"प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तमनार विकासखंड में हितग्राहियों को पक्का मकान दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन सक्रिय
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तमनार विकासखंड में हितग्राहियों को पक्का मकान दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन सक्रिय घरघोड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए तमनार जनपद पंचायत प्रशासन ने कमर कस ली है। इस दिशा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मदन लाल साहू, कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल्ल किंडो, एसडीओ श्री हेमसिंह राठिया और ब्लॉक समन्वयक आवास श्री सुनील पटेल द्वारा विकासखंड के विभिन्न गांवों में नियमित दौरा किया जा रहा है। उनके द्वारा योजना के तहत प्रारंभ और अप्रारंभ आवासों की प्रगति का निरीक्षण किया जा रहा है और हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि हितग्राहियों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ मिले और किसी भी पात्र परिवार को पक्के मकान के लाभ से वंचित न रहना पड़े। इस प्रक्रिया में हर गांव में अधिकारियों द्वारा आवास निर्माण कार्य का सूक्ष्म निरीक्षण किया जा रहा है। अगर कहीं निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा या समस्या आती है, तो उसकी तत्काल जांच कर निराकरण किया जाता है। हितग्राहियो...