घरघोड़ा के शिक्षक विजय पंडा का "वेतन का एक प्रतिशत अभियान" का दिखा असर|

घरघोड़ा : शिक्षा में शिक्षा जागरूकता हेतु विविध प्रकार के जनजागरूकता कार्यों को लेकर बेहतरीन शिक्षा का वातावरण निर्मित किया जा सकता है | यह कार्य निःसंदेह स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी के साथ एक सुकून का पल हो सकता है |समुदाय के छात्रों के साथ जुड़कर समाज के पथ प्रदर्शक कहे जाने वाले कई ऐसे शिक्षक हैं जो सकारात्मक कार्यों को लेकर साथ चलते हैं जिससे बदलाव की स्थिति देखी जा सकती है | घरघोड़ा के शिक्षक विजय पंडा ने अपने जन्मदिन जून से ही "वेतन का एक प्रतिशत अभियान"प्रत्येक माह छात्र हित में लेकर साथ चले हैं जिससे अपने कर्म क्षेत्र से शुरुवात कर अन्य विद्यालय में फैलाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे छात्रों को लाभ मिलेगा | छात्र शिक्षक संवर्ग इससे जुड़ भी रहे हैं जिससे उक्त कार्य के तहत सिमित संसाधन से एक वर्ग के जरूरत मंद विद्यार्थियों की सिमित आवश्यकता पूर्ण की जा सकती है |आवश्यकता वृहद हो सकती है किन्तु सिमित संसाधनों की बदौलत ही सही, स्कूली शिक्षा के नन्हें छात्राओं के लिए बदलाव प्रेरणादायी कदम कहा जा सकता है |अभियान के शिक्षक विजय पंडा ने वेतन का एक प्रतिशत अपने आसपास के विद्यालय में छात्र हित में अभियान प्रारम्भ किया जो अन्य के लिए अनुकरणीय कही जा सकती है और यही कार्य हमें राष्ट्रीय विचारधारा की ओर जोड़ती भी है |जुलाई माह अभियान अंतर्गत कर्तव्य जागरूक शिक्षक जोगेंद्र सिदार अल्फान्स मिंज साथ रहे एवं सहभागिता निभाते हुए कार्ययोजना को सफल बनाया एवं इस अभियान से जुड़ने की बात कही | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार