संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने सुनाई पुत्र के हत्यारे पिता को आजीवन कारावास की सजा।

चित्र
घरघोड़ा। अभियुक्त रतिराम मांझी को पुत्र की हत्या का दोषी ठहराया और न्यायालय श्रीमान अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा जी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा अर्थदण्ड से दंडित करने का दण्डादेश दिया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना धरम जयगढ़ अन्तर्गत चौकी रैरूमा खुर्द के अपराध क्रमांक 116/2019 के अनुसार गोंदा बाई माझी की रिपोर्ट पर कि दिनांक19 जुलाई एवं 20 जुलाई 2019 की दरमियानी रात लगभग एक बजे अभियुक्त रतिराम माझी अपने पुत्र को दूसरा विवाह करूंगा कह रहा था जिसे उसका पुत्र दूसरा विवाह करने से मना करता था,इसी बात पर पिता पुत्र में विवाद बढ़ गया और दोनों लड़ते झगड़ते घर से बाहर गांव के हुड़ार झोरखा तरफ चले गए। कुछ देर बाद अभियुक्त रतिराम घर आया और अपनी बहू गोंदा बाई के पास आकर बोला कि गोपाल को हुडार झोरखा के पास बहुत मार दिया हूं , और रतिराम घर से निकल कर भाग गया। सूचना कर्ता गोंदा बाई अपने चाचा ससुर अनिल माझी के साथ जाकर घटना स्थल में देखी तो गोपाल मांझी बेहोश पड़ा था उसके चेहरे पर कई जगह चोट के निशान थे और खून से लथपथ था। आहत गोपाल मांझी को एम्बुलेंस सेवा से पत्थल गांव...

शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में शोध निर्देशन उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

चित्र
  शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में शोध निर्देशन उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन     शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में दिनांक 28 जुलाई 2025 को "शोध निर्देशन उन्मुखीकरण कार्यशाला" का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यशाला महाविद्यालय के शोध के प्रति प्रतिबद्धता तथा नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शोध में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।         कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा में शोध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए छात्रों को प्रारंभिक स्तर पर ही उचित दिशा-निर्देशन व मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।यह कार्यशाला इसी दिशा में एक सशक्त कदम है। शोध अकादमिक कार्य ही नहीं, बल्कि यह समाज सृजन का बहुमूल्य माध्यम है । शोध वही श्रेष्ठ जो पठनीय, उपयोगी और नैतिक हो।       कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सहायक प्राध्य...

SECL CSR मद के सहयोगी NGO :- आर.के. एचआईवी एड्स रिर्सच एंड केअर सेंटर, द्वारा टीबी को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोडा मे फ़ूड बास्केट का वितरण

चित्र
  SECL CSR मद के सहयोगी NGO :- आर.के. एचआईवी एड्स रिर्सच एंड केअर सेंटर, द्वारा टीबी को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोडा मे फ़ूड बास्केट का वितरण घरघोड़ा । टीबी (तपेदिक) मरीजों को SECL , सीएसआर मद के सहयोगी *NGO - R.K. HIV AIDS RESEARCH & CARE CENTER* द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा जिला रायगढ (छ.ग.) में *खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर. पैकरा के सहयोग से NGO के सीएसआर प्रोजेक्ट हेड योगिता बोरकर* द्वारा घरघोड़ा विकासखंड के 05 मरीजों को 03 माह के लिए निक्षय पोषण योजना तहत फूड बॉस्केट का वितरण किया गया। 03 माह पश्चात टीबी मरीजों NGO द्वारा पुनः फ़ूड बॉस्केट का वितरण की जावेगी।फूड बॉस्केट वितरण के अवसर पर बीईटीओ श्री विनोद एक्का, विकासखंड लेखा प्रबंधक अजय यादव, सहायक ग्रेड -02 सुमित साहू वैक्सीन हैंडलर श्रीमती पुष्पलता नायर उपस्थित रही।

अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा ने सुनाई पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा।

चित्र
अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा ने सुनाई पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा। घरघोड़ा। मामले का संक्षिप्त विवरण बताते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि थाना तमनार अंतर्गत ग्राम चिर्रामुड़ा निवासी अभियुक्त अनिल कुमार बेहरा जो मृतिका श्रीमती खुशबू बेहरा का पति है को विद्वान न्यायालय ने पत्नी की हत्या के लिए दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तथा अर्थ दण्ड से भी दण्डित किया है। थाना तमनार के अपराध क्रमांक 166/2022 के अनुसार घटना दिनांक 29/4/2022 की रात्रि अभियुक्त एवं मृतिका श्रीमती खुशबू बेहरा के मध्य चरित्र पर शंका के कारण लड़ाई झगडे़ हुए और गुस्से में आकर अभियुक्त ने तकिये से मृतिका के मुंह नाक को दबा कर उसकी हत्या कर दी तथा हत्या के आरोप से बचने के लिए उसने मृतिका को पलंग से नीचे गिरने के कारण चोट आना बता कर तमनार अस्पताल में भर्ती कराया हूं, बता कर मृतिका के माता-पिता को सूचना दी । मृतिका के माता-पिता तमनार अस्पताल पहुंचे तो उनकी पुत्री की मृत्यु हो चुकी थी दरअसल मृतिका श्रीमती खुशबू बेहरा की मृत्यु उसके घर में ही हो गई थी। घटना को नया रूप देने...

घरघोड़ा में दलित परिवार के आशियाने पर बुलडोज़र चलाने की साजिश!

चित्र
भीम आर्मी का फूटा गुस्सा, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी घरघोड़ा। सदियों से सामाजिक अन्याय झेलते दलित वर्ग पर एक बार फिर अन्याय की गहरी चोट पड़ी है। घरघोड़ा वार्ड क्रमांक 07 निवासी भरत खंडेल का परिवार, जो लगभग पिछले 50 वर्षों से अपने पुश्तैनी घर में निवास कर रहा है, आज अपने ही घर को बचाने के लिए प्रशासनिक उत्पीड़न और साजिशों से जूझ रहा है। भरत खंडेल ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी जगन्नाथ ठाकुर द्वारा लगातार उन्हें डराया, धमकाया और उनके मकान को गिराने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके दिवंगत पिता प्रहलाद खंडेल द्वारा दशकों पहले इस जमीन पर मकान बनवाया गया था, लेकिन पिछले 20 वर्षों से ठाकुर परिवार उन्हें बेघर करने के लिए हरसंभव हथकंडे अपना रहा है।            प्रशासन की मिलीभगत या लापरवाही? इस गंभीर मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला उपाध्यक्ष संपत कुर्रे ने अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट चेतावनी दी है – “अब और सहन नहीं होगा!” ज्ञापन में बताया गया कि 15 दिसंबर 2022 को न्यायालय से त्रुटिवश कब्जा वारंट जारी हुआ और 10 सित...

घरघोड़ा के शिक्षक विजय पंडा का "वेतन का एक प्रतिशत अभियान" का दिखा असर|

चित्र
घरघोड़ा : शिक्षा में शिक्षा जागरूकता हेतु विविध प्रकार के जनजागरूकता कार्यों को लेकर बेहतरीन शिक्षा का वातावरण निर्मित किया जा सकता है | यह कार्य निःसंदेह स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी के साथ एक सुकून का पल हो सकता है |समुदाय के छात्रों के साथ जुड़कर समाज के पथ प्रदर्शक कहे जाने वाले कई ऐसे शिक्षक हैं जो सकारात्मक कार्यों को लेकर साथ चलते हैं जिससे बदलाव की स्थिति देखी जा सकती है | घरघोड़ा के शिक्षक विजय पंडा ने अपने जन्मदिन जून से ही "वेतन का एक प्रतिशत अभियान"प्रत्येक माह छात्र हित में लेकर साथ चले हैं जिससे अपने कर्म क्षेत्र से शुरुवात कर अन्य विद्यालय में फैलाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे छात्रों को लाभ मिलेगा | छात्र शिक्षक संवर्ग इससे जुड़ भी रहे हैं जिससे उक्त कार्य के तहत सिमित संसाधन से एक वर्ग के जरूरत मंद विद्यार्थियों की सिमित आवश्यकता पूर्ण की जा सकती है |आवश्यकता वृहद हो सकती है किन्तु सिमित संसाधनों की बदौलत ही सही, स्कूली शिक्षा के नन्हें छात्राओं के लिए बदलाव प्रेरणादायी कदम कहा जा सकता है |अभियान के शिक्षक विजय पंडा ने वेतन का एक प्रतिशत अपने आसपास...

अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमानअभिषेक शर्मा ने हत्या के मामले में सुनाई आजीवन कारावास की सजा।

चित्र
घरघोड़ा। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कापू के अपराध क्रमांक 86 /2020 के अनुसार घटना दिनांक 12/ 11/ 2020 की है घटना दिनांक को अभियुक्त गण करम साय, उसकी पत्नी जानकी बाई एवं उनकी पुत्री बेबी सबीना ने मिलकर पुरानी रंजिश के वजह से मृतक कलिंदर राठिया एवं उसकी पत्नी राम कुंवर के साथ पत्थर लाठी एवं टांगी से मारपीट किया था। मारपीट करने की सूचना पाकर आहत गण की पुत्री शकुंता बाई  अपने मायके पखना कोट आकर देखी तो उसकी मां आहिता राम कुंवर घर के आंगन में बेहोश पड़ी थी उसके सिर में चोट लगी थी जिससे खून बह रहा था। बाद में अपने पिता को जाकर देखी तो वह उसके बड़े पिता अभियुक्त करम साय के आंगन में बेहोश पड़े थे। आहत गण को उनकी पुत्री ने इलाज के लिए पत्थल गांव के अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गई थी जिसकी सूचना मृतक की पुत्री शकुंता बाई ने थाना पत्थल गांव में दी थी। उक्त सूचना के आधार पर थाना पत्थल गांव में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा तैयार कर मृतक कलिंदर राठिया की पोस्ट मार्टम कराई गई ,तथा अपराध थाना कापू के क्षेत्राधिकार में होने से विवेचना हेतु डायरी...

सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के द्वारा रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल से शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

चित्र
सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के द्वारा रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल से शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न प्रशिक्षण में सभी 07 विकासखंडों के शिक्षकों ने भाग लिया               पांच दिनों तक सीखे खेलों की बारीकियाँ  सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के तत्वावधान में माण देसी ट्रैवल चैंपियन द्वारा संचालित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन रायगढ़ जिले के कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंदर यादव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव, डीएमसी श्री नरेंद्र चौधरी तथा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं एपीसी भुवनेश्वर पटेल के नेतृत्व में तैयार की गई।इस विशेष प्रशिक्षण में जिले के सातों विकासखंडों के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं से चयनित कुल 115 शिक्षक प्रतिभागी ने भाग लिया, प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रभावी हस्तक्षेप करना रहा। प्रतिदिन प्रशिक्षण के सैद्धांतिक सत्र रायगढ़ के सृजन सभा कक्ष में आयोजित हुए, ...

विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जागरुकता, शिविर कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जागरुकता, शिविर कार्यक्रम का आयोजन  घरघोड़ा। छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के प्राप्त निर्देशानुसार मध्यस्थता अभियान 01 जुलाई से 07 अक्टूबर तक मध्यस्थता अभियान के तहत जागरुकता अभियान, कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष / प्रधान जिला न्यायाधीश जितेंद्र जैन जी के मार्गदर्शन में एवं तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा अध्यक्ष/न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी जी के परिपालन में आज दिनांक 25.07.2025 शुक्रवार को घरघोड़ा (नावापारा)में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर का संचालन विधिक स्वयं सेवक (पैरालीगल वालिंटियर) बालकृष्ण, लव कुमार चौहान एवं टीकम सिंह सिदार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मध्यस्थता प्रक्रिया द्वारा विभिन्न प्रकार के वादों के निष्पादन के विषय में लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि मीडिएशन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के आपसी विवाद बातचीत के द्वारा सुलह समझौते से निस्तारित किए जा सकते हैं। व्यावसायिक वादों में भी मध्यस्थता के माध्यम से वादों का...
चित्र
घरघोड़ा - जिले में गोवंश तस्करी का धंधा लगातार सक्रिय होता जा रहा है। लेकिन बीती रात बजरंग दल की सतर्कता और बहादुरी से एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बजरंग दल की टीम ने रात 2 बजे कंचनपुर जंगल के रास्ते से 62 मवेशियों को बूचड़खाने ले जाए जा रहे तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा। मौके से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है 3 फरार हो गए। जंगल के अंधेरे में चल रहा था तस्करी का खेल सूत्रों के अनुसार, तस्कर आधी रात को कंचनपुर के घने जंगल से मवेशियों का बड़ा झुंड लेकर बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे। इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, जिन्होंने बिना समय गवाएं मौके पर पहुंच कर तस्करों को घेराबंदी कर दबोच लिया। बड़ी साजिश, बड़े नेटवर्क की आशंका पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि मवेशियों को ओडिशा के लिवरबा इलाके के बूचड़खाने में भेजा जाना था। यह भी जानकारी मिली है कि इस पूरे नेटवर्क में कई जिले शामिल हैं, जिनमें घरघोड़ा, धर्मजयगढ़, लैलूंगा, बाकरुमा जैसे इलाके प्रमुख रूप से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। पुलिस के सुपुर्द, प्राथमिक FIR दर्ज पकड़े गए आरोपियों क...

सरपंच चुनाव के मतों की पुनर्गणना करने के आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त

चित्र
सरपंच चुनाव के मतों की पुनर्गणना करने के आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त   तमनार जनपद पंचायत क्षेत्र से संबंधित प्रकरण में हुई सुनवाई घरघोड़ा : माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रायगढ़ जिले के तमनार जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवरी के पंचायत चुनाव से संबंधित प्रकरण में बड़ा फैसला सुनाया गया है। प्रदेश भर में वर्ष 2025 के फरवरी माह में पंचायत चुनाव संपन्न हुए इसी क्रम तमनार जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जीवरी में सरपंच पद हेतु चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें डॉक्टर प्रसाद सरपंच पद पर विजयी हुए जिसके बाद उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मंगली बाई द्वारा अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा के समक्ष निर्वाचन याचिका प्रस्तुत कर मतों की पुनर्गणना करने हेतु निर्देशित किए जाने हेतु अनुतोष मांगा। जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा द्वारा दिनांक 09.07.2025 को आदेश करते हुए मतों की पुनर्गणना करने हेतु निर्देशित किया। जिस आदेश के विरुद्ध निर्वाचित सरपंच डॉक्टर प्रसाद द्वारा अपने अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा सत्यजीत शर्मा प्रेम लाल चौहान जी के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के समक्ष य...

पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में एक पेड़ मां के नाम पौध रोपड़ कार्यक्रम संपन्न

चित्र
    घरघोड़ा। डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा के शासी निकाय समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पड़ा के संरक्षण में तथा संस्था के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के मार्गदर्शन एवं एस एल साहू कार्यक्रम अधिकारी रासेयो के कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत पौध रोपड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज पौधरोपण पूर्व कार्यक्रम अधिकारी एस एल साहू एवं कार्यक्रम सहायक दीपक सिंह ठाकुर द्वारा एन एस एस इकाई स्वयंसेवकों एवं स्टाफ के साथ मीटिंग लिया गया, बैठक में शासन द्वारा संचालित एक पेड़ मां के नाम 2.0के तहत सरकार की मंशानुरूप कार्य सामुदायिक सहभागिता एवं पर्यावरण जागरूकता , नशामुक्त समाज, मतदाता जागरूकता,गौरव दिवस संविधान दिवस,कारगिल विजय, महिला शशक्तिकरण, अन्य गतिविधियों में सहभागिता प्रदान करने के लिए अपील किया गया। तत्पश्चात पौधरोपण कार्यक्रम में फलदार पेड़ फूलदार पौधे रोपित किए गए, जिसमें आम के विभिन्न प्रजाति जैसे दशहरी, चौसा,बारहमासी, अमरूद,अपराजिता,अनार आदि फलदार एवं फूलदार पौधे रोपे गए ।ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस के तहत रासेयो के वालंटियरों की अच्छी भागीद...

*राजस्व अभिलेखों में अवैधानिक रूप से फेरबदल कर न्यायालय को गुमराह करने की नियत से शासकीय भूमि हड़पने का मामला* — दलित परिवार ने दबंगों के खिलाफ जिला कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

चित्र
🔴 दलित परिवार को उजाड़ने की कोशिश — कब्ज़ा वारंट लेकर मकान तोड़ने पहुंचे पुलिस और जेसीबी,   आर. आई.- पटवारी द्वारा भूमि चिन्हांकन में खुली पोल घरघोड़ा वार्ड क्रमांक 07 निवासी एक दलित परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पड़ोसी जगन्नाथ ठाकुर और उसके परिवार द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उन्हें उनके मकान से जबरन बेदखल करने की साजिश बार बार रची जा रही है। शिकायतकर्ताओं भरत खंडेल एवं गोवर्धन खंडेल ने बताया कि दिनांक 07 जुलाई 2025 को मालगुजारी व्यवहार न्यायालय घरघोड़ा से झूठे तथ्यों के आधार पर कब्ज़ा वारंट जारी करवा लिया गया, जिसके बाद 14 जुलाई 2025 को पुलिस बल, आर. आई.- पटवारी और जेसीबी मशीन लेकर उनके घर को कब्ज़ा दिलाकर मकान तोड़ने की कोशिश की गई। हालांकि, मौके पर आर. आई.- पटवारी द्वारा की गई भूमि जांच सीमांकन चिन्हांकन में यह स्पष्ट पाया गया कि जिस भूमि (खसरा नंबर 455/6) को लेकर कार्यवाही की जा रही थी, वह पहले से ही जगन्नाथ ठाकुर के परिवार के कब्जे पाया गया और शिकायतकर्ता परिवार की कोई गलती नहीं है। आर.आई.-पटवारी जांच रिपोर्ट के बाद मामले में न्यायालयीन कार्यव...
चित्र
घरघोड़ा :-  “जहां आस्था का जल बहता था, वहां अब सड़ांध और चुप्पी तैर रही है।” घरघोड़ा की पहचान और धार्मिक जीवन का केंद्र रहा बागमुड़ा तालाब आज बर्बादी की कगार पर है। यह वही पवित्र तालाब है जहां से नवरात्रि की कलश यात्रा आरंभ होती है, जहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता है, जहां श्रद्धा के दीप जलते थे। लेकिन आज वहां केवल जलकुंभी की हरियाली में छुपा सन्नाटा है। तालाब नहीं, अब गंदगी का दलदल बनता जा रहा है पूरे तालाब में जलकुंभी का साम्राज्य स्थापित हो चुका है। पानी की सतह तक दिखना मुश्किल है। इससे न केवल धार्मिक क्रियाएं बाधित हो रही हैं, बल्कि तालाब की जल-परिसंचरण प्रणाली ठप हो गई है, और मच्छरों, बीमारियों व गंध ने इलाके को घेर लिया है।               प्रशासन की बेरुखी या उदासीनता? स्थानीय नागरिकों द्वारा बार-बार सफाई की मांग के बावजूद नगर पंचायत घरघोड़ा ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस चुप्पी से लोगों में आक्रोश फैल रहा है। ऐसा प्रतीत होता है मानो नगर पंचायत को ना तो जनभावनाओं की कद्र है, ना ही परंपराओं की अहमियत का कोई सम्मान।   अब सवाल जनता...

● *छोटे गुमड़ा में दो चोरियों का खुलासा, घरघोड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8.60 लाख की संपत्ति बरामद*

चित्र
● *छोटे गुमड़ा में दो चोरियों का खुलासा, घरघोड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8.60 लाख की संपत्ति बरामद*    *घरघोड़ा । घरघोड़ा थाना पुलिस ने ग्राम छोटे गुमड़ा में बीते एक माह के भीतर हुई दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 8.60 लाख रुपए की संपत्ति, जिसमें चोरी गई बोर पंप मशीन, चैनलिंग जालीतार और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर शामिल है, जब्त किया है।          पहली वारदात 21 जून की रात ग्राम छोटे गुमड़ा स्थित सामुदायिक बाड़ी में हुई थी, जहां से अज्ञात चोरों ने 5 एचपी की बोर पंप मशीन और चैनलिंग जालीतार चोरी कर ली थी। इस संबंध में प्रार्थी अरविंद पैंकरा (32 वर्ष), निवासी जरेकेला, थाना तमनार ने 24 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर जांच शुरू की गई।               दूसरी चोरी की घटना 20 जुलाई की दरम्यानी रात ग्राम छोटे गुमड़ा के रोपणी उद्यान में सामने आई, जहां पोल खंभे तोड़कर 410 चैनलिंग जालीता...

● *ऑपरेशन मुस्कान : घरघोड़ा से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने झारसुगड़ा से किया बरामद, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में भेजा रिमांड*

चित्र
● *ऑपरेशन मुस्कान : घरघोड़ा से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने झारसुगड़ा से किया बरामद, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में भेजा रिमांड*   *घरघोड़ा*- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे हैं मुस्कान अभियान में घरघोड़ा थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को घरघोड़ा पुलिस ने झारखंड-उड़ीसा सीमा से लगे ओड़िशा राज्य के झारसुगड़ा जिले के सारसमाल गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक राहुल सतनामी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।             प्रकरण की शुरुआत 17 जुलाई 2025 को तब हुई जब एक महिला ने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री 16 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने रिश्तेदारी एवं आसपास में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। महिला ने शंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना घरघोड़ा में गुम इंसान क्रमांक 30/2025 और अपराध क्रमांक 186/2025 धारा 137(2) बीएनएस...

जिला शिक्षा अधिकारी राव ने कन्या शाला घरघोड़ा का किया निरीक्षण | छात्राओं से सवालों के जवाब सुनकर शिक्षा अधिकारी राव ने दी शाबाशी|

चित्र
जिला शिक्षा अधिकारी राव ने कन्या शाला घरघोड़ा का किया निरीक्षण | छात्राओं से सवालों के जवाब सुनकर शिक्षा अधिकारी राव ने दी शाबाशी| घरघोड़ा : जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने अपने शैक्षणिक दौरे के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या शाला घरघोड़ा का अचानक निरिक्षण किया | निरीक्षण के दौरान संचालित द्वितीय अवसर बोर्ड परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर बैठक व्यवस्था आदि एवं कक्षा छठवीं सातवीं आठवीं के अध्यापन कक्ष का निरीक्षण कर छात्राओं से डिजिटल बोर्ड पर चल रहे विषयवस्तु पर सवाल किए | नन्हें छात्राओं से जवाब सुनकर जिला शिक्षा अधिकारी के व्ही राव ने छात्राओं को शाबाशी देते हुए प्रोत्साहित किया | उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन का निरिक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था, दैनिक मैंन्यु की जानकारी ली |साथ में समग्र शिक्षा जिला परियोजना समन्वयक नरेंद्र चौधरी साथ रहे एवं शिक्षकों की विषयवस्तु देनंदिनी का भी उन्होंने निरिक्षण किया | स्कूली सफाई व्यवस्था किचन गार्डन शाला प्रबंधन पर संतोष व्यक्त करते हुए स्कूली शिक्षा पर बेहतर कार्य करने की बात कही| इस दौरान प्रभारी प्राचार्य हरीश चंद्र बेहर...

निरोगी जीवन के लिए आयुर्वेद जरूरी: सांसद राधे श्याम राठिया भालुमार आयुर्वेद शिविर में 560 रोगियों का निशुल्क उपचार

चित्र
निरोगी जीवन के लिए आयुर्वेद जरूरी: सांसद राधे श्याम राठिया भालुमार आयुर्वेद शिविर में 560 रोगियों का निशुल्क उपचार घरघोड़ा। आयुष संचालनालय रायपुर छ ग के आदेशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ गौराहा के मार्गदर्शन में डॉ मित्र भानु गुप्ता के नेतृत्व में भालूमार मे विकास खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभ आरंभ रायगढ़ लोक सभा सांसद श्री राधे श्याम राठिया ने भगवान धनवंतरी के छाया चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर किये। सभी जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने वक्तव्य में आयुर्वेद की महत्ता के बारे मे लोगों को बताया। सांसद जी ने आयुष विभाग द्वारा आयोजित मेले का उदेश्य बताते हुए कहा की प्रत्येक व्यक्ति को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का लाभ मिल सके। आयुर्वेद विभाग कि योजना कि विभागीय जानकारी डा कुणाल पटेल जी ने दिए और इस पद्धति से रोग जड़ से नष्ट होते हैं पुराने से पुराने गंभीर बीमारी का इलाज आयुर्वेद में सम्भव है। लोगों को धैर्य रख कर सही ढंग से इलाज करवाने की जरूरत है शिविर में लोगों को जागरूक करने हेतु आयुर्वेद के विभिन्न जानकरियो के पंपलेट वितरण किये गए। 560 लोगों ने शिविर क...

*एसबीआई की सराहनीय पहल विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बिखेरी नई रोशनी*

चित्र
  *एसबीआई की सराहनीय पहल विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बिखेरी नई रोशनी*   आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा परिसर आज गौरव और प्रेरणा का केंद्र बन गया, जब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), कबीर चौक शाखा रायगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह में मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक बना, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार भी हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक रंजन, उप महाप्रबंधक, प्रशासनिक कार्यालय बिलासपुर थे। उनके साथ मंच को गौरवान्वित किया क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र रावत, कबीर चौक शाखा के ऊर्जावान शाखा प्रबंधक प्रकाश चंद्र झा, मुख्य प्रबंधक दीपक कुमार भदानी, रवि कुमार चौकीकर, क्षितेश्वर पटेल, तथा उप प्रबंधक राहुल दास ने। इन सभी अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष ऊंचाई प्रदान की।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व म...

डिजिटल बोर्ड के शुभारंभ एवं शाला प्रवेश उत्सव में पहुँचे सांसद राठिया कन्या शाला घरघोड़ा |

चित्र
डिजिटल बोर्ड के शुभारंभ एवं शाला प्रवेश उत्सव में पहुँचे सांसद राठिया कन्या शाला घरघोड़ा | घरघोड़ा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शास. कन्या उ. मा. शाला घरघोड़ा में डिजिटल बोर्ड का उद्धघाटन सांसद राधेश्याम राठिया के आतिथ्य एवं उनके हाथों से किया गया |सांसद राठिया ने शिक्षण सत्र 2025 में प्रवेश उत्सव के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में विकास व कन्या शाला घरघोड़ा में छात्राओं के शैक्षणिक विकास को लेकर डिजिटल बोर्ड की घोषणा की थी जिसको लेकर वर्तमान शिक्षण सत्र के प्रवेश उत्सव के दौरान शुभारम्भ करने विद्यालय पहुँचे हुए थे | कुल दस लाख की लागत से प्रत्येक कक्ष में डिजिटल बोर्ड के लगने से विद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों छात्राओं को लाभ मिल सकेगा एवं नवीन तकनीकी संसाधनों से छात्र लाभान्वित हो सकेंगे|| कार्यक्रम के दौरान सांसद राठिया ने विद्यालय की अनुशासन एवं शैक्षणिक व्यवस्था के प्रति संतोष जाहिर करते हुए एवं आवश्यकता को दृष्टिगत करते हुए दो लाख पचास हजार की राशि पुनः स्वीकृति प्रदान की |  सांसद राधेश्याम राठिया ने शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए सदैव कटीबद्ध रहकर कार्य करने की बात क...

*BRCC घरघोड़ा में उल्लास बैठक सह कार्यशाला का आयोजन*

चित्र
*BRCC घरघोड़ा में उल्लास बैठक सह कार्यशाला का आयोजन* घरघोड़ा। आज घरघोड़ा में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड स्त्रोत केन्द्र घरघोड़ा में मार्च 2026 हेतु उल्लास सर्वे प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में विकास खण्ड के समस्त CAC एवं प्रत्येक संकुल से एक मोबाईल एवं ऑनलाइन कार्य में दक्ष शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माह मार्च 2025 की परीक्षा में अनुपस्थित रहे असाक्षरों को माह सितम्बर 2025 की महापरीक्षा में सम्मिलित कराने पर भी चर्चा हुई तथा सितम्बर माह की परीक्षा में सम्मिलित किये जाने वाले असाक्षरों की तत्काल नियमित कक्षाएं लगाने के लिये निर्देशित किया गया। इसके लिये पूर्व में चिन्हांकित स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से नियमित कक्षा संचालन कराये जाने का सुझाव दिया गया। समस्त CAC एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि माह मार्च 2026 के लिये सर्वे एवं कक्षा संचालन हेतु वे अपने संकुल एवं स्कूल क्षेत्र में नए स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन करें, उन्हें प्रेरित करें। विशेष रूप से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वयंसेवी शिक्षक का कार्य करने हेतु प्रोत्साहित...

सालों से फरार स्थाई वारंटी बन गया एडिशनल कलेक्टर, छत्तीसगढ़ के अरबपति इस अधिकारी की बल्ले – बल्ले…

चित्र
सालों से फरार स्थाई वारंटी बन गया एडिशनल कलेक्टर, छत्तीसगढ़ के अरबपति इस अधिकारी की बल्ले – बल्ले…    रायपुर : – छत्तीसगढ़ में एक एडिशनल कलेक्टर करीब 30 सालों से फरार घोषित है | उसे वर्ष 2015 में अदालत ने स्थाई वारंटी घोषित किया था | उसके खिलाफ वर्ष 1990 में आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान हिंसा और सरकारी सम्पति के नुकसान को लेकर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया था | दिलचस्प बात यह है कि इतने वर्षो बाद भी मामला अदालत में विचाराधीन रहा,अदालत ने वर्ष 2015 में इस आरोपी को स्थाई रूप से फरार घोषित कर उसके खिलाफ क़ानूनी करवाई के निर्देश दिए थे | हैरान करने वाली बात यह है कि वर्ष 1996 में यह आरोपी शख्स तहसीलदार के पद पर चयनित हो गया | प्रशासनिक गलियारों में गोता लगाते हुए तहसीलदार साहब पदोन्नति का तोहफ़ा हासिल करते हुए डिप्टी कलेक्टर बन गए | फिर लगा राजनीति का डबल इंजन, इसके बाद साहब को बगैर बाधा एडिशनल कलेक्टर बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगा | राजनैतिक कृपा बरसने के बाद अदालत में विचाराधीन मामला अचानक रफा – दफा हो गया | इतने वर्षो बाद भी फरार आरोपी पुलिस को ढूंढे नहीं मिला | आख़िरकर, सा...

कन्या शाला घरघोड़ा में विश्व कौशल दिवस मनाया गया |

चित्र
कन्या शाला घरघोड़ा में विश्व कौशल दिवस मनाया गया | घरघोड़ा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या शाला घरघोड़ा में शिक्षक छात्राओं ने मिलकर विश्व कौशल दिवस मनाया | जिसमें आज के कार्यक्रम का थीम ए आई और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण था जिसमें कक्षा नवमी से बारह तक के समस्त व्यावसायिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें व्यावसायिक छात्राओं द्वारा विश्व कौशल दिवस के बारे में मॉडल ड्राइंग बनाते हुए अन्य गतिविधि के बारे में जानकारी हासिल की एवं मॉडल पोस्टर में बनाये गए चित्रों के बारे में बताया | विश्व कौशल दिवस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा, व्यावसायिक प्रशिक्षक संतोष साव प्रमोद साहू एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया |कौशल दिवस के माध्यम से उद्यामिता को प्रोत्साहित करते हुए छात्राओं के मध्य आत्मनिर्भर की भावना को जागृत करना है |इस अवसर पर प्रशिक्षक संतोष साव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा की जानकारी प्रदान की |प्रमोद साहू ने छात्राओं द्वारा बनाये गए मॉडल पोस्टर को बेहतरीन...

हत्या कांड: आरोपी संजय मिश्रा को उम्रकैद, थाना प्रभारी की विवेचना से मिला न्याय

चित्र
हत्या कांड: आरोपी संजय मिश्रा को उम्रकैद, थाना प्रभारी की विवेचना से मिला न्याय — न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला, पीड़ित परिवार को मिली राहत  घरघोड़ा ।15 जुलाई 2025 ग्राम पंचायत चोटिगुड़ा में 21 जनवरी 2022 को हुई जघन्य हत्या की घटना में न्याय की बड़ी पहल हुई है। विद्वान जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय, रायगढ़ के न्यायाधीश श्री अभिषेक शर्मा ने आरोपी संजय मिश्रा को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला न्याय व्यवस्था में जनआस्था की पुनः पुष्टि करता है। उल्लेखनीय है कि घटना के दिन नशे की हालत में संजय मिश्रा ने धारदार हथियार बिधना से युवक उमेश राठिया की नाभि के पास वार कर निर्ममता से हत्या कर दी थी। यह वारदात गाँव के चौक में हुई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। हत्या के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी अमित सिंह की कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी सुशील नायक के मार्गदर्शन में अमित सिंह ने जिस गंभीरता और निष्पक्षता के साथ मामले की विवेचना की, उसने इस केस को मज़बूत मु...

*मोदी की गारंटी लागू कराने* *कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का जबरजस्त प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा*

चित्र
                *मोदी की गारंटी लागू कराने*  *कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का जबरजस्त प्रदर्शन क र ज्ञापन सौंपा*                           मोदी की गारंटी लागू कराने  घरघोड़ा - सभी मान्यता प्राप्त संगठन एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के निर्णय अनुसार आज प्रथम चरण 16 जुलाई को घरघोड़ा तहसील सायं 4 बजे सभी अधिकारी कर्मचारी एकत्र हो कर अपनी मांगों के समर्थन में नारे बाजी कर माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन तहसीलदार श्री मनोज गुप्ता को सौंपा गया,इस अवसर पर पेंशनर भी उपस्थित हो कर समर्थन किए। फेडरेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश तृतीय वर्ग शा कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने 11 सूत्रीय मांगों को बताया ,केंद्र के समान 2 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देय तिथि दिया जाय।जुलाई 19से से समय समय देय मंहगाई भत्ते की लंबित एरियर्स राशि का जी पी एफ खाते समायोजन किया जाए।वेतन विसंगति हेतु गठित पिंगुआ समिति की रिपोर्...