संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
विकास खंड घरघोड़ा में स्कूली विद्यार्थियों के हित मे किए जा रहे सफलतम प्रयास| घरघोड़ा : घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत संचालित स्कूली शिक्षा अंतर्गत अध्ययनरत छात्राओं हेतु प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से सफलता प्राप्ति हेतु नवोदय परीक्षा, एकलव्य, प्रयास श्रेष्ठा आदि परीक्षा शासन द्वारा संचालित की जाती है |इसी तारतम्य मे जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन मे विकास खंड शिक्षा  अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर के प्रयासों से छात्र छात्राओं के प्रारम्भिक तैयारी हेतु नवोदय परीक्षा को लेकर एक मॉडल परीक्षा का आयोजन विकास खंड स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 500 कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना अनुभव हासिल किया ; जिसका लाभ भविष्य में होने वाली परीक्षा मे मिल सकेगा|परीक्षा केंद्र में छात्र छात्राओं के साथ ग्रामीण अंचलों से पालकों को भी उपस्थिति देखी गयी  जिनमें परीक्षा को लेकर उत्साह का वातावरण देखा गया |मॉडल परीक्षा मे तमनार विकासखंड के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया |प्रयास परीक्षा हेतु भी विकासखंड के छात्राओं को लाभ मिल सके इसके लिए प्रत्येक सप्ताह के अंतर्गत निःश...
चित्र
संविधान दिवस: न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं, न्यायिककर्मियों ने संविधान की शपथ ली घरघोड़ा:-  छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर (सालसा) के प्राप्त निर्देशन पर बुधवार को शहाबुद्दीन कुरैशी विशेष न्यायाधीश FTSC पॉक्सो/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा एवं अभिषेक शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता और दामोदर प्रसाद चंद्रा न्यायधीश,सुश्री प्रति झा न्यायाधीश, कैलाश गुप्ता अध्यक्ष अधिवक्ता संघ के उपस्थिति में 76 वीं संविधान दिवस के अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा, के द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  अधिवक्ता कक्ष में कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता शंखदेव मिश्रा और अधिवक्ता गंगाधर लहरें ने संविधान के मजबूती पर प्रकाश डाले। इस दौरान न्यायिक अधिकारी ,न्यायालय कर्मियों, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को संविधान की प्रस्तावना को पढ़ाया गया एवं संविधान दिवस के महत्व पर व्यापक विमर्श किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विशेष न्यायधीश/अध्यक्ष श्री शहाबुद्दीन कुरैशी जी ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भार...
चित्र
उमेश पटेल के जन्मदिन पर जिला युवा कांग्रेस ने किया फल वितरण  लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना के साथ मरीजों के बीच मनाया नंद घरघोड़ा - प्रदेश के क़द्दावर नेता पूर्व मंत्री खरसिया विद्यायक उमेश नंदकुमार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने शासकिय हॉस्पिटल घरघोड़ा में मरीजों को फल वितरण कर, उनका हाल चाल जानकर मनाया  हर वर्ष अपने नेता उमेश पटेल के जन्मदिन पर उस्मान बेग द्वारा जगह जगह कई प्रकार के विविध कार्यकम का आयोजन कर उनके लंबी उम्र की कामना करते रहे है  कार्यकम पश्चात नव नियुक्त जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रायगढ़ उस्मान बेग ने कहा की प्राचीन संस्कृति में दान का महत्व है। इसी क्रम में मरीजों की सेवा की गई। बताया कि शारीरिक रूप से बीमार लोगों के बीच अपनत्व की भावना  व जीवन जीने की लालसा पैदा करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जाता है। ऐसा करने से मरीजों में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। मानसिक रूप से स्वस्थ होने की ओर अग्रसर होते हैं। उस्मान बेग ने कहा की उमेश पटेल के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की सेवा कर म...
चित्र
कोतरा स्कूल में चलाया जा रहा है ‘मिशन परीक्षा अभियान नन्हे–मुन्ने सीख रहे हैं सुंदर लिखावट, बोर्ड परीक्षाओं हेतु प्रत्येक शनिवार ब्लूप्रिंट आधारित टेस्ट  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव, डीएमसी आलोक स्वर्णकार तथा अंग्रेजी माध्यम नोडल अधिकारी वीर सिंह के मार्गदर्शन में “मिशन परीक्षा – गृहकार्य एवं लेखन शैली विकास अभियान” अत्यंत प्रभावशाली रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य  कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों में नियमित लेखन अभ्यास, उत्तर प्रस्तुतीकरण, सुव्यवस्थित लिखावट, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और पढ़ाई के प्रति आत्मविश्वास विकसित करना है। नोडल अधिकारी वीर सिंह ने कहा कि बच्चों में लेखन शैली विकसित करना आज के टेक्नोलॉजी युग में अत्यंत आवश्यक हो गया है, क्योंकि बच्चे मोबाइल और डिजिटल माध्यम पर अधिक निर्भर हो रहे हैं और लिखने का अभ्यास कम होता जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे परिणाम लाने के लिए लेखन अभ्यास अनिवार्य  है, इसी कारण विद्यालय में सभी कक्षाओं में प्रतिदिन लेखन आधारित गतिविधि...
चित्र
एनसीसी के 77 वें स्थापना दिवस पर केडेट्स की शानदार प्रस्तुतियाँ , देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर घरघोड़ा। पी.एम. श्री स्कूल घरघोड़ा में एनसीसी के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य और आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही उत्साह, जोश और देशभक्ति के माहौल से सराबोर रहा। इस विशेष अवसर पर 100 से अधिक एनसीसी केडेट्स ने अनुशासन, एकता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य संजय पंडा ,प्रकाश कुमार पंडा व्याख्याता पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रेम अग्रवाल रहे। केडेट्स ने मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम का गौरव और अधिक बढ़ गया। मुख्य अतिथि संजय कुमार पंडा ,प्राचार्य पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी जीवन में अनुशासन, निष्ठा और देशप्रेम की भावना को जागृत करता है। यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का ...
चित्र
विशेष न्यायालय एफ टी एस सी पोक्सो न्यायालय घरघोड़ा ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई बीस साल की सजा और अर्थ दण्ड से भी दण्डित किया। घरघोड़ा। विशेष न्यायाधीश श्रीमान शहाबुद्दीन कुरैशी साहब ने आरोपी राहुल सिंह राजपूत को दुष्कर्म के मामले में दोषी करार देते हुए बीस साल सश्रम कारावास एवं 5500रू के अर्थ दण्ड से दण्डित करने का दण्डादेश सुनाया है। मामले का संक्षिप्त विवरण बताते हुए विशेष लोकअभियोजक श्रीमती अर्चना मिश्रा ने बताया कि आरक्षी केन्द्र धरमजयगढ के अपराध क्रमांक 16/2023के अनुसार दिनांक 14/01/2023को आरोपी राहुल सिंह राजपूत ने पीड़ित को बहला फुसलाकर उसके माता-पिता के अनुमति के बिना शादी का प्रलोभन देकर भगा कर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया। परिजनों की रिपोर्ट पर धरमजयगढ थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाई और पीड़ित को आरोपी के कब्जे से बरामद कर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की  विवेचना में आरोपी द्वारा अपराध किया जाना पाये जाने पर उसके विरुद्ध धारा 363 ,366,376 /2n भारतीय दण्ड संहिता एवं धारा 4, एवं धारा 6पाक्सो एक्ट के तहत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया था...
चित्र
अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 क्विंटल धान जब्त — एसडीएम के निर्देश पर तहसील टीम की छापेमारी घरघोड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 20 नवंबर को बड़ी कार्रवाई की। घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता और नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मंडी कर्मचारियों की टीम भी मौके पर मौजूद रही। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को सूचना मिली थी कि घरघोड़ी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध धान रखा गया है। इस सूचना के आधार पर टीम ने घरघोड़ी निवासी अंगद यादव पिता मनबोध यादव के मकान में दबिश दी। जांच के दौरान मकान में 26 क्विंटल (64 बोरा) अवैध धान पाया गया। बताया गया कि यह धान उद्यो डनसेना द्वारा वहां रखवाया गया था। मंडी एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए धान को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। नियम अनुसार जब्त धान को फिलहाल मकान मालिक के सुपुर्द मे रखा गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की विस्तृत जांच जारी रहेगी, और दोषियों पर कानून के तहत आगे की कार्यवाही प्रस्ताव...
चित्र
शाला विकास समिति एवं ग्रामीण जनों का अनूठा योगदान  घरघोड़ा। घरघोड़ा शाला विकास प्रबंधन समिती तथा ग्रामवासी के द्वारा प्राथमिक शाला केराखोल को कंपीटिशन परीक्षा की तैयारी तथा ऑनलाइन एजुकेशन हेतु 43 इंच का स्मार्ट t v प्रदान किया गया। प्रधान पाठक चन्द्र मणी चौहान ने बताया कि ग्राम वासी केरा खोल एवं  शाला विकास समिति के संयुक्त पहल से विद्यालय के छात्र छात्राओं के शिक्षा स्तर को आगे बढ़ाने के लिए तथा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एवं आज की आवश्यकता के अनुसार आन लाइन शिक्षा से बच्चों के विकास को ध्यान में रख कर ग्रामीणों ने एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने खुल्ले हाथ से सहयोग राशि दे कर 43 इंच एल ई डी खरीद कर विद्यालय को दिया है। विद्यालय परिवार ने शाला विकास समिति को तथा ग्रामीणो  को आभार व्यक्त कर भूरी भूरी प्रशंसा की है। समस्त नवाचार में शिक्षकों की अहम् भूमिका रही है। 
चित्र
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों का ऑपरेशन कराने हेतु घरघोड़ा चिरायु टीम रायपुर रवाना घरघोड़ा । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा जिला रायगढ़ के मार्गदर्शन में घरघोड़ा चिरायु टीम द्वारा 05 जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चे:- नितिका राठिया उम्र 14 साल ग्राम छर्राटांगर , शुभम राठिया उम्र 04 साल ग्राम बटुराकछार,शैलेश राठिया उम्र 05 ग्राम कोसमघाट युलीना राठिया उम्र 06 साल ग्राम पुसल्दा उमा राठिया उम्र 09 साल ग्राम जरकट को इकोकार्डियोग्राफी के लिए सत्य साईं अस्पताल रायपुर ले जाया गया।                     इकोकार्डियोग्राफी (Echocardiography) एक अल्ट्रासाउंड परीक्षण है जो ध्वनि तरंगों का उपयोग करके आपके हृदय की गतिशील छवियां बनाता है। इसे "इको" या "इकोकार्डियोग्राम" भी कहते हैं। इस प्रक्रिया से डॉक्टर हृदय की संरचना और कार्यप्रणाली, वाल्वों की स्थिति और हृदय से रक्त के प्रवाह को देख पाते हैं। यह एक दर्द रहित  और गैर-आक्रामक परीक्षण है।इकोकार...
चित्र
ग्राम रायकेरा में घरघोड़ा पुलिस की शराब कार्रवाई : 145 पाव अंग्रेजी-देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार घरघोड़ा। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर कल दिनांक 19 नवंबर 2025 को घरघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रायकेरा में दबिश देकर भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायकेरा निवासी रूपेश बेहरा अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी शराब बिक्री के लिए संग्रहीत कर रखा है। सूचना की  तस्दीक पर की गई रेड कार्रवाई में आरोपी रूपेश बेहरा पिता जिकर लाल बेहरा (35 वर्ष) निवासी रायकेरा के घर से गोआ स्पेशल अंग्रेजी शराब के 48 पाव, मैकडावल नंबर 1 के 20 पाव, ग्रीन लेवल के 7 पाव, बैगपाइपर के 4 पाव, कुल 79 पाव अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत 11,720 रुपये तथा 66 पाव देसी प्लेन शराब जिसकी कीमत 5,280 रुपये को मिलाकर कुल 145 पाव (26 लीटर 100 एमएल) अवैध शराब (17 हजार रूपये) बरामद की गई।  इसके अलावा शराब बिक्री की 2,000 रुपये नगद रकम भी जब्त की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप...
चित्र
घरघोड़ा न्यायालय का ऐतिहासिक आदेश सुनील ठाकुर और सत्यजीत शर्मा अधिवक्ता ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से मृतक के परिवार को दिलाए 1 करोड़ से अधिक रुपये घरघोड़ा:- मोटर दुर्घटनाओं में बढ़ते मामलों के बीच मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) घरघोड़ा न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण और राहत देने वाला फैसला सुनाया है। इस निर्णय में अधिकरण ने सड़क दुर्घटना में मृत हुए व्यक्ति के परिजनों को 1 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा प्रदान करने का आदेश दिया है। यह निर्णय अधिवक्ता सुनील ठाकुर और सत्यजीत शर्मा की सशक्त और तथ्यपरक पैरवी का परिणाम माना जा रहा है। कैसे हुई दुर्घटना मामले के अनुसार, मृतक सुभाष पैकरा चारभाठा निवासी सामान्य दिन की तरह अपने कार्य से परिवार सहित कार से जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने लापरवाही से टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि आहत गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज पर मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार की स्थिति मृतक परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसकी मृत्यु से पत्नी,पुत्र,और परिवार पर जीविका का संकट खड़ा ह...