संदेश

फ़रवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका सुभाषिनी पटनायक सेवानिवृत हुईं।

चित्र
 राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षिका सुभाषिनी पटनायक सेवानिवृत हुईं।       विद्यालय द्वारा किया गया सम्मान समारोह का आयोजन। घरघोड़ा: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला घरघोड़ा के माध्यमिक खंड में पदस्थ उच्च वर्ग शिक्षिका सुभाषिनी पटनायक अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण करते हुए शासकीय सेवा से सेवा निवृत हुईं। वे शासकीय सेवा के दौरान ग्रामीण अंचलों के साथ साथ नगरीय निकाय घरघोड़ा के विद्यालयों में अपनी सेवाएँ देते हुए विगत वर्षों से उक्त विद्यालय में पदस्थ रहीं। उन्होंने पदस्थ विद्यालयों में कर्मठता पूर्वक कार्य करते हुए एक नई पहचान बनाकर कार्य किया जिसका सद परिणाम रहा की स्कूली विद्यालयीन शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें राज्यपाल पुरुस्कार सहित राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ; जिसमें प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक शिक्षिका कार्यालयीन कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उनका सम्मान किया।

लखीराम अग्रवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ वार्ड बॉय/ वार्ड आया भर्ती प्रक्रिया मे लेट -लतीफी से अभ्यर्थी निराश

चित्र
 लखीराम अग्रवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ वार्ड बॉय/ वार्ड आया भर्ती प्रक्रिया मे लेट -लतीफी से अभ्यर्थी निराश घरघोड़ा:-मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के द्वारा वार्ड बॉय/ वार्ड आया भर्ती हेतु  वर्ष 2017 में निकाले गये भर्ती विज्ञापन  में लगभग 08 साल बाद भी अभ्यर्थियों नियुक्ति की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शासन एवं माननीय  उच्च न्यायालय बिलासपुर छ. ग. द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किये जाने हेतु दायर रिट अपील WA No.- 244/2022,WA No.-247/2022  एवं WA No- 322/2022  के परिपेक्ष्य में दिनांक 10.02.2023  के पारित आदेशानुसार  वार्ड बॉय / वार्ड आया  42 पदों हेतु  दिनांक 10.12.2017 को लिखित परीक्षा ली गई। दिनांक 27.06.2023 , 28.06.2023 एवं 04.09.2023  तथा 23.07.2024 को स्क्रूटनी किया गया।  उक्त संबंध में चयन समिति द्वारा  की बैठक 31.07.2024 एवं 22.08.2024 को लिए गए निर्णय अनुसार मेडिकल कॉलेज द्वारा पात्र-आपत्र क्रमांक -240/05.012024 दिनांक 31.07.2024 को संशोधित कर दिनांक 27, 28.06.2023 ,04.09.2023 एंव 23.07.2024  को स्क्रूटनी ल...

जनपद पंचायत परिसर में नव- निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को किया प्रमाण-पत्र वितरण

चित्र
जनपद पंचायत परिसर में नव- निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को किया प्रमाण-पत्र वितरण घरघोड़ा । घरघोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र में तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर (पं.) मनोज कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में सीईओ विनय चौधरी एवं बी ई ओ सुन्दरमणी कोंध के नेतृत्व में जनपद पंचायत क्षेत्र के 42 पंचायत के त्रिस्तरीय चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराया गया।  आज जनपद पंचायत परिसर में नये निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र देने का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर तहसीलदार घरघोड़ा मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार चौधरी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुन्दरमणी कोंध ने नये जन प्रतिनिधियों को उनके कार्य के प्रति जागरूक करते हुए क्षेत्र के विकास के साथ सामाजिक जागरूकता लाने के लिए नये जिम्मेदारी की शुभकामनायें दी गई। कार्यक्रम में जनपद घरघोड़ा में आज जनपद पंचायत क्षेत्र के नव निर्वाचित जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच, ग्राम पंचायत पंच के निर्वाचित सदस्यों के परिणाम की घोषणा कर सम्यक रूप से निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दे...

नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद की दौड़ में श्याम भोजवानी सबसे आगे

चित्र
 नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद की दौड़ में श्याम भोजवानी सबसे आगे *समीकरणों के हिसाब से लग सकती है दावेदारी पर मुहर*  घरघोड़ा: नगर पंचायत घरघोड़ा में उपाध्यक्ष पद के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। इस दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार के रूप में तीन बार के भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी का नाम उभरकर सामने आ रहा है। भोजवानी नगर पंचायत चुनाव में जीत की हैट्रिक बनाने वाले भाजपा के पहले पार्षद बन सकते हैं। 15 वार्डों में सबसे अधिक मतों से विजयी होने के कारण पार्टी का7 भरोसा उनके पक्ष में जाता दिख रहा है। इससे पहले वह वार्ड क्रमांक 8 से दो बार चुनाव जीत चुके थे और इस बार अपने ग्रह वार्ड से जीतकर आए हैं। भाजपा नेतृत्व उनकी निष्ठा और अनुभव को देखते हुए उन्हें उपाध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार मान सकता है।                   *अन्य प्रमुख दावेदार भी मैदान में* श्याम भोजवानी के अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए अन्य नाम भी चर्चा में हैं। इनमें अनिल लकड़ा का नाम प्रमुख है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में दूसरी बार चुनाव जीता है। वहीं, कल्पना रितेश शर्मा भी इस पद के लिए संभा...

घरघोड़ा में बीजेपी का बड़ा दांव, विकास की गारंटी!

चित्र
           घरघोड़ा में बीजेपी का बड़ा दांव, विकास की गारंटी! वित्त मंत्री चौधरी की मौजूदगी से बढ़ी चुनावी गर्मी, ट्रिपल इंजन सरकार पर जोर घरघोड़ा। नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने मंगलवार को घरघोड़ा में अपनी चुनावी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा गया। उनके समर्थन में हुई जनसभा ने बीजेपी की स्थिति को और मजबूत कर दिया है। सुबह से ही चौक-चौराहों पर चौधरी के आगमन की चर्चाएँ तेज थीं। दोपहर होते-होते बीजेपी ने अपना मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए नगर के विकास को लेकर बड़ी घोषणाएँ कर दीं। तालाबों के सौंदर्यीकरण, सुविकसित गार्डन, आधुनिक लाइब्रेरी और पेयजल संकट के स्थायी समाधान जैसी योजनाओं का ऐलान किया गया। इससे जनता में यह संदेश तेजी से फैला कि अगर नगर पंचायत में भी बीजेपी की सरकार बनी, तो विकास की गति दोगुनी हो जाएगी। *बीजेपी की ‘ट्रिपल इंजन’ रणनीति* बीजेपी अब जनता को यह समझाने में जुटी है कि ट्रिपल इंजन सरकार यानी केंद्र, राज्य और नगर में एक ही दल की सरकार रहने से विकास के रास्ते खुलेंगे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घरघोड़ा प्रत्याशी सुनील ठाकुर से चुनावी चर्चा की।

चित्र
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घरघोड़ा प्रत्याशी सुनील ठाकुर से चुनावी चर्चा की। घरघोड़ा : नगर पंचायत घरघोड़ा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील सिंह ठाकुर से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी चर्चा करते हुए लोगों एवं नगर विकास के हित में सदैव जुटे रहने की चर्चा करते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने का सुझाव दिया ताकि नगर एवं लोगों के हित में कार्य किया जा सके।अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह ठाकुर ने जनता से अपना आशीर्वाद मांगते हुए नगर की मुख्य तालाब बगमूडा तालाब जो नगर की संस्कृति एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है जिसकी स्वच्छता हेतु निराकरण करने,नगर में जमीन पट्टा वितरण ,नगर में सर्व सुविधायुक्त मंगल भवन निर्माण,पेयजल व्यवस्था हेतु बड़े पानी टंकी का निर्माण,सड़क बिजली स्वास्थ्य शिक्षा की व्यवस्था एवं सुविधा मुहैया उपलब्ध कराना आदि मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं नगर विकास हेतु निवेदन किया। जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर की जनता को आनलाइन के माध्यम से आश्वस्त किया कि नगर के समग्र विकास हेतु आवश्यक उचित पहल किया जाएगा।भाजपा के प्रत्याशी ने नगर की जनता स...