संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन  घरघोड़ा :- एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा कोसल विहार टाउनशिप स्थित कम्युनिटी हॉल में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री आनंद जी अग्रवाल, प्रभारी परियोजना प्रमुख एवं महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में 50 से अधिक विक्रेताओं एवं हितधारकों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान बिल प्रसंस्करण, वाणिज्यिक कोयला विक्रय, सतर्कता तथा परियोजना की प्रगति से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके उपरांत एक संवादात्मक चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने सुझाव एवं जिज्ञासाएँ साझा कीं। यह आयोजन विक्रेताओं एवं हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय, पारदर्शिता तथा सहयोगात्मक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ । 
चित्र
एल.एच.व्ही. श्रीमती बसंती आचार्या को दी गई भावभीनी विदाई घरघोड़ा :-घरघोड़ा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुडुमकेला में पदस्थ एल.एच.व्ही. (लेडी हेल्थ विजिटर) श्रीमती बसंती आचार्या के सेवाकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती आचार्या के दीर्घ सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सेतराम पैकरा ने श्रीमती बसंती आचार्या के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय तक ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा देना सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि श्रीमती आचार्या ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सेवाभावना और कार्य के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास कुमार शर्मा, डॉ. नो...
चित्र
  शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार  रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में थाना साइबर, कोतवाली एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई कर अनैतिक देह व्यापार के दो अड्डों का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 🔸 पहली कार्रवाई : लालटंकी दानीपारा में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़      कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालटंकी दानीपारा स्थित लक्ष्मी शर्मा के मकान में लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा...
चित्र
दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला  आरोपियों से चोरी गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, तांबा तार व वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर दो आरोपियों तथा चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी के गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए तांबा तार तथा चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है।         पहला मामला सुभाष नगर निवासी अभिमन्यु सागर की रिपोर्ट से जुड़ा है। प्रार्थी 9 जुलाई को अपने परिवार सहित गांव गया था। 11 जुलाई को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला तथा दो एचपी गैस सिलेंडर, सोने का हार, चांदी के पायल, किराना व दुकान का सामान सहित करीब 90 हजार रुपये की चोरी होना पाया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली ...
चित्र
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधिपति श्री सचिन सिंह राजपूत का भव्य स्वागत अधिवक्ता संघ घरघोड़ा का कार्यक्रम घरघोड़ा (रायगढ़)।:- अधिवक्ता संघ घरघोड़ा के परिसर में उस समय एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधिपति व रायगढ़ जिला पोर्टफोलियो न्यायाधिपति श्री सचिन सिंह राजपूत जी का प्रथम आगमन हुआ। उनके साथ रजिस्ट्रार विजलेंस श्री अब्दुल जाहिर कुरैशी जी एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (रायगढ़) श्री जितेंद्र जैन जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। फूल-मालाओं और आत्मीयता से हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत में अधिवक्ता संघ घरघोड़ा के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधिपति श्री सचिन सिंह राजपूत का अध्यक्ष कैलाश गुप्ता पुष्पगुच्छ से एवं रजिस्ट्रार विजलेंस अब्दुल जाहिर कुरैशी का अधिवक्ता सुनील ठाकुर ने पुष्प गुच्छ और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र जैन का स्वागत जी डी लहरें ने पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। विधिक जगत की इन महान विभूतियों के स्वागत को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और हर्ष का माह...
चित्र
घरघोड़ा में भरोसे और बेहतर सेवा की पहचान बना 'श्री गुप्ता मेडिकल' — गुणवत्तापूर्ण दवाइयों और उत्कृष्ट सेवाओं से मरीजों का जीत रहा विश्वास घरघोड़ा :- बदलते समय में जहां स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी हैं, वहीं घरघोड़ा नगर में संचालित श्री गुप्ता मेडिकल अपनी बेहतर सेवाओं, गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता और ग्राहकों के प्रति समर्पित व्यवहार के कारण लोगों के बीच भरोसे की एक मजबूत पहचान बन चुका है। नगर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां दवाइयां लेने पहुंच रहे हैं और मेडिकल स्टोर की सेवाओं की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आज के समय में मरीजों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात समय पर सही दवा उपलब्ध होना है। श्री गुप्ता मेडिकल में अधिकांश आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहती हैं, जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। यदि किसी दवा की तत्काल उपलब्धता नहीं होती, तो उसे भी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के ...
चित्र
अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा और अर्थ दण्ड से भी दण्डित करने का दण्डादेश सुनाया। घरघोड़ा :- न्यायालय अभिषेक शर्मा अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा ने हत्या के आरोपिया यशोदा उर्फ दशोदा सारथी को देवा उर्फ लखन सिदार के हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा 2000/ रू के अर्थ दण्ड से भी दण्डित किया। मामले का संक्षिप्त विवरण बताते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला थाना कापू के अपराध क्रमांक 37/2021 के अनुसार इस प्रकार है कि दिनांक 02/03/2021 को ग्राम भोजपुर थाना कापू के कोटवार नैहर दास ने थाना उपस्थित होकर सूचना दिया था कि आरोपिया यशोदा उर्फ दशोदा सारथी का प्रेमी देवा उर्फ लखन सिदार निवासी महुआ पाली खरसिया दिनांक 01/03/2021 को रात्रि लगभग 8/30 बजे भोजपुर बतौर मेहमान आया था जो लगभग 9/30 बजे अपने शरीर में मिट्टी का तेल छिड़ककर माचिस मारकर आत्म हत्या कर लिया था। उक्त सूचना के आधार पर तत्कालीन विवेचना अधिकारी धनी राम राठौर ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया तथा विवेचना में यह पाया कि घटना दिनांक को मृतक देवा उर्फ लखन...
चित्र
ओ. पी. जिंदल विद्यालय, तराईमाल में पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न रायगढ़ :- ओ. पी. जिंदल विद्यालय, तराईमाल में 25 जुलाई 2026 को शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पदभार ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस समारोह का उद्देश्य नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके उत्तरदायित्व सौंपना तथा उनमें नेतृत्व के गुणों का विकास करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की माननीय प्राचार्या महोदया श्रीमती अलका गोडबोले जी का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसके पश्चात माननीय प्राचार्या महोदया एवं सभी सदन प्रभारियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा विद्या, बुद्धि और ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की वंदना की गई। इसके बाद कक्षा चतुर्थ के छात्रों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। माननीय प्राचार्या महोदया ने नव-निर्वाचित *विद्यालय नायक एवं नायिका सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि यह दायित्व अत्यंत प्रतिष्ठित है, क्योंकि इसमें विद्यालय की अपेक्षाओं और उत्तरदायित्वों का निर्वहन निहित है। उन्होंने कहा, “नेतृत्व केवल पद या अधिकार नहीं, बल्कि संस्था का विश्वास ...
चित्र
पति के शराबखोरी और जमीन मुआवजे की रकम को उडाने से नाराज पत्नी ने की हत्या कर अपर को आत्महत्या का रूप देने की साजिश नाकाम  रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम तराईमाल के धनवारपारा स्थित किराए के मकान में मिले 50 वर्षीय गनपती लाल भगत के शव के मामले में महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। प्रारंभिक तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत प्रतीत होने वाले इस मामले में पुलिस ने गहन विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी तथा दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला मृतक के शराबखोरी और जमीन मुआवजा में मिले रकम को लगातार शराब में खर्च करने को लेकर सामने आया है ।     जानकारी अनुसार दिनांक 25 जुलाई 2026 को मृतक के दामाद सोनसाय उरांव (27 साल) ने थाना पूंजीपथरा में सूचना दी कि उसके ससुर गनपती लाल भगत (50 साल) का शव किराए के कमरे में तख्त पर पड़ा है। शव के गले में साड़ी जैसा कपड़ा बंधा था तथा बाएं हाथ की...
चित्र
शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना की त्वरित कार्रवाई  रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए संचालित ‘अभियान संवेदना’ के तहत महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को घटना दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।         महिला थाना रायगढ़ में 26 जुलाई 2026 को पीड़िता (24 वर्षीय) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चक्रधरनगर क्षेत्र में काम करने के दौरान उसकी पहचान चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू से हुई थी। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाते हुए शादी का वादा किया और विश्वास में लेकर उसके साथ रहने लगा। पीड़िता के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब 21 जुलाई 2026 को पीड़िता ने विवाह की बात कही तो आरोपी ने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया। शिकायत पर महिला थाना में अपराध क्र...
चित्र
  बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार  रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के ग्राम धरमपुर साजापाली में 76 वर्षीय बुजुर्ग बंधन राम पण्डो की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा खुलासा करते हुए *आरोपी मकरदम उर्फ मुड़ी माझी (40 वर्ष) निवासी धरमपुर* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक विवेचना में हत्या का कारण नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद सामने आया है।        25 जुलाई 2026 को मृतक के पुत्र नोहर साय पण्डो (30 वर्ष) ने चौकी रैरूमाखुर्द में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई को सुबह अपनी पत्नी मां के साथ खेत-बाड़ी काम करने गया था, दोपहर जब वह खेत से घर लौटा, तब उसके पिता बंधन राम पण्डो घर के बाहर गांव के मकरदम उर्फ मुड़ी माझी के साथ पुराने जमीन विवाद को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उसकी पुत्री अंजली पण्डो ने दौड़कर बताया कि मकरदम ने टांगी से दादाजी के सिर पर ताबड़तोड़ ...
चित्र
तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई  पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर After को किया काबू, हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट में भेजा जेल रायगढ़। ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का कत्ता तथा तीर-धनुष जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।        जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई 2026 की दोपहर थाना घरघोड़ा में ग्राम बरौनाकुंडा के एक निवासी ने थाना आकर मौखिक सूचना दी कि गांव का विद्याधर अगरिया गली में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस जब गवाहों के साथ आरोपी के घर के पास पहुंची तो विद्याधर अगरिया ...
चित्र
24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार* चोरी के नए वायर जलाकर निकाला तांबा, कबाड़ियों को बेचा; स्कूटी, जले हुए तार और नकदी जब्त  रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस ने रायगढ़ के रामभांठा स्थित संत माईकेल अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निर्माणाधीन भवन से वायरिंग वायर, प्लम्बिंग सामग्री, पेंटिंग सामग्री, तड़ित चालक एवं अन्य निर्माण सामग्री की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर शानदार सफलता हासिल करते हुए छह आरोपियों एवं चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालक भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।      स्कूल प्रबंधन की ओर से रोमानुस कुजूर ने 24 जुलाई को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 जुलाई को विद्यालय बंद करने के बाद 20 जुलाई की सुबह जब विद्यालय खोला गया तो निर्माणाधीन भवन के कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर रखे वायरिंग वायर, प्लम्बिंग सामग्री, पेंट, पे...
चित्र
जिलेभर में अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई किराएदारों, बाहरी राज्यों के निवासियों और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों की हो रही जांच नागरिकों से संदिग्ध विदेशी नागरिकों की सूचना देने की अपील   रायगढ़ । रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से आज रविवार 26 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अवैध अप्रवासियों (Illegal Immigrants) की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने किराए के मकानों, श्रमिक बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा ऐसे स्थानों पर विशेष जांच की, जहां बाहरी राज्यों अथवा अन्य देशों के नागरिकों के निवास की संभावना अधिक रहती है।      इस विशेष अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षे...