अभ्युदय खेलकूद अंचल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

 *अभ्युदय खेलकूद अंचल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन *



घरघोड़ा। एकल अभियान द्वारा अभ्युदय खेलकूद का अंचल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय मिडल स्कूल मैदान में किया गया। विगत 33 वर्षों से एकल अभियान पूरे देश में वनवासी क्षेत्रों में अपनी पंचमुखी शिक्षा पद्धति के साथ शिक्षा का अलख जगा रहा है। रायगढ़ अंचल के सभी 10 संचों से लगभग 150 बच्चे प्रतियोगिता में आए। प्रतियोगिता में शुभारंभ में दीपप्रज्वलन मुख्य अतिथि श्री अरुण धर दीवान जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री संतोष पाण्डेय जी, अंचल संरक्षक श्री डांगी जी, संभाग समिति से श्री राजीव कुमार दुबे जी, अंचल समिति विश्वकर्मा जी, धनराज जी, सुरेश जी, महिला समिति श्रीमती स्नेहलता शर्मा, श्रीमती संतोषी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के गरिमामई उपस्थिति में हुआ। सभी बच्चों ने बड़े उत्साह से खेलों में हिस्सा लिया। समापन सत्र में सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण उपस्थित मातृ शक्ति तथा समिति सदस्य डाक्टर राजेश पटेल, श्री तपन जी, श्री अजय पंडा जी संभाग के कार्यकर्ता श्री भागवत जी, श्री पंकज जी, अंचल टोली के कार्यकर्ता तथा आदि के हाथों संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार