मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घरघोड़ा प्रत्याशी सुनील ठाकुर से चुनावी चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घरघोड़ा प्रत्याशी सुनील ठाकुर से चुनावी चर्चा की।

घरघोड़ा : नगर पंचायत घरघोड़ा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील सिंह ठाकुर से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी चर्चा करते हुए लोगों एवं नगर विकास के हित में सदैव जुटे रहने की चर्चा करते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने का सुझाव दिया ताकि नगर एवं लोगों के हित में कार्य किया जा सके।अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह ठाकुर ने जनता से अपना आशीर्वाद मांगते हुए नगर की मुख्य तालाब बगमूडा तालाब जो नगर की संस्कृति एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है जिसकी स्वच्छता हेतु निराकरण करने,नगर में जमीन पट्टा वितरण ,नगर में सर्व सुविधायुक्त मंगल भवन निर्माण,पेयजल व्यवस्था हेतु बड़े पानी टंकी का निर्माण,सड़क बिजली स्वास्थ्य शिक्षा की व्यवस्था एवं सुविधा मुहैया उपलब्ध कराना आदि मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं नगर विकास हेतु निवेदन किया। जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर की जनता को आनलाइन के माध्यम से आश्वस्त किया कि नगर के समग्र विकास हेतु आवश्यक उचित पहल किया जाएगा।भाजपा के प्रत्याशी ने नगर की जनता से अपने पक्ष में मतदान करने का निवेदन करते हुए कहा कि लोगों के हित में कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। 

टिप्पणियाँ