*ग्राम बहिरकेला में शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ*



    घरघोड़ा । शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  का  सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शिविर का आयोजन  दिनांक 04/12/2024 से 10/12/2024 के बीच ग्राम बहिरकेला तहसील घरघोड़ा में आयोजित किया गया। इस वर्ष यह विशेष शिविर *मेरा युवा भारत के लिए युवा व डिजिटल साक्षरता के लिए युवा* विषय पर आयोजित किया गया। 


                  इस शिविर का आयोजन शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन मे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री विविषण सिदार के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ दिनांक 04/12/2024 को प्रातः 10.00 बजे  मां सरस्वती तथा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व रा से यो स्रोत पुरूष स्वामी विवेकानंद के पूजा अर्चना तथा सरस्वती वंदना के साथ शुरू किया गया। इसके बाद एनएसएस का झंडा फहरा कर लक्ष्य गीत गायन किया गया। शिविर के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बहिरकेला की सरपंच श्रीमती गीता बाई राठिया  तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच श्रीमती उमा सिंह ठाकुर को आमंत्रित किया गया था!

         सात दिवसीय विशेष शिविर का दिनचर्या इस प्रकार रहा जिसमें रोज प्रातः 6 बजे ग्राम में प्रभात फेरी, रासेयो के नारे और गीत गाकर किया गया, तत्पश्चात प्रत्येक दिवस शिविरार्थियों को योग और प्राणायाम कराया गया। परियोजना कार्य सुबह 08.00 से 12.00 बजे तक कराया गया , जिसमें गांव में शिविर स्थल की सफाई, गांव के सड़क और गली किनारे की  साफ सफाई  किया गया। गांव के सभी धार्मिक स्थलों के चारो ओर के घास फूस, कूड़ा कचरा की साफ सफाई भी किया गया, नदी व तालाब में गंदगी की सफाई  साथ ही पचरी को साफ सुथरा किया गया। सार्वजनिक स्थानों के  दीवारो में रंगाई  पोताई का कार्य किया गया इसके अतिरिक्त  गांव के कांजी हाउस में भी साफ सफाई तथा चूना से पोताई किया गया। प्रत्येक दिवस स्वयं सेवकों के बौद्धिक विकास हेतू दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया,  जिसमे विभिन्न विद्वानों ने अपनी सेवाएं दी। बौद्धिक परिचर्चा में  कृषि विभाग से श्री संतोष कुमार पैकरा, श्रीमति सुष्मिता सिंगार(ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी),  चूड़ामणि यादव खरसिया पूर्व nss कार्यक्रम आधिकारी, श्री जितेन्द्र कुमार चतुर्वेदी आर्य हायर सेकेण्डरी स्कूल लैलूंगा, डॉ.चन्द्रशेखर सिंह सहायक प्राध्यापक घरघोड़ा , श्री एस.के.देवांगन सहायक प्राध्यापक घरघोड़ा, डॉ. कांति कुमार तिवारी रिटायर पी जी प्राचार्य पी डी कॉलेज रायगढ़, श्री कमल कुमार बहीदार कवि  और साहित्यकार,  चिकित्सा विभाग से डॉ.रोहित कुमार  डनसेना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर्यवेक्षक घरघोड़ा, श्री भवानीशंकर प्रसाद NMA, डॉ. राजकुमार नायक , डॉ. श्रीनिवास, श्रीमति अंजु पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र बहिरकेला आदि विद्वानों ने बौद्धिक परिचर्चा में सभी स्वयंसेवकों को अपने विभाग तथा अन्य आवश्यक बातों से परिचित कराया।

        राष्ट्रीय सेवा योजना में खेल कार्यक्रम शाम 4.00 से 5.00 तक किया गया ,जिसमें विभिन्न खोलें का आयोजन किया गया। जिसमे कुर्सी दौड़, रस्सा खींच, रूमाल झपटा, कितने भाई कितने, ऐसे कैसे, आदि खेल का आयोजन हुआ, जिसमे स्वयं सेवकों के साथ ग्राम के बच्चों ने भी अपनी हिस्सेदारी दी।  प्रत्येक दिवस शाम 5.00 से 6.00 बजे तक सभी शिविरार्थियों ने ग्राम संपर्क किया, जिसमें बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला।  शिविर में प्रत्येक दिवस रात के 08 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे स्वयं सेवकों और गांव के बच्चो ने नृत्य, नाटक, गीत गायन में भाग लिया।  शिविर की ओर से सभी बच्चे को अपनी प्रतिभा को दिखाने का पूरा प्रयास किया गया। इसके साथ ही साथ गांव में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमे गांव के सभी माता बहनों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ रंगोली को शिविर की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस सात दिवसीय शिविर में कार्यक्रम अधिकारी के साथ सहयोगी के रूप में सुश्री भोजकुमारी पटेल सहायक प्राध्यापक और सुश्री शिवानी सोनी कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपना योगदान दिया। इस शिविर में श्री रितेश शर्मा (पार्षद घरघोड़ा), शा.मा.शाला बहिरकेला तथा शा. हाई स्कूल बहिरकेला के शिक्षक गण, ग्राम बहिरकेला के पंचगण एवं ग्रामवासियो भी अतिथियों के रूप में शामिल रहे।

       शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के समापन कार्यक्रम में महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉ पी.के.अग्रवाल, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. वाई.के. चंद्रा, श्री संतोष कुमार देवांगन, श्री नीलकमल निराला, श्री अजय कुमार, श्री चंद्रमणि पैंकरा ,श्री रोहित कुमार बेहरा ,सरपंच व उपसरपंच ग्राम पंचायत बहिरकेला प्रमुख रूप से शामिल रहे। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों ने सभी शिविरार्थियों का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार