संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत घरघोड़ा में रक्त दान शिविर संपन्न अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा ने भी रक्त दान कर समाज में संदेश दिया व लोगों को प्रेरित किया।  घरघोड़ा :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की थी, जो कि पूरे देश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में रक्त दान शिविर व चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  आज के इस रक्त दान शिविर व चश्मा वितरण कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिला के अध्यक्ष अरुण धर दीवान, भाजपा जिला के महामंत्री जतिन साव, भाजपा जिला के उपाध्यक्ष नरेश पंडा, भाजपा जिला के वरिष्ठ नेता रथुगुप्ता, भाजपा जिला के पूर्व महामंत्री सतीश बेहरा, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य जैनेश्वर मिश्रा, सुनील सिंह ठाकुर व राजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम समस्त अतिथियों का स्वागत बीएमओ डॉ. सेत राम पैंकरा, डॉ अजय राठिया, डॉ ज्योत्सना गुप्ता, रोहित डनसेना, डॉ...
चित्र
स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत घरघोड़ा में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन* घरघोड़ा। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान सेवा पखवाड़ा के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य एवं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में एक वृहद रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिला महामंत्री पटनायक, जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा,घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, कुडूमकेला मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा, गंगाधर साहू, मुरली राठिया, गौरीशंकर गुप्ता, अम्बिका सोनवानी,सुनील ठाकुर, बबलू मोटवानी, संदीप सिंह,सुनील होता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सांसद राधेश्याम राठिया ने इस दौरान अस्पताल का भ्रमण कर मरीजों का हालचाल जाना और उनकी सेहत की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों के उपचार में विशेष ध्यान देने तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज क...
चित्र
न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा। घरघोड़ा। घरघोड़ा में अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा ने हत्या के आरोपी लेदाराम उर्फ लेद्दा राम तिर्की को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तथा ₹1000 के अर्थदण्ड से दंडित किया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 232/2022 के अनुसार सूचना कर्ता मसीह तिर्की के द्वारा दिनांक 2 /8/ 2022 को इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 1/8/ 2022 को उसके खेत में धान रोपाई करने मृतक ईरनीयुस तिर्की एवं उसकी पत्नी सुकांति तिर्की को बुलाए थे ,धान रोपाई कर शाम करीब 6:00 बजे खेत से वापस आए तो उसके घर में सभी के लिए खाना बना था , खाना खाकर रात्रि करीब 9:00 बजे वह अपनी पत्नी बच्चों के साथ अपने कमरे में सोने चला गया। रसोई में उसके पिता अभियुक्त लेदाराम एवं उसकी मां सूखनी तिर्की तथा मृतक इरेनीयुस तिर्की खाना खा रहे थे । इसी दौरान मृतक इरेनीयुस और उसके पिता लेदाराम के बीच जमीन विवाद को लेकर बातचीत बढ़ गई और उसके पिता लेदा राम ने मृतक इरेनीयुस के सिर में और चेहरे में धार...
चित्र
घरघोड़ा में डांडिया और गरबा की धूम  नव जागृति दुर्गा समिति ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम घरघोड़ा। घरघोड़ा नगर में रात करीब 9 बजे मां दुर्गा की भक्तिमय व ओजपूर्ण आरती के बाद इसका असर यह दिखा कि शुरुआत से ही लोग इतने उत्साहित थे कि वे खुद को गरबा करने से रोक नही पा रहे है  अपने साज-सज्जा, आकर्षक लाइटिंग और रंगीन माहौल के कारण उपस्थित महिलाओं, बच्चों और युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य के साथ-साथ रंगीली मारो ढोलना, घूंघट में चांद होगा, आंचल में चांदनी, जुगनी जुगनी, नगाड़े संग ढोल बाजे जैसे लोकप्रिय गीतों पर सभी ने देर रात तक झूमते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। भक्ति के उत्सव में बॉलीवुड गरबा स्पेशल सॉन्ग में गरबा और डांडिया करते हुए नजर आए   भक्ति माहौल को देखकर हर कोई गरबा और डांडिया करने के लिए अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं 
चित्र
नवरात्र में सजी भव्य छटा: नव जागृति दुर्गा पूजन समिति ब्लॉक कॉलोनी, घरघोड़ा का विशाल पंडाल बना आकर्षण का केंद्र घरघोड़ा। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर नव जागृति दुर्गा पूज़न समिति, ब्लॉक कॉलोनी घरघोड़ा द्वारा लगातार 39 वां वर्ष से नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है, नगर के सबसे पुराने समिति में से एक ब्लॉक कॉलोनी का नवरात्र महोत्सव क्षेत्र में ख्याति प्राप्त है। इस विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। सुनहरे रंग से सजा यह पंडाल और चारों ओर लगी रंग-बिरंगी लाइटें पूरे क्षेत्र को रोशनी से जगमगा रही हैं। रात के समय जब लाइटिंग पूरी तरह जल उठती है तो मानो पूरा ब्लॉक कॉलोनी एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। पंडाल के बाहर प्रवेश द्वार से लेकर पूरे आयोजन स्थल को विशेष रूप से फूलों और आकर्षक इलेक्ट्रिक सजावट से सजाया गया है। सजीव फूलों के आकार की लाइटें, रंग-बिरंगे झालर और छत पर चमकते सितारे इसे और भी खास बना रहे हैं। श्रद्धालु जब इस पंडाल में प्रवेश करते हैं तो खुद को मानो किसी अलग ही आध्यात्मिक वातावरण में पाते हैं।           गरबा नृत्य बना मुख्य आकर्षण केन्द्र हर दिन रात ...
चित्र
हनुमान चौक दुर्गा पंडाल: केदारनाथ धाम की तर्ज पर सजा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ घरघोड़ा। नवरात्र पर्व के अवसर पर नगर का ऐतिहासिक हनुमान चौक दुर्गा पंडाल इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस बार पंडाल को उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम मंदिर के तर्ज पर सजाया गया है। इसकी भव्यता और आस्था का संगम श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहा है। भव्य सजावट और आकर्षक झलक पंडाल का प्रवेश द्वार ही केदारनाथ धाम की अद्भुत झलक प्रस्तुत करता है। आकर्षक लाइटिंग, माँ दुर्गा की झलकियाँ और अंदरूनी सजावट श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। रात में झिलमिलाती रोशनी से सजा पंडाल मानो भक्तों को देवभूमि की अनुभूति करा रहा हो। हर साल होता है खास आयोजन स्थानीय निवासियों का कहना है कि हनुमान चौक दुर्गा पंडाल हर वर्ष अनोखे और भव्य रूप में सजाया जाता है। एक श्रद्धालु ने कहा – “हर साल यहाँ का पंडाल देखने लायक होता है। इस बार तो बिल्कुल केदारनाथ जैसा दृश्य लग रहा है, श्रद्धा और भक्ति दोनों का अनोखा अनुभव मिल रहा है।”          हनुमान चौक पंडाल में बिराजी मां जगदम्बा    धार्मिक व स...
चित्र
आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत डिप्टी डायरेक्टर ट्राइफेड ने किया भेंडरा एवं ढोरम ग्राम का निरीक्षण घरघोड़ा। घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम भेंडरा एवं ढोरम में शुक्रवार को आदि कर्मयोगी अभियान की प्रगति एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने हेतु डिप्टी डायरेक्टर ट्राइफेड एवं जिला प्रभारी श्री नरेश भुंगरा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का स्थल निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम मिशन टीम से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण कार्यक्रम में जनपद पंचायत घरघोड़ा के सीईओ,विनय चौधरी,जिला नोडल अधिकारी धर्मेंद्र बेस, आसिफ खान, सुश्री यमुना सिदार एवं श्री नवीन यादव सहित भेंडरा एवं ढोरम ग्राम की मिशन टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्राम में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की तथा लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के प्रभाव और पारदर्शिता की जानकारी ली। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर श्री भुंगरा ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान आदिवासी समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आजीविका संवर्धन, हस्तशिल्प, लघु वनोपज मूल्य संवर्धन...
चित्र
घरघोड़ा में दलित परिवार का आशियाना उजड़ा, भीम आर्मी की अगुवाई में परिवार सहित आमरण अनशन घरघोड़ा। नगर के वार्ड क्रमांक-07 निवासी भरत खण्डेल (पिता स्व. प्रहलाद खण्डेल, आयु 42 वर्ष, जाति सतनामी, वर्ग – अनुसूचित जाति) का पचास वर्षों पुराना आशियाना प्रशासनिक कार्रवाई में उजाड़ दिया गया। बरसात के बीच बेघर हुए भरत खण्डेल अब अपने पूरे परिवार के साथ भीम आर्मी के बैनर तले घरघोड़ा में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। भरत खण्डेल का कहना है कि उनके पूर्वजों की पैतृक भूमि खसरा नंबर 455/7, रकबा 0.162 हेक्टेयर पर मकान बना हुआ था, लेकिन राजस्व अधिकारियों ने राजनीतिक दबाव और जातिगत पूर्वाग्रह से प्रभावित होकर इस जमीन को खसरा नंबर 455/6 मान लिया और 23 सितंबर 2025 को अचानक बुलडोज़र चलवा दिया। उनका आरोप है कि नक्शा दरुस्तगी और बटांकन की प्रक्रिया पूरी किए बिना यह कार्रवाई करना पूरी तरह से अवैधानिक और अन्यायपूर्ण है। भरत खण्डेल का कहना है कि वे पहले ही न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुके हैं, मगर न्याय मिलने से पहले ही प्रशासन ने संवैधानिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाकर उन्हें बेघर कर दिया। उन्होंने कहा – “मेरे संवैधानिक अधि...
चित्र
बरपाली हत्या कांड का खुलासा, मृतक के ससुर ने गांव के युवक और अपचारी बालक के साथ मिलकर किये थे हत्या घरघोड़ा पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत बालक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल    घरघोड़ा । घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में 24 सितंबर को युवक बलराम सारथी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घरघोड़ा पुलिस ने मृतक के ससुर रामस्वरूप सारथी, गांव के युवक देवनंदन राठिया और एक नाबालिग को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार टांगी और डंडा भी जब्त किया गया है।           जानकारी के अनुसार मृतक बलराम सारथी 28 साल निवासी गाला पत्थलगांव का अपनी पत्नी हेमलता सारथी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने हेमलता को उसके बच्चों सहित मायके बरपाली ले आये। इसी बीच बलराम भी 21 सितंबर को ससुराल पहुंच गया। 24 सितंबर को गांव में हड़कंप मच गया जब बरपाली निवासी पंचराम राठिया के घर की परछी में बलराम लहूलुहान हालत में मृत पाया गया। अज्ञात आरोपियों द्वारा सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की ग...
चित्र
आदि कर्म योगी अभियान के तहत ग्राम बिच्छी नारा में ट्रांजिस्ट वॉक एवं सर्वे घरघोड़ा । आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिच्छी नारा में आज एक विशेष ट्रांजिस्ट वॉक का आयोजन कर ग्रामीण जनजीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ संकलित की गईं। इस दौरान गाँव के प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं जनधन खातों की स्थिति का सर्वे किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाना है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव करम लाल राठिया, आरएसीएचओ धर्मेंद्र साहू, सरपंच बुधवार सिंह राठिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हेडमास्टर मा.शा. बिच्छी नारा सहित आदि कर्म योगी अभियान की विशेष टीम मौजूद रही। टीम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी और पात्र लोगों को आवश्यक दस्तावेज़ बनवाने एवं योजनाओं से जोड़ने का आश्वासन दिया। अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह के सर्वे से शासन की योजनाओं का ल...
चित्र
घरघोड़ा पुलिस ने तीन बैटरी चोरों को दबोचा, पंप हाउस और मोबाइल दुकान से चोरी की 4 बैटरी बरामद  घरघोड़ा। घरघोड़ा पुलिस ने चोरी की वारदातों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पंप हाउस और मोबाइल दुकान से बैटरी चुराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई कुल तीन बैटरियां बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 28 हजार रुपये है।         कल 22 सितंबर को रिपोर्टकर्ता कैलाश कुमार परस्ते ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि महावीर एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड भेंगारी स्थित पंप हाउस में लगे दो नग एक्साइड कंपनी की 12 वोल्ट बैटरियां 14-15 सितंबर की दरमियानी रात चोरी हो गईं। इस पर पुलिस ने अपराध क्र. 253/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दिन ग्राम पाकादरहा निवासी रिपोर्टकर्ता राजेश खांडे ने भी शिकायत की कि उसके नावापारा टेंडा स्थित मोबाइल दुकान से शटर तोड़कर एक नग एक्साइड और एक नग एमरान कंपनी की 12 वोल्ट बैटरियां चोरी कर ली गईं। इस प्रकरण पर अपराध क्र. 254/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस दर्ज किया गया।       ...
चित्र
एनटीपीसी तलईपल्ली में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन घरघोड़ा। तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई मित्रों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थितजनों द्वारा सतर्कता प्रतिज्ञा ग्रहण करने से हुई। इससे कर्मचारियों में पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। प्रतिज्ञा के पश्चात एनटीपीसी तलईपल्ली के चिकित्सकों की टीम द्वारा सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्तचाप, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य परामर्श दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी तलईपल्ली उपस्थित रहे। उन्होंने सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज की वास्तविक रीढ़ बताया। साथ ही उन्होंने सभी सफाई मित्रों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। शिविर में सफाई मित्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिनमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही। महिलाओ...
चित्र
  अग्रवाल समाज घरघोड़ा द्वारा अग्रसेन जी की भव्य रैली का आयोजन घरघोड़ा। अग्रवाल समाज घरघोड़ा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में  भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर सूरज राइस मिल तक बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुई। रैली में अग्रवाल समाज के सभी  लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के मार्ग में अग्रवाल  हेतु मारवाड़ी युवा मंच, घरघोड़ा द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। पुराना बैरियल में ठंडे जूस की व्यवस्था की गई, वहीं बस स्टैंड पर आइसक्रीम का वितरण किया गया, जिससे रैली ओर भी आंनद मई हुआ मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, सचिव प्रांशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष करन तायल  सह सचिव आयुष तायल,  सह कोषाध्यक्ष रौनक मित्तल,  सह सचिव नितिन गोयल,  मंत्री अंश तायल  मंत्री शौर्य अग्रवाल सह सचिव शुभम अग्रवालमंत्री अमर अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष भारत गोयल उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल   उपाध्यक्ष विशेष अग्रवाल  संरक्षक  अजय मित्तल   संरक्षक अभिषेक अग्रवाल  मंत्री अनूप अग्रवाल  ...
चित्र
रायगढ़ की बेटी यशस्वी ने किया अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन   डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर बेटियों के लिए बनी प्रेरणा   रायगढ़ की रहने वाली यशस्वी पटेल ने विदेश से एमबीबीएस की कठिन डिग्री सफलतापूर्वक पूरी की। उनके पिता भुवनेश्वर पटेल, शिक्षा विभाग में सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा रायगढ़ के पद पर कार्यरत हैं। यशस्वी ने एफएमजी जो मेडिकल के क्षेत्र में एक कठिनतम परीक्षा मानी जाती है, उसे उत्तीर्ण कर सफलता हासिल किया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत इस गौरवशाली अवसर पर भारत सरकार की संस्था NBEMS आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा मेडिकल उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जिसके आधार पर यशस्वी भारत में किसी भी मेडिकल कॉलेज आबंटित किया जायेगा इंटर्नशिप कर सकती हैं। उनके परीक्षा के उत्तीर्ण करने में अहम भूमिका निभाने वाली दिल्ली स्थित कोचिंग संस्थान MIST ने भी अपने दिल्ली स्थित कोचिंग संस्थान में उन्हें बुलाकर सम्मानित किया। यशस्वी ने कठिनतम परीक्षा को अपनी मेहनत, लगन और संकल्प से पार कर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। व...
चित्र
  प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की चुनाव के बाद नई प्रांतीय कार्यकारणी घोषित रायगढ़ से प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय एवं प्रांतीय सचिव आशीष शर्मा को मिली जिम्मेदारी घरघोड़ा :- शासन से मान्यता प्राप्त संगठन,एवं संघर्ष का प्रतीक छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीया वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतअध्यक्ष का  चुनाव बिलासपुर में दिनांक 24 अगस्त 25 को विवेकानंद सभागृह में संपन्न हुआ जिसमें पवन कुमार शर्मा प्रांतअध्यक्ष निर्वाचित हुए।  प्रांतीयअध्यक्ष पवन कुमार शर्मा द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है,जिसमें  प्रमुख संरक्षक पूर्व प्रांताध्यक्ष पी आर यादव, प्रदेश समन्वयक पूर्व प्रांताध्यक्ष जी आर चंद्रा , संरक्षक उमेश मुदलियार,अवधेश मिश्रा। रायगढ़ जिला से जिला शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय को प्रांतीय उपाध्यक्ष, एवम आशीष शर्मा को प्रांतीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए संघर्ष करने वाला सबसे पुराना एवं विश्वसनीय कर्मचारी संगठन जिसने अनेक उपलब्धियों कर्मचारी हित की हासिल किया है,छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ...
चित्र
विज्ञान अनुसंधान यात्रा : एक नयी पहल उत्कृष्ट छात्रों घरघोड़ा :- स्कूली छात्राओं में  विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान अनुसंधान यात्रा का आयोजन 13 सितंबर से 18 सितंबर 2025 किया गया जिसमें राज्य के विभिन्न जिले से विज्ञान क्विज द्वारा  54 विजेता छात्राओं का चयन किया गया एवं 9 जोन प्रभारी शिक्षिकाए शामिल है उक्त जानकारी देते हुए रायगढ़ जोन की जोन प्रभारी श्रीमती ज्योत्सना राजपूत व्याख्याता (भौतिकी )सेजेस छर्राटांगर ने बताया कि रायगढ़ जोन से रायगढ़ जिले की छात्राएं निशी.एन.मिश्रा तथा गरिमा पटेल पी.एम.श्री. नटवर इंग्लिश स्कूल से यात्रा में शामिल रही । यात्रा का उद्घाटन डॉ  सपन कर्माकर महानिदेशक विज्ञान एवं, प्रौद्योगिकी परिषद  रीजनल साइंस सेन्टर छत्तीसगढ़ के  द्वारा किया गया । इस पांच दिवसीय यात्रा में छात्राओं को साइंस रीजनल सेंटर रायपुर , बिरला प्लेनेटरियम कोलकाता, एस एन बोस इंस्टीट्यूट फॉर बेसिक साइंस , सा...
चित्र
शारदीय नवरात्र 22से :शक्ति की साधना उपासना इस वर्ष 10दिन की होगी | रायगढ़ : श्रद्धा शक्ति की साधना एवं उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र महोत्सव इस वर्ष दस दिन की होगी |सनातन संस्कृति को मानने वाले इस वर्ष नौ शक्ति एवं दस महाविद्या की पूजन व उपासना दस दिन कर सकेंगे |इसका कारण 22 सितम्बर को घट स्थापना के साथ 01अक्टूबर को महानवमी का होना है जिसमें विविध पंचांग के अनुसार क्रमशः तृतीया एवं चतुर्थी तिथि का दो दिन होना है |पंचागों मे बिभिन्नता तिथियों को लेकर स्पष्ट कहा जा सकता है की माँ कुष्माण्डा देवी का पूजन दो दिन किया जावेगा| इसी मध्य महा अष्टमी का पूजन श्रद्धालू 30सितम्बर को करेंगे | क्रय विक्रय एवं शुभ संस्कार कार्य के लिए कौन सा दिन रहेगा अनुकूल :  माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर "कालीधाम घरघोड़ा" के विजय पंडा के अनुसार नवरात्र महापर्व के दौरान वाहन ज्वेलरी भूमि नव प्रतिष्ठान का शुभारम्भ अन्नप्राशन नामकरण आदि क्रमशः 22सितम्बर सोमवार24सितम्बर बुधवार 26सितम्बर शुक्रवार 01अक्टूबर बुधवार को अनुकूल दिवस होगा |नवरात्र के दिनों पर अनेक शुभ कार्य किए जा सकते हैँ नवरात्र मे होती है शक्...
चित्र
महाप्रबंधक ने कहा : जाइए करिए आंदोलन रिवाइज्ड पेंशन के लिये अभी और इंतजार करना पड़ेगा अधिकारी के गैर जिम्मेदार बयान से भड़के मजदूर नेताओं की दो टूक , न्याय के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे लड़ाई मामला एसईसीएल बरौद कालरी के रिटायर्ड कर्मचारियों का तीन वर्षों से लंबित रिवाइज्ड पेंशन का घरघोड़ा । एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के बरौद कालरी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन वर्ष बाद भी रिवाइज्ड पेंशन के लिये चप्पलें घिसनी पड़ रही है। यही नही कोयला कंपनी के महाप्रबंधक अनिरुद्ध सिंह के गैर जिम्मेदाराना बयान से मजदूर नेताओँ का पारा चढ़ा हुआ है। अब वे इस लड़ाई को सड़क तक ले जाने की तैयारी में हैं , उन्होंने कंपनी प्रबंधन को 15 दिनों का समय दिया है , बात नही बनी तो उग्र आंदोलन की तैयारी है। दरअसल दो दिन पहले इंटक और एटक के मजदूर नेता गनपत चौहान एवं आलम खान ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लंबित रिवाइज्ड पेंशन के मामले को लेकर एसईसीएल के रायगढ़ क्षेत्र के महा प्रबंधक से मिलकर प्रकरण में ठोस कार्यवाही का आश्वासन चाहते थे , ऐसा नही हुआ ; उल्टे उन्हें कहा गया कि जाइए आंदोलन करिए रिवाइज्ड पेंशन के लिये अभी और इंतजार करना प...
चित्र
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा ग्रामीणों ने की तहसीलदार से कार्यवाही की मांग         घरघोड़ा तहसील के ग्राम भालूमार का मामला, घरघोड़ा : घरघोड़ा तहसील के ग्राम भालूमार के सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत तहसीलदार से की है ग्रामीणों ने इस मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की है  इस संबंध में ग्राम पटेल प्रकाश कुमार पंडा एवं पूर्व उपसरपंच राजेश देवता वर्तमान उपसरपंच डोल कृष्ण पटेल ,कार्तिक राम पटेल,सहित ग्रामीणों ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ग्राम बजरमुड़ा निवासी श्रीमती निशा पटेल पति कन्हैया पटेल द्वारा ग्राम भालूमार स्थित सरोज पंडा पिता अर्जुन पंडा के भूमि का क्रय किया है किंतु उक्त भूमि 122/1 में जो पूर्वज से चले आ रहे पीछे तरफ जाने का रास्ता 15 फिट समेत बड़े भूभाग जो शासकीय भूमि है उसे मरमानेंट तार से घेराव कर ग्रामीणों के रास्ता को अवरूद्ध कर दिया है पूर्व में ग्रामीणों के समक्ष राजस्व अधिकारियों द्वारा पंचनामा एवं सीमांकन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि श्रीमती निशा पटेल पति कन्हैया पटेल द्वारा 15 फिट रास्ता समेत सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है /  ...
चित्र
स्वच्छता ही सेवा है थीम पर आधारित स्वच्छता का संदेश देता हुआ डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा रासेयो इकाई घरघोड़ा। शासन के निर्देशानुसार 17.09.25 से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जाना है इस तारतम्य में शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में डॉ.रविन्द्र चौबे  कार्यक्रम समन्वयक (शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़) एवं श्री भोज राम पटेल जिला संगठन शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देशन में तथा श्री अरुण कुमार पंडा महाविद्यालय अध्यक्ष साशी निकाय समिति के संरक्षण में संस्था के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के मार्गदर्शन एवं श्री एस. एल. साहू (कार्यक्रम अधिकारी रासेयो) के कुशल नेतृत्व में शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में महाविद्यालय परिसर एवं गुलाब गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाया गया रासेयो के स्वयं सेवकों एवं अन्य छात्र छात्राओं द्वारा।  सभी छात्र एक जुट होकर महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ कर ...

चित्र
धूम धाम से मनाया जाएगा महाराज अग्रसेन जयंती  घरघोड़ा।"घरघोड़ा नगर में 19 सितंबर से प्रारंभ महाराज श्री अग्रसेन जयंती में शुक्रवार को सूरज रईस मिल में कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। समिति द्वारा इन कार्यक्रमों को करवाया जारहा है19/09को बॉल इन द कप । बैलून इन द कप गुपचुप खाओ 20/9 को कुर्सी दौड़ नींबू चम्मच दौड़ ग्रुप बनाओ 21/9 को अग्र आनंद मेला पेंटिंग केरम कार्यक्रम करवाए जाते हैं। समाज के सदस्य अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकें। 22/09 को हर साल की भांति इस साल भी श्री अग्रसेन भगवान कीभव्य शोभायात्रा शाम 4:00 बजे गायत्री मंदिर से निकल कर जो सूरज राइस मिल तक धूमधाम से निकल जाएगा जिसमें सभी अग्र बंधुओ से निवेदन है कि इस शोभायात्रा में अपनी प्रतिष्ठान बंद कर शोभायात्रा में भारी मात्रा में सम्मिलित होकर भगवान अग्रसेनजी के कार्यक्रम में शोभा बढ़ाएं सभी कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण रात 8:00 बजे किया जाएगा         श्री अग्रसेन सेवा संघ व आयोजन समिति ने समाज के अधिक से अधिक सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बने की अपील की। 

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्लोगन, निबंध एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित कोतरा शिक्षक–विद्यार्थी सभी ने मिलकर की सफाई, दिया स्वच्छ भारत का संदेश

चित्र
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्लोगन, निबंध एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित कोतरा शिक्षक–विद्यार्थी सभी ने मिलकर की सफाई, दिया स्वच्छ भारत का संदेश रायगढ़ । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विविध गतिविधियां बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित की गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध लेखन, पेंटिंग एवं मूर्ति शिल्प कला जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुँचाया।विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कक्षाओं और विद्यालय प्रांगण में स्वयं झाड़ू लगाकर यह संदेश दिया कि “ स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीवन का मूल मंत्र है।” उनके इस प्रयास से विद्यालय का वातावरण प्रेरणादायी बन गया सभी शिक्षकों ने झाड़ू पकड़कर सफाई का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और सेवा से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। एच ओ डी शांति मिश्रा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के स्लोगन और निबंध समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूकता की नई दिशा देंगे।, और नन्हे बच्चों द्वारा जो मूर्ति और...

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला घरघोड़ा शाखा ने कन्या शाला घरघोड़ा में शिक्षा उपस्करण का किया वितरण | पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन करते हुए पुरुस्कृत किया गया छात्राओं को|

चित्र
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला घरघोड़ा शाखा ने कन्या शाला घरघोड़ा में शिक्षा उपस्करण का किया वितरण | पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन करते हुए पुरुस्कृत किया गया छात्राओं को| घरघोड़ा :- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वाधान में घरघोड़ा मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में समन्वयता स्थापित करते हुए शिक्षा का वातावरण निर्मित कर छात्राओं को शिक्षा उपस्करण का वितरण किया गया |कार्यक्रम के प्रारम्भ में उपस्थित निर्मला अग्रवाल मीरा अग्रवाल एवं रति कंसल एवं मंच की अध्यक्ष पिंकी मित्तल सचिव मंजू अग्रवाल कोषाध्यक्ष रश्मि मित्तल एवं विद्यालय के प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा प्रधानपाठक अखिलेश कुमार मिश्रा एवं अन्य द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदना की गयी| इस अवसर पर छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति देते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा से संबंधित जागरूकता संबंधित गीत अभिनय सहित प्रस्तुत किए गए| कार्यक्रम के दौरान नेत्र दान से सम्बंधित पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें इकतीस छात्राओं ने अपनी सहभागिता निभायी जिसमें मंच के पदाधिकारियो...

विश्वकर्मा पूजन महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, भव्य विसर्जन यात्रा आज

चित्र
विश्वकर्मा पूजन महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, भव्य विसर्जन यात्रा आज घरघोड़ा। नगर में इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजन महोत्सव बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। हरी क्रेन सर्विस घरघोड़ा के संचालक हरी चरण यादव विगत कई वर्षों से परंपरागत रूप से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं । इस वर्ष भी उन्होंने नगरवासियों के साथ मिलकर पूरे हर्षोल्लास से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया। विशेष पूजा अनुष्ठान के बाद नगरवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और धर्मलाभ लिया। भंडारे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भारी उत्साह के साथ शामिल हुए। हरी चरण यादव ने बस स्टैंड कारगिल चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास प्रतिमा स्थापित की थी। यहां दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे थे। इधर, आज विश्वकर्मा महोत्सव का विशेष आकर...

अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा।

चित्र
  अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा। घरघोड़ा । अपर सत्र न्यायालय न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा ने कुंजारा निवासी रत्थू लाल चौहान को धारा 302 के तहत सिद्ध दोष पाते हुए हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई एवं ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किए जाने का दण्डादेश सुनाया।। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 393 / 2022 के अनुसार दिनांक 4 /12/ 2022 को  काशीराम चौहान ने सरपंच जयप्रकाश , बसंत प्रधान एवं अन्य लोगों के साथ थाना लैलूंगा आकर इस आशय की सूचना दी कि दिनांक 2/12/ 2022 को लगभग 4:00 बजे जब वह रिश्तेदारी में क्रिया कर्म सम्मिलित होने के लिए अपनी पत्नी हीरा मोती के साथ बांस डाड़ गया था दूसरे दिन दिनांक 3/ 12 /2022 को लगभग 3:00 बजे दोपहर में फोन करके गांव वाले बताए कि उसके मामा राम चौहान को अभियुक्त रात्थू चौहान ने हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में घसीटा है जिससे उसके चेहरे पर तथा शरीर पर बहुत चोट आई है खरोच से खून  निकल कर  रहा है सूचना पाकर  वह घर कुंजारा आकर देखा तो उसके मामा राम चौहान खाट म...