीम की खेती संदेही - मार्शल सांगा पिता मिखाएल सांगा उम्र 40 साल निवासी ग्राम हडमबनम थाना खूंटी, जिला खूंटी (झारखंड) द्वारा किये जाने की जानकारी मिली जिसे तत्काल हिरासत में लिया गया।         पूछताछ में संदेही मार्शल सांगो निवासी जिला खूंटी (झारखंड), जो अपने ससुराल ग्राम आमाघाट में रहकर पिछले कुछ महीनों स...
चित्र
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा एवं ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया। घरघोड़ा। अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा ने हत्या के आरोपी खेमराज यादव को उसके भाई पीतांबर यादव की हत्या कर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई एवं अर्थ दंड से दंडित किया। मामले का संक्षिप्त विवरण बताते हुए अपर लोक अभियोजक राजेशसिंह ठाकुर ने बताया कि मामला थाना धरमजयगढ़ के ग्राम रामपुर की है, मृतक पीतांबर एवं आऱोपी खेमराज यादव सगे भाई हैं जिनके मध्य जमीन बंटवारा हो गया था, किन्तु आरोपी खेमराज अपने छोटे भाई पीतांबर यादव को महुआ पेड़ के बटवारे पर झगड़ा झंझट करता था। थाना धर्म जयगढ़ के अपराध क्रमांक 50/ 2020 के अनुसार मृतक पीतांबर के पुत्र मनोज यादव ने थाना धर्म जयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई की गांव के कुधरी डॉड़ में महुआ का झाड़ है घटना दिनांक को वह अपने माता-पिता के साथ महुआ बीनने के लिए गया था उसकी छोटी बहन और छोटा भाई भी महुआ बिने गए थे ।जब ये लोग महुआ बीन रहे थे तभी उसके मंझले बड़े पिता आरोपी खेमराज यादव आया और महुआ को नहीं बीनने दूंगा कहकर उसके पिता को महुआ को...
चित्र
  सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार सट्टा कारोबार पर लगातार सख्त प्रहार  ₹1710 नगद, 3 मोबाइल, कैलकुलेटर व सट्टा पट्टी जब्त, सट्टा खाईवाल पुलिस की रडार में रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिले में विजुअल पुलिसिंग को प्रभावी बनाते हुए ऑपरेशन अंकुश में सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल थाना साइबर, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। साइबर-कोतवाली पुलिस ने की रेल्वेबंगलापारा में रेड         कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे बंगलापारा में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की, जहां भीड़ पुलिस को देखकर भाग गई, मौके पर मिले छबिराम धीवर को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी ने कबीर चौक जूटमिल निवासी सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया तथा दीनदयाल साहू (खाईवाल पप्पू ...
चित्र
तमनार में अवैध रूप से अफीम की खेती   रायगढ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई मुख्य आरोपी गिरफ्तार   रायगढ़।रायगढ़ जिले के तमनार थानाक्षेत्र के ग्राम आमाघाट में गोपनीय तरीके से अफीम खेती की जानकारी प्राप्त होने पर प्रशासन, पुलिस, आबकारी, एफएसएल की टीमें मौके पर मौजूद है ।      मामले में आरोपी मार्शल सांगा पिता मिखाएल सांगा उम्र 40 साल निवासी ग्राम हडमबनम थाना खूंटी, जिला खूंटी (झारखंड) को हिरासत में लिया गया, मामले में एनडीपीएस प्रकिया के तहत कार्यवाही जारी है । 
चित्र
तत्कालीन थाना प्रभारी शरद चन्द्रा की सटीक विवेचना से नशीली दवा के सौदागर को 12 साल की कड़ी कैद रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस को एक बड़ी न्यायिक सफलता मिली है। तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चन्द्रा के कुशल नेतृत्व और सटीक विवेचना के परिणाम स्वरूप, विशेष न्यायालय (NDPS एक्ट) रायगढ़ ने आरोपी को 12 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। क्या था मामला? घटना 25 जुलाई 2023 की है, जब मुखबिर की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विकास महंत (निवासी नवागढ़) को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ( Spasmo - Proxyvon प्लस ) बरामद की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन तत्कालीन थाना प्रभारी शरद चन्द्रा के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना की मजबूती बनी सजा का आधार इस केस की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पुलिस द्वारा की गई वैज्ञानिक और विधिक विवेचना रही। निरीक्षक शरद चन्द्रा के निर्देशन में पुलिस टीम ने ND...
चित्र
घरघोड़ा न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा साथ ही साथ अर्थ दंड से भी दंडित किया।  घरघोड़ा। अपरसत्र न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा के न्यायालय ने हत्या के आरोपी अलवंन तिग्गा को उसकी पत्नी ग्रेस तिग्गा की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा₹1000 के अर्थ दण्ड से दंडित करने का दण्डा देश दिया। मामले का संक्षिप्त विवरण देते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 81/ 2022 के अनुसार घटना दिनांक 16 /4 /2022 की है। सूचक अल्फोंन तिग्गा ने थाना लैलूंगा मैं उपस्थित होकर सूचना दिया कि उसके ससुर अभियुक्त अलवन तिग्गा द्वारा उसकी सास श्रीमती ग्रेस तिग्गा के साथ दिनांक 15/4/22 को शाम 7:00 से 8:00 बजे के बीच खाने पीने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ। पति पत्नी के मध्य विवाद इतना बढ़ गया कि, अभियुक्त पति ने अपनी पत्नी के गले छाती में टांगी से तीन चार बार वार किया जिससे मृतिका को गंभीर चोट आई और उसकी मृत्यु हो गई ।  सूचक अल्फोंन तिग्गा को मनोज एक्का के द्वारा फोन से घटना की सूचना दी गई तब सूचना कर्ता अपने ससुराल में जाकर देखा तो ...
चित्र
नाबालिग से दुष्कर्म व वसूली मामले में महिला थाना की त्वरित कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार   इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम धमकाकर ऐंठे रूपये घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया  रायगढ़ । रायगढ़ जिले के महिला थाना में 15 मार्च 2026 को 17 वर्षीय बालिका अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर उध्दव दास महंत (उम्र 21 वर्ष), निवासी टाड़ीपार वार्ड क्रमांक 06, थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, वर्तमान निवास बाजीपाली पटेल के किराए के मकान थाना जूटमिल रायगढ़ के विरुद्ध जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने एवं डरा-धमकाकर ₹10,000 लेने की शिकायत दर्ज कराई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 64, 351(3) बी.एन.एस. तथा 04 पोक्सो एक्ट के तहत मामला कायम कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।          पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसकी मुलाकात अपने मामा के गांव में आरोपी से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। दिनांक 26 जनवरी को...