शाला विकास समिति एवं ग्रामीण जनों का अनूठा योगदान
घरघोड़ा। घरघोड़ा शाला विकास प्रबंधन समिती तथा ग्रामवासी के द्वारा प्राथमिक शाला केराखोल को कंपीटिशन परीक्षा की तैयारी तथा ऑनलाइन एजुकेशन हेतु 43 इंच का स्मार्ट t v प्रदान किया गया। प्रधान पाठक चन्द्र मणी चौहान ने बताया कि ग्राम वासी केरा खोल एवं
शाला विकास समिति के संयुक्त पहल से विद्यालय के छात्र छात्राओं के शिक्षा स्तर को आगे बढ़ाने के लिए तथा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एवं आज की आवश्यकता के अनुसार आन लाइन शिक्षा से बच्चों के विकास को ध्यान में रख कर ग्रामीणों ने एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने खुल्ले हाथ से सहयोग राशि दे कर 43 इंच एल ई डी खरीद कर विद्यालय को दिया है।
विद्यालय परिवार ने शाला विकास समिति को तथा ग्रामीणो
को आभार व्यक्त कर भूरी भूरी प्रशंसा की है। समस्त नवाचार में शिक्षकों की अहम् भूमिका रही है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें