संदेश

दिसंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

* कांग्रेस परिवार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को दी श्रद्धांजलि*

चित्र
 * कांग्रेस परिवार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को दी श्रद्धांजलि*  👉भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन पर खरसिया कांग्रेस परिवार ने शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनमोहन सिंह जी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर शर्मा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गबेल, वरिष्ठ नेता नेत्रानंद पटेल, सुखदेव डनसेना, सुनील शर्मा, राम शर्मा, गोपाल शर्मा, परीक्षित राठौर, लाला राठौर, रामकिशुन आदित्य, सरोज चौहान, रेशम गवेल, मसत राम चौहान, धरम लाल साहू, धर्मेंद्र चौहान, टेकु रजक, दादू सिदार, शैलेश शर्मा, संदीप दया, शिवम शर्मा, अजय पटेल सहि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस भावुक अवसर पर कांग्रेस परिवार ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी राजनीति में स्थायी छाप को सलाम किया।

**मिलेटे उत्पादन से किसानों की की आमदनी में इजाफा* *मिलेट खेती में अपने अलग पहचान बनायेंगे**

चित्र
  घरघोडा । आज घरघोड़ा विकास खण्ड में  नाबार्ड द्वारा लाख एवं मिलेट परियोजना संचालित है किसानों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं एवं उसके लाभ को आम जन तक पहुंचाने का कार्य जनमित्रम् कल्याण समिति कर रही है जो समय समय पर किसानों को आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है एवं किसानों उचगुणवक्ता वाली बिहान उपलब्ध करती है वहीं इस वर्ष में फसल उत्पादन बहुत अच्छा हुआ है जिससे क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर चमक दिखाई देता है उसी क्रम में आज श्री भागीरथी राठिया जी के द्वारा  घरघोडा विकास खण्ड में कृषि विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हैं जो नवापारा टेन्डा क्षेत्र में कार्यरत हैं जाहां यह भी बताना लाजिमी होगा की गत वर्ष सरकार के द्वारा जिले बेस्ट मिलेट खेती उत्पादन हेतु पुरुस्कृत किया गया था श्री राठिया कहते हैं कि किसान भारत की रिढ है और हमें उन्हें सहयोग करना चाहिए देश में किसान ही है जो सबसे कम संसाधनों पर खेती कर  देश को समर्पित करते हैं आज के समय अनुसार किसानों की आय में वृद्धि हेतु बजार के मांग अनुसार खेती करें तो लाभ अवश्य होगा इसी तरम्य में आज राठ...

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल के पिता जय कुमार पटेल का निधन नगर में शोक की लहर

चित्र
घरघोड़ा। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल के पिता जय कुमार पटेल का आज स्वर्गवास हो गया है जिसकी तबियत विगत 1 सप्ताह से खराब थी। बता दे कि स्व जय कुमार पटेल अपने जीवन काल में अच्छे व सच्चे शिक्षक कि भूमिका निभाते हुए अनेक बच्चों का भविष्य तराशा है साथ ही अपने दोनों पुत्र को भी दिशा देते हुए बड़े बेटे राजेश पटेल डाक्टर और छोटे पुत्र को शिक्षक बनाया है। जय कुमार के निधन से नगर वासियों के साथ शिक्षक संघ सेवा निवृत शिक्षक संघ में शोक कि लहर है। स्व जय कुमार अपने पीछे पोता पोती से भरापुरा परिवार छोड़ कर चले गये है। जो आज नगर में शोक की लहर व्याप्त है।

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता जबरजस्त आयोजन रहा।

चित्र
                  घरघोड़ा। नगर से लगे ग्राम पंचायत ढोरम में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ग्राम ढोरम में आयोजित किया गया , ग्राम पंचायत ढोरम के गौटीया श्री दामोदर रठिया , सरपंच श्री कांशी राम रठिया उप सरपंच श्री अभिमन्यु उराव , सचिव श्री मेहत्तर चौहान श्री मित्रभानु राठिया , श्री सिरोत्तम  चौहान , श्रीमती भानुमती राठिया श्रीमती तारा धोबा की उपस्थिति में संकुल की माध्यमिक खंड से पतरापाली, ढोरम,रूमकेरा कांटाझरिया व प्राथमिक खंड में प्राथमिक शाला ढोरम,पतरापाली, कांटाझरिया, रूमकेरा, कुधरीपारा  ने भाग लिया जिसमें बालक बालिकाओं के लिए 50,100, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, बाल फेक, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, घड़ा दौड़, रस्सी दौड़, खो-खो,कबड्डी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन, नृत्य,एकांकी सामूहिक नृत्य सम्मिलित रहा जिसमें सभी संकुल के विद्यालय की  छात्र,छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।  प्राथमिक व माध्यमिक खंड दोनों ही के चैंपियनशिप पतरापाली के नाम रहा । संकुल स्तरीय बाल क्रीड़...

"सुशासन दिवस पर ग्राम टेरम और रूमकेरा में अटल जी की जयंती का भव्य आयोजन"

चित्र
स्वच्छता की शपथ और सामूहिक आरती ने बनाया यादगार माहौल कुडूमकेला भाजपा मंडल के ग्राम टेरम और रूमकेरा में 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री राजेश बेहरा की उपस्थिति में अटल जी के शताब्दी वर्ष को समर्पित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सामूहिक रूप से आरती की गई, जिसमें ग्रामीणों ने एवं महिलाओ ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपस्थित वरिष्ठ जनों और गणमान्य नागरिकों ने अटल जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला  मंडल के वरिष्ठ गुरुजनों श्री मनबोध बेहरा और कृपा राम राठिया ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, "अटल जी का जीवन उनके आदर्शों और दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। उन्होंने हर क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास किया। उनका सपना था कि हर नागरिक के जीवन में सुशासन और न्याय पहुंचे।" ग्राम पंचायत टेरम की सरपंच महोदया द्वारा भी श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धां...

*भगवान का नाम ही कलयुग की वैतरणी पार लगाएगी:: आचार्य दीपक*

चित्र
                   *बह रही भागवत भक्ति की बहार*  जीवन में मोक्ष की प्राप्ति के लिए कलयुग में  राम कृष्ण नाम की जप ही वैतरणी पार लगाएगी। हमारे जीवन के सभी इच्छाओं और कामनाओं के लिए ईश्वर ने पहले ही प्रबंध कर दिया है लेकिन हमें सद कर्म करना होगा। श्री मद भागवत जी की कथा हम सब को जीवन जीने की कला सिखाता है जिससे हम सब आपस में प्रेम भक्ति से रहे।व्यक्त जीवन उद्गार  कथा आचार्य दीपक जी महराज ने भूतपूर्व शिक्षक चतुर सिंह दीक्षित के द्वारा आयोजित भागवत कथा में कहे। विगत दिनों भव्य कलश यात्रा से शुरुआत हुआ श्री मद भागवत कथा में नगर वासियों ने रथ और कीर्तन के साथ पूरे नगर में महिलाओं ने कलश यात्रा बड़े उत्साह से निकाले है।      श्री धाम वृंदावन से पधारे आचार्य दीपक महराज ने व्यास पीठ से श्री मद भागवत कथा महात्म, सुकदेव चरित्र,अजामिल कथा, परीक्षित जन्म,विदुर संवाद का भावपूर्ण वर्णन किए। आज के कलयुग में सिर्फ राम नाम की महिमा है लोगों को अपने इष्ट का नाम उच्चारण कर भाव सागर से पार उतरना चाहिए। भागवत के श्रवण से लोगों के...

राजेश बेहरा बने भाजपा कुडूमकेला मंडल के अध्यक्ष, संगठन ने युवा नेतृत्व को सौपा कमान

चित्र
घरघोड़ा । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए राजेश बेहरा को कुडूमकेला मंडल का नया अध्यक्ष चुना। मंडल मे आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी श्री रथू गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया,एवं सह चुनाव अधिकारी श्री अभिराम गुप्ता एव मन्ना ठाकुर जी मौजूद रहे  सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का संदेश राजेश बेहरा ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने संबोधन में कहा, "मैं अध्यक्ष नहीं हूं, हम सभी कार्यकर्ता अध्यक्ष हैं। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एकता और परिश्रम में है। मैं आप सभी को साथ लेकर चलूंगा और पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा की ताकत उसकी जमीनी कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता में निहित है। वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का समर्थन चुनाव के अवसर पर मंडल के सभी प्रमुख नेताओं ने राजेश बेहरा को बधाई दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नरेश बेहरा ने बेहरा को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "राजेश ...

संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता भालुमार में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

चित्र
घरघोड़ा। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संकुल केंद्र भालुमार में हर्षोल्लास के साथ शनिवार को सम्पन्न हुआ। दिनांक 19 से 21 दिसंबर को आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में भालुमार प्राथमिक व माध्यमिक शाला सहित संकुल के अमलीडीह माध्यमिक व प्राथमिक शाला, प्राथमिक शाला चुहकीमार , प्राथमिक शाला छडोरिया, प्राथमिक शाला सुमडा, एवं प्राथमिक शाला डीपापारा के सभी बच्चों ने उत्साह के साथ खेल में बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता में छोटे छोटे ब्च्चों ने कब्बडी, खोखो, लंबी कूद, ऊंची कूद, कुर्सिदौड, सहित गायन, नृत्य तथा  सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहद मनमोहक  प्रस्तुति जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। खंड शिक्षा अधिकारी सुंदर मणि कौंध के मार्गदर्शन तथा संकुल प्रभारी केपी पटेल के सफल नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुए इस प्रतियोगिता में संकुल समन्वयक जगदीश सिदार, सहित संकुल के सभी माध्यमिक व प्राथमिक शाला के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा साथ ही सभी स्कूलों के पलकों ने भी यथोचित सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

*घरघोड़ा - उत्कल ब्राम्हण समाज तहसील घरघोड़ा के युवा समिति का हुआ गठन*

चित्र
घरघोड़ा। उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति घरघोड़ा के कार्यकाल पूर्ण होने पर पुराने कार्यकारिणी को भंग करते हुए नये कार्यकारिणी का गठन जगन्नाथ भवन घरघोड़ा में विधिवत रूप से आराध्यदेव के पूजन कर किया गया। जिसमे पूर्ण समर्थन के साथ अध्यक्ष श्री भारत पंडा (रोडोपाली ) को बनाया गया एवं अन्य पदाधिकारी नियुक्त किये गए।  घरघोड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले तमनार, घरघोड़ा, और लैलूंगा तहसील के उपाध्यक्षो  को तीनो तहसील के युवा समिति गठित करने हेतु निर्देशित किया गया था उसी तारतम्य मे घरघोड़ा तहसील उपाध्यक्ष श्री अम्बिका पंडा के निर्देशानुसार आज दिनांक 22.12.2024 दिन रविवार को एक बैठक आहूत कर युवा समिति का गठन किया गया। *युवा उत्कल ब्राह्मण समाज समिति* *संरक्षक - श्री श्रीपती मिश्रा, श्री चक्रधर शर्मा* (घरघोड़ा) *अध्यक्ष - श्री विद्याधर देवता* ( घरघोड़ा )  *सचिव - श्री कमलेश पंडा* (घरघोड़ा) *समन्वयक - श्री राहुल पंडा* (घरघोड़ा) *उपाध्यक्ष - श्री अलेख पंडा* ( अमलीडीह ) *उपाध्यक्ष - श्री राजकुमार रथ* (घरघोड़ा) *कोषाध्यक्ष - श्री रिफुल पंडा*(झरियापाली)  *महामंत्री - श्री निखिल शर्मा...

डॉ राजेश पटेल घरघोड़ा मंडल (भाजपा)के अध्यक्ष नियुक्त हुवे

चित्र
घरघोड़ा। घरघोडा नगर में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के मंडल अध्यक्ष के पद पर डॉ. राजेश पटेल की नियुक्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश संगठन के निदेशानुसार और जिला भाजपा के वरिष्ट नेताओ की उपस्थिति में डॉ राजेश पटेल के नाम की घोषणा रायगढ़ के लोकप्रिय सांसद श्री राधेश्याम राठिया के द्वारा की गई!और सांसद महोदय ने अपने उदबोधन में कहा ही डॉ पटेल घरघोड़ा मंडल के ऊर्जावान कार्यकर्ता रहे है उनके नेतृत्व में पार्टी की आगामी चुनाव में और भीमजबूती के साथ सफलता मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी  डॉ. राजेश पटेल ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे और घरघोडा क्षेत्र में भाजपा को और भी मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। भा.ज.पा. के कार्यकर्ता और समर्थक डॉ. पटेल की नियुक्ति से उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता...

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतरापाली बना संकुल चैंपियन

चित्र
  घरघोड़ा। संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ग्राम ढोरम में आयोजित किया गया था जिसमें संकुल की माध्यमिक खंड से पतरापाली, ढोरम,रूमकेरा कांटाझरिया व प्राथमिक खंड में प्राथमिक शाला ढोरम,पतरापाली, कांटाझरिया, रूमकेरा, कुधरीपारा  ने भाग लिया जिसमें बालक बालिकाओं के लिए 50,100, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, बाल फेक, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, घड़ा दौड़, रस्सी दौड़, खो-खो,कबड्डी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन, नृत्य,एकांकी सामूहिक नृत्य सम्मिलित रहा जिसमें सभी संकुल के विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया परंतु पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली के छात्र - छात्राओं ने एकल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खो-खो बालक, बालिकाओं  में विजेता,बालक खो-खो में विजेता एवं कबड्डी में उप विजेता बने।इस तरह से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय ने संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के  प्राथमिक व माध्यमिक खंड दोनों चैंपियन ट्राफी एवं ध्वज पतरापाली के नाम किये और चैंपियन ट्रॉफी एवं ध्वज इस कार्यक्रम समिति के दामोदर र...

"विकास खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन स्वामी आत्मानंद घरघोड़ा"

चित्र
घरघोड़ा । आज 21 दिसम्बर शनिवार को विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या हिन्दी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुन्दरमणि कौंध जी की अध्यक्षता में किया गया ।जिसमें मंच संचालन श्री त्रिलोक चक्रधारी व्याख्याता और श्रीमती लता जायसवाल व्याख्याता द्वारा किया । कार्यक्रम में  श्री गैब्रियल खलखो ,श्री मनोज प्रधान प्रधान पाठक , श्रीमती शिव कुमारी पाण्डेय व्याख्याता ,श्रीमती अन्ना लकड़ा,श्रीमती प्रतिभा बोहिदार,श्री प्रकाश पंडा व्याख्याता,श्रीमती तृप्ति वर्गीस सहायक शिक्षक  ,श्रीमती श्वेता सिंह शिक्षक ,सुश्री जाह्नवी यादव शिक्षक ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला , तात्कालिक भाषण ,कविता और क्विज प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छा दी गई ।उक्त कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम समन्वयक श्री प्रकाश कुमार पंडा ...

*"स्व. अभिषेक पंडा की प्रथम पुण्य तिथि पर रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन "*

चित्र
श्रद्धांजलि सभा में नगर सहित ग्रामीण अंचल के लोग भी पहुँचे  घरघोड़ा । स्व. अभिषेक पंडा के प्रथम पुण्य तिथि पर विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्व. अभिषेक पंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  श्रद्धांजलि सभा में  परिवार सहित नगर के समस्त सामाजिक राजनीतिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी बंधु , पत्रकार संघ ,श्री श्याम समिति के पदाधिकारी कर्मचारी गण, राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी आदि संस्था समूह के लोग शामिल रहे। रक्तदान शिविर प्रारंभ से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा के मरीजों को स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए फल वितरण किया गया। जिसमें फल बिस्कुट  जूस मीठा शामिल किया गया।  अपने प्रिय स्व.अभिषेक पंडा के प्रति नगरवासियों में रक्त दान करने को लेकर  लोगों में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखा गया।धर्म जाती संस्कृति, दल से ऊपर उठकर  रक्त दान करने में नगर सहित ग्रामीण अंचल के लोगों ने अपनी सहभागिता निभायी। श्याम भक्त एक नन्हा बारह  वर्षीय बालक "...

*"डी.एस.पी सर हमें अपनी बेटी बना लीजिये!"*

चित्र
घरघोड़ा। DSP सर,एक निवेदन है!हमें अपनी बेटी बना लीजिये ना ताकि हम अपराध और अपराधी से डरे नहीं।स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दिशा राव के इस भावुक निवेदन नें डी.एस.पी  श्री अभिनव उपाध्याय जी को भी भावुक कर दिया और सारा स्कूल प्रांगण तालियों की गूँज से गुंजायमान हो उठा।साइबर अपराध आज एक बड़ी अंतरर्राष्ट्रीय समस्या बन चुका चुका है,और केवल जागरूकता ही इसके निवारण का उपाय हैं ।इंटरनेट आज जितनी जानकारियाँ उपलब्ध करवाता है उस से कहीं अधिक साइबर ठगी को मंच प्रदान करता है। रायगढ़ पुलिस और जनपहल  की मुहिम ने इस ठगी के खिलाफ मोर्चा खोला है। घरघोडा   पुलिस, जनपहल शिक्षा सेवा समिति घरघोड़ा,मरहूम श्री सफ़दर हुसैन वेलफेयर समिति रायगढ़ व पुलिस पेंशनर वेलफेयर सोसाइटी बिलासपुर  के बैनर तले आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,सरस्वती शिशु मंदिर, प्रज्ञा विद्या पीठ एवं जनमित्रम के बच्चों और नगर के विशिष्ट जनों की उपस्थिति में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया।इस कार्यक्रम के में मुख्य अतिथि श्री अभिनव उपाध्याय डी.एस.पी साइबर क्रा...

"*गांजे के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई"*

चित्र
              घरघोड़ा। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 250 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।           कल दिनांक 17 दिसंबर 2024 की शाम को थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झरियापाली निवासी करीम खान लैलूंगा की ओर से गांजा लेकर घरघोड़ा में सप्लाई करने आ रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी की।                   पुलिस टीम ने संदिग्ध करीम खान को लैलूंगा रोड पर पैदल चलते हुए ग्राहक तलाश करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने गांजे की बिक्री की पुष्टि की। गवाहों की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक प्लास्टिक की थैली में 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लगभग 2,500 रुपये है।         आरोपी की पहचान करीम खान (59 वर्ष), पिता स्व. आषिक खान, निवा...

"स्व. अभिषेक पंडा की प्रथम पुण्य तिथि 20 दिसंबर को विशाल रक्त दान शिविर घरघोड़ा में"

चित्र
घरघोड़ा :  "रक्त दान महादान ;  आओ ! अपने रक्त से किसी की जान बचावें " को ध्येय मानते हुए   घरघोड़ा नगर में स्व. अभिषेक पंडा के प्रथम पुण्य तिथि पर बीस दिसंबर शुक्रवार को घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिन ग्यारह बजे से चार बजे तक विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें नगर सहित  जिले के समीपस्थ विकासखंडों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से इस जन जागरुक लोक कल्याणकारी महाभियान से जुड़ने को अपील करते हुए सर्व धर्म समाज के संवर्ग से जुड़ने की बात कही है। चूंकि स्व. अभिषेक पंडा जन मानस के मध्य लोगों के मध्य प्रिय रहे है एवं अल्पायु में ही धार्मिक सामाजिक सह राष्ट्रीय राजनीतिक विचारधार के साथ मिलकर कार्य किया। बीस  दिसंबर को आयोजित विशाल रक्त दान शिविर को सफल बनाने की अपील मो. शकील अहमद डॉ . राजेश पटेल रितेश शर्मा विजय डनसेना मनोज निषाद यश सिन्हा रोशन महंत धनेश्वर शर्मा अजय पंडा राजीव पंडा  विनायक गोलू हलवाई विवेक पंडा आदि ने सामूहिक रूप अपील की है। उक्त रक्त दान शिविर  में शालाओं में संचालित एन. सी .सी. राष्ट्रीय सेवा योजना आदि के युवाओं प्रभ...

"*उस्मान बेग के प्रयास से घरघोड़ा नगर में बिछा हाईमास्क लाइट का जाल *"

चित्र
दुर्गा मंदिर चौक के बाद अब छाल रोड बाइपास में विधायक लालजीत सिह राठिया द्वारा हाई मास्क लाइट का शुभारंभ जल्द पूरे घरघोड़ा नगर के तरह हॉस्पिटल चौक में भी होगा शुभारंभ घरघोड़ा। पूरे नगर क्षेत्र में हाईमास्क का जाल बिछाने का दौर चालू है, यह कार्य उस्मान बेग पार्षद वार्ड 6, उपाध्यक्ष नगर पंचायत के मांग पर विधायक के सक्रिय सहयोग व साथ से संभव हो रहा है । घरघोड़ा शहर एरिया बाइपास छाल रोड व दुर्गा मंदिर पास में हाई मास्क लाइट का उद्घाटन विधायक लालजीत राठिया के हाथों संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र, सोमदेव मिश्रा, राजा शर्मा के साथ उस्मान बेग व टीम, जन प्रतिनिधि गण स्थानीय नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और एनटीपीसी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। हाई मास्क उद्घाटन के मौके पर विधायक लालजीत सिह राठिया ने कहा, "यह परियोजना हमारे क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और इलाके में बेहतर रोशनी सुनिश्चित करने के लिए इस हाई मास्क लाइट का लगना आवश्यक था। मैं उस्मान के प्रयास की सराहना करते हुए एनटीपीसी का आभार व्यक्...

"*अपर सत्र न्यायाधीश महोदय श्रीमान अभिषेक शर्मा ने अभियुक्त अर्जुन चौहान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई"*

चित्र
घरघोड़ा। प्रकरण की संक्षिप्त जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना दिनांक 20-7 2017 को थाना लैलूंगा अंतर्गत ग्राम भकुर्रा की है जहां मृतिका और अभियुक्त के बीच जमीन की विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था तथा अभियुक्त ने अपनी चचेरी बहन मृतिका भुष्कावती  जान से मारने की नीयत से गैंती से उसके सिर में चोट पहुंचाकर घायल कर दिया  था।जिससे मृतिका जमीन में गिर गई थी तब अभियुक्त ने उसके पीठ में दो बार फिर वार किया जिससे मृतिका को गंभीर चोट आई थी। मौके पर उपस्थित छबील यादव और संतराम ने बीच बचाव कर अभियुक्त को पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया था तथा घटना की सूचना थाना लैलूंगा में दी गई थी थाना प्रभारी लैलूंगा के निर्देश पर उप निरीक्षक भूरे दास ने घटनास्थल जाकर घटनास्थल का मुआयना किया तथा प्रकरण में तफ्तीश शुरू कर  थाना लै लूंगा के अपराध क्रमांक 194/ 2017 धारा 307 भारतीय दंड संहिता के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर प्रकरण में विवेचना की गई थी विवेचना के दौरान मृतका भुस्कावती जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया था की दिनांक 21/7/ 2017 को  रायगढ़ चिकित्सालय में म...

"*घरघोड़ा में विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन रहा"*

चित्र
 "*घरघोड़ा में विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन रहा"* घड़घोड़ा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र जैन के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आज जिला एवं   अपर  सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा अभिषेक शर्मा के न्यायालय ,व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक चंद्रकला साहू एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक काम्या अय्यर के खंडपीठ में  प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से किया गया । आज राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में समरी -689, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण- 5, दांडिक प्रकरण- 30 , अन्य प्रकरण- 4 कुल 728 प्रकरण का निराकरण हुआ।  जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों को राजीनामा  के आधार पर निपटारा किया जाता है जिससे दोनों पक्षों में प्रेम बना रहता है और आपसी रंजीत समाप्त होती है ,और जीवन को नई स्थिति में जीने की प्रेरणा मिलती है।   न्यायलय में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों ,मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मृतक एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान कर प्रकरण की समाप्ति की गया । राजीनाम...

*ग्राम बहिरकेला में शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ*

चित्र
    घरघोड़ा । शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  का  सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शिविर का आयोजन  दिनांक 04/12/2024 से 10/12/2024 के बीच ग्राम बहिरकेला तहसील घरघोड़ा में आयोजित किया गया। इस वर्ष यह विशेष शिविर *मेरा युवा भारत के लिए युवा व डिजिटल साक्षरता के लिए युवा* विषय पर आयोजित किया गया।                    इस शिविर का आयोजन शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन मे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री विविषण सिदार के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ दिनांक 04/12/2024 को प्रातः 10.00 बजे  मां सरस्वती तथा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व रा से यो स्रोत पुरूष स्वामी विवेकानंद के पूजा अर्चना तथा सरस्वती वंदना के साथ शुरू किया गया। इसके बाद एनएसएस का झंडा फहरा कर लक्ष्य गीत गायन किया गया। शिविर के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बहिरकेला की सरपंच श्रीमती गीता बाई राठिया  तथा विशिष्ट अतिथि के रू...

*रायगढ़ जिले के विद्यार्थियों में उद्यमिता मानसिकता विकसित करने हेतु सक्षम रायगढ़ कार्यक्रम प्रारंभ*

चित्र
                             घरघोड़ा । जिले के तीन विकास खंडों में यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ की गई  जिले के 50 हाई /हायर सेकेंडरी विद्यालयों को इस कार्यक्रम हेतु चयनित किया गया । उद्यम लर्निंग फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और राज्य परियोजना  कार्यालय समग्र शिक्षा  रायपुर तथा स्कूल शिक्षा जिला रायगढ़ के संयुक्त प्रयास से रायगढ़ जिले के चयनित 50 हाय हायर सेकेंडरी शालाओं में अध्यनरत विद्यार्थियों में स्वयं के आइडिया को एक सार्थक रूप देने के उद्देश्य से *सक्षम कार्यक्रम* के द्वारा "उद्यमिता मानसिकता कार्यक्रम" दिनांक 11 दिसंबर 2024 से रायगढ़ जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय पंचायत सचिव प्रशिक्षण केंद्र में रायगढ़ में चयनित 50 विद्यालयों के प्राचार्य की एक दिन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा 50 विद्यालयों में कक्षा 9वी एवं गर्मी के विद्यार्थियों को अध्यापन करने वाले व्याख्याता की दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ की गई । जिला कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल,  मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद...

*"माध्यमिक शाला अ.जा.मो. घरघोड़ा में मनाया गया लोकभाषा उत्सव "*

चित्र
*दीवार पत्रिका का उद्घाटन और लोकभाषा में सुनाई गई कहानियां* घरघोड़ा। आज घरघोड़ा स्थित माध्यमिक शाला अ.जा.मो.में "लोकभाषा उत्सव 2024" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों पालकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उत्सव के मुख्य आकर्षणों में दीवार पत्रिका का उद्घाटन और लोकभाषाओं में स्थानीय कहानियों का वाचन शामिल था। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीति पंडा मैम द्वारा की गई।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकभाषाओं का संरक्षण और संवर्धन बहुत आवश्यक है, क्योंकि ये हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपनी मातृभाषाओं को न केवल बोलें, बल्कि इसे सहेजने और बढ़ावा देने का कार्य भी करें। इस अवसर पर, विद्यालय के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी, अथवा क्षेत्रीय भाषाओं में लोककथाओं और लोकगीतों का वाचन किया। इन कहानियों ने श्रोताओं को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धारा से जोड़ने का कार्य किया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक कहानियों को पुनःजीवित किया और इनकी महत्ता को बताया। कार्यक्रम ...

बचपन से ही बच्चों को संस्कारित करने में परिवार की आम भूमिका *" सलिल कृष्ण महाराज"*

चित्र
 बचपन से ही बच्चों को संस्कारित करने में परिवार की आम भूमिका  *" सलिल  कृष्ण महाराज"* सरिया ।आरंभ से ही बच्चों को अच्छे संस्कार मिले तो उसमें सद्गुणों का विकास होता है और वह अपनी संस्कृति और परिवार से जुड़ता है ।  अच्छे संस्कार जीवन को उचित दिशा देते हैं। बच्चों में शिक्षा के साथ ही साथ संस्कारों को होना आवश्यक है। संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है। बच्चों को संस्कारित करना परिवार के बड़े सदस्यों की जिम्मेदारी है। साथ ही समाज के प्रतिष्ठित लोगों का कर्तव्य है। कथावाचक पंडित सलिल कृष्ण गुरु महाराज ने कहा कि आज के इस बदलते परिवेश में बच्चों को संस्कारवान बनाना यज्ञ के समान है । आदर्श समाज की स्थापना संस्कार से ही शुरू हो सकती है। और संस्कार जन्म से ही डाला जा सकता है । सरिया में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा वाचक पंडित सलिल कृष्ण गुरु महाराज ने यह बात कही ।  नगर पंचायत परिसर सरिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन महाराज ने कहा कि बच्चों के बड़े होने पर संस्कार देना मुश्किल हो जाता है। इसलिए 5 से 15 साल की भीतर ही बच्चों में संस्कार की बीज...

युवा कांग्रेस ने दिया ज्ञापन उस्मान बेग के नेतृत्व में प्रादेशिक व स्थानीय मुद्दों पर एक जुट हुए युवा कांग्रेसी धर्मजयगढ़ विधानसभा व लैलूगा विधानसभा के पदाधिकारीयो के साथ सीनियर्स कांग्रेसी भी हुए शामिल

चित्र
 युवा कांग्रेस ने दिया ज्ञापन  उस्मान बेग के नेतृत्व में "प्रादेशिक व स्थानीय मुद्दों" पर एक जुट हुए युवा कांग्रेसी धर्मजयगढ़ विधानसभा व लैलूगा विधानसभा के पदाधिकारीयो के साथ सीनियर्स कांग्रेसी भी हुए शामिल घरघोड़ा-  युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण ने राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदे प्रभारी श्री शेषनारायण ओझा जी, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस आकाश शर्मा जी व ज़िला प्रभारी प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय के निर्देश में युवा नेता जनप्रतिनिधि उस्मान बेग के नेतृत्व में धर्मजयगढ़ विधानसभा व लैलूगा विधानसभा के युवा कांग्रेसियों व सीनियर कांग्रेसीयो द्वारा प्रादेशिक व स्थानीय मुद्दों पर घरघोड़ा एसडीएम कार्यालय को घेरते हुए कई बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा       युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग ने ज्ञापन में एसडीएम (राजस्व) घरघोड़ा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि  1. धान समर्थन मूल्य की वादा खिलाफ़ी,धान ख़रीदी केंद्र में बदहाल व्यवस्था है, किसानो को धान का समर्थन पूरा 3100/- प्रदान करे व धान ख़रीदी केंद्र की बदहाल व्यस्था को दुरुस्त करे।2. पूरे प्रदेश में व घरघोड़ा ब्लॉक माँ बेल...

*"कोतरा स्कूल में सुपर 30 के संचालक आनंद सर का मोटिवेशनल वीडियो प्रोजेक्टर के द्वारा दिखाए गया"*

चित्र
  शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के प्रयास से हुआ संभव घरघोड़ा। आज  7 दिसंबर 2024 को शनिवार एक गतिविधियों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगल लाल पटेल की प्रयास से विगत 3 दिसंबर 2024 को रामलीला मैदान में  आयोजित कार्यक्रम सुपर 30 कैरियर मार्गदर्शन का प्रसारण को कोतरा स्कूल के संस्कृतिक कक्ष में कक्षा नवमी  से बारवीं के विद्यार्थियों को दिखाया गया सुपर 30 कोचिंग संस्था के संस्थापक आनंद सर का अपनी मेहनत और समर्पण से कई गरीब वंचित छात्रों को आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश दिलवाया।  उनके जीवन के संघर्ष से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया, प्रसारण में वर्तमान वित्त मंत्री ओपी चौधरी की जीवनी को विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया ,और उनके   द्वारा जो प्रसारण में बताया गया सभी विद्यार्थियों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मगनलाल पटेल ने कहा, विद्यार्थियों को हमेशा अवसर नहीं छोड़ना चाहिए हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए जीवन में संघर्ष जरूर...