आदि कर्म योगी अभियान के तहत ग्राम बिच्छी नारा में ट्रांजिस्ट वॉक एवं सर्वे

घरघोड़ा । आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिच्छी नारा में आज एक विशेष ट्रांजिस्ट वॉक का आयोजन कर ग्रामीण जनजीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ संकलित की गईं। इस दौरान गाँव के प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं जनधन खातों की स्थिति का सर्वे किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाना है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव करम लाल राठिया, आरएसीएचओ धर्मेंद्र साहू, सरपंच बुधवार सिंह राठिया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हेडमास्टर मा.शा. बिच्छी नारा सहित आदि कर्म योगी अभियान की विशेष टीम मौजूद रही। टीम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी और पात्र लोगों को आवश्यक दस्तावेज़ बनवाने एवं योजनाओं से जोड़ने का आश्वासन दिया।

अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह के सर्वे से शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुँच सकेगा तथा गाँव के विकास और जनकल्याण की दिशा में नई गति आएगी। ग्रामवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें योजनाओं की जानकारी सीधे उनके घर तक मिल रही है, जिससे उन्हें सुविधा और पारदर्शिता दोनों का अनुभव हो रहा है।

इस अवसर पर ग्रामीणों में जागरूकता का संदेश देते हुए टीम ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को आधार, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान और जनधन योजना जैसी सेवाओं से जुड़ना आवश्यक है, जिससे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में उन्हें लाभ मिल सके।

ग्राम बिच्छी नारा में आयोजित यह ट्रांजिस्ट वॉक और सर्वे अभियान न केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम बना बल्कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सेतु का कार्य कर भविष्य के लिए सशक्त नींव रख गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार