संदेश

मार्च, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अंबेडकर चौंक को पुलिस विभाग द्वारा बदनाम किया जा रहा है।

चित्र
अंबेडकर चौंक को पुलिस विभाग द्वारा बदनाम किया जा रहा है।   घरघोड़ा । भीम आर्मी इकाई घरघोड़ा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा को लिखित आवेदन देकर कहा गया है कि पिछले दिनों अंबेडकर चौंक घरघोड़ा में पुलिस विभाग द्वारा किसी पुरुषोत्तम उरांव को प्लास्टिक में शराब भरकर बेचने एवं घेराबंदी कर पकड़ने संबंधी समाचार प्रसारित किया गया था।जो कि भ्रामक एवं असत्य समाचार मानते हुए पुलिस विभाग को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि फर्जी एफ आई आर कर पुलिस अंबेडकर चौंक का नाम अनावश्यक रूप से जोड़ रही है ।आवेदकों ने पुरुषोत्तम उरांव को सामाजिक रूप से जान पहचान होने से इंकार किया है। अंबेडकर चौंक शांति सौहाद्रयुक्त स्थल है एवं यहां कोई शराब विक्रय कर पकड़ने की कार्यवाही नहीं हुई है। 

6 सूत्रीय मांगो को लेकर दिव्यांजनो का रायपुर मरीन ड्राइव से जयस्तंभ चौक तक पैदल मार्च

चित्र
6 सूत्रीय मांगो को लेकर दिव्यांजनो का रायपुर मरीन ड्राइव से जयस्तंभ चौक तक पैदल मार्च घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ द्वारा 26/03/2025 दिन बुधवार को रायपुर मरीन ड्राइव से जयस्तंभ चौक तक पैदल मार्च करेंगे, संघ द्वारा लगातार अपने छह सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च व आन्दोलन कर रही हैं। 1- फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी कर रहे लोगों का राज्य मेडिकल बोर्ड से भौतिक जांच हो, फर्जी पाए जाने तुंरत बर्खास्त किया जावे 2- दिव्यागों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाकर शासकीय पद निकालते हुए विज्ञापन जारी किया जाए। 3- दिव्यांगजनों को प्रति माह 5000/- रुपए मासिक पेंशन दिया जाए एवं बीपीएल बाध्यता खत्म किया जाए। 4- 18 वर्ष से ऊपर अविवाहित युवती/ महिला को महतारी वंदन योजना में शामिल किया जाए। 5- शासकीय दिव्यांग कर्मियों को पदोन्नति में 4% आरक्षण दिया जाए। 6-बेरोजगार दिव्यागों को बिना गारंटी के लोन के दिलाया जाए एवं कोरोना पूर्व दिए गए समस्त लोन माफ किया जावे। संघ द्वारा छत्तीसगढ़ के 640000 दिव्यागों को 26/03/2025 को रायपुर मरीन ड्राइव में सुबह 10 बजे आने की अपील की हैं। 

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार जगत के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।

चित्र
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार जगत के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। घरघोड़ा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र ऑपरेशन थियेटर, अंतः रोगों प्रसूति गृह, जच्चा-बच्चा वार्ड का अवलोकन किया गया। भर्ती मरीज़ों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को शासन द्वारा दी जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। ड्यूटीरत चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों के साथ शालीनता एवं आत्मीयता के साथ निःस्वार्थ भाव से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तत्परता के साथ प्रदान करने के निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस. आर. पैकरा , जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ भानु पटेल, डॉ विजय कुमार लकड़ा, डॉ ए.के.मिंज , डॉ नैंसी लकड़ा व ड्यूटीरत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सेवा योजनांतर्गत नियमित गतिविधि में चला स्वच्छता अभियान

चित्र
 राष्ट्रीय सेवा योजनांतर्गत नियमित गतिविधि में चला स्वच्छता अभियान   * मुख्य परीक्षा पूर्व महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ करने में रासेयो स्वयंसेवकों ने  किए श्रमदान* । घरघोड़ा। डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के निर्देशन, श्री एस एल साहू (कार्यक्रम अधिकारी रासेयो) के मार्गदर्शन तथा दीपक सिंह ठाकुर एवं मोहित सिंह सिदार के नेतृत्व में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा मुख्य परीक्षा पूर्व महाविद्यालय प्रवेश द्वार के आस पास  एवं वाहन स्टैंड  में पड़े सूखे पत्ते को झाड़ू लगा कर स्वच्छ किया गया। परीक्षा दौरान अभिभावक लोग परीक्षा समाप्ति तक पेड़ की घनी छाया के नीचे यहां इंतजार एवं आराम करते है, इस कार्यक्रम में सभी महाविद्यालयीन कर्मचारियों का  सहयोग सराहनीय रहा ,स्वयं सेवकों में रूपेश चौहान,भगवान सिदार,श्रवण,जागृत,शंकर,सागर,पंकज भगत आदि की अहम भूमिका रही।

*शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के भूगोल विभाग द्वारा विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

चित्र
  शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के भूगोल विभाग द्वारा विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण     घरघोड़ । शासकीय  महाविद्यालय घरघोड़ा के भूगोल विभाग द्वारा बी.ए. अंतिम वर्ष के 75 विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण ओडिशा के प्रमुख भौगोलिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण का आयोजन भूगोल विभाग विभागाध्यक्ष श्री संतोष देवांगन के नेतृत्व में किया गया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में इसे संचालित किया गया।      इस शैक्षणिक यात्रा में विशेष रूप से श्री नीलकमल निराला , श्री विविषण सिदार , सुश्री भोजकुमारी पटेल एवं सुश्री शिवानी सोनी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भौगोलिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था, जिससे उनकी शैक्षणिक समझ को और अधिक गहन बनाया जा सके। *यात्रा का विवरण*        विद्यार्थी दल 07 मार्च 2025 को शाम 5:00 बजे महाविद्यालय परिसर से रवाना हुआ और 10 मार्च 2025 को शाम 7:00 बजे सकुशल वापस लौट आए। यह भ्रमण यात्री ...

श्याम भोजवानी का बीजेपी निष्कासन पर बड़ा बयान* *"जूदेव जी के नाम का दुरुपयोग कर राजनीति चमका रहे कुछ नेता"*

चित्र
श्याम भोजवानी का बीजेपी निष्कासन पर बड़ा बयान* *"जूदेव जी के नाम का दुरुपयोग कर राजनीति चमका रहे कुछ नेता"* घरघोड़ा: घरघोड़ा वार्ड-2 के पार्षद श्याम भोजवानी, जिन्हें हाल ही में बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया, ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय बड़े नेता अपनी नाकामी छुपाने के लिए न सिर्फ उन्हें बलि का बकरा बना रहे हैं, बल्कि जबरन जूदेव जी के नाम का दुरुपयोग कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। *"मेरे खिलाफ कोई प्रमाण नहीं"* श्याम भोजवानी ने कहा, "मेरे द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने के कोई प्रमाण नहीं हैं, न ही मैंने पार्टी के खिलाफ कोई कार्य किया है। लेकिन कुछ नेता निजी स्वार्थ में मुझे फंसाकर प्रदेश नेतृत्व को गुमराह कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के कुछ नेता अपनी विफलता का ठीकरा उनके सिर पर फोड़कर "झूठे आरोपों के जरिए मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।"          *"जूदेव जी के नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल"* भोजवानी ने खास तौर पर इस बात पर नाराजगी जताई कि "कुछ नेता जूदेव जी का नाम बेवजह घसीट...

पार्षद श्याम भोजवानी ने निष्कासन को बताया असंवैधानिक, पार्टी से न्याय की लगाई गुहार*

चित्र
पार्षद श्याम भोजवानी ने निष्कासन को बताया असंवैधानिक, पार्टी से न्याय की लगाई गुहार घरघोड़ा। वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद श्याम भोजवानी ने पार्टी संगठन द्वारा बिना किसी ठोस प्रमाण के निष्कासन की कार्यवाही को पार्टी संविधान के विपरीत बताया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर निष्कासन के फैसले को गलत ठहराते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा निष्पक्ष और निष्ठापूर्वक कार्य किया है तथा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को ही मतदान किया था। श्याम भोजवानी ने कहा कि उनकी छवि बेदाग रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके निष्कासन से उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। *"मेरे खिलाफ कोई प्रमाण नहीं"* श्याम भोजवानी ने कहा, "मेरे द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने का कोई प्रमाण नहीं हैं, न ही मैंने पार्टी के खिलाफ कोई कार्य किया है। लेकिन कुछ नेता निजी स्वार्थ हेतु अपनी हार का ठीकरा मुझ पर फोड़कर प्रदेश नेतृत्व को गुमराह कर रहे हैं।   *"जूदेव जी के नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल"* भोजवानी ने खास तौर पर इस बात पर नाराजगी जताई कि "कुछ नेता जूदेव जी का नाम बेवजह घसीटकर अपनी राजनीतिक रोटियां ...

भाजपा में गद्दारी का सजा बरकरार* दोषी 2 पार्षद पार्टी से बाहर*

चित्र
                          *भाजपा में गद्दारी का सजा बरकरार*                                 *दोषी  2 पार्षद पार्टी से बाहर* घरघोड़ा: नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव के समय भाजपा को हुई अप्रत्याशित हार के बाद भाजपा ने कड़ी कार्यवाही की है। वार्ड क्रमांक 02 से पार्षद श्याम भोजवानी और वार्ड 05 से पार्षद अनिल लकड़ा को प्रदेश भाजपा में 06 साल के लिए पार्टी से निलंबित करने का फरमान जारी कर दिया है।          नगर में गद्दारी की चर्चा हर आम के जुबां पर थी वहीं गद्दार पार्षद की पहचान करने में भाजपा नेतृत्व जोरो से लगी थी। भाजपा में लगातार अनुशासन हीनता को बरदाश्त नहीं करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है जिससे से निर्दलीयों का भाजपा में शामिल होने का रास्ता पूरा बंद होता दिख रहा है। आने वाले दिनों ने और भी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने की जानकारी अंदरूनी सूत्रों से आ रही है। 

नगरीय निकाय चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह

चित्र
  *नगरीय निकाय चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह* *सिंधी समाज ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के किया सम्मान* ✍ रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत-रायपुर के तत्वाधान में नगरीय निकाय चुनाव में विजयी होकर चुने गए जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक भव्य समारोह महाराज अग्रसेन कॉलेज, मैक ऑडिटोरियम, समता कॉलोनी, रायपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न नगर निकायों में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जिनमें धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजय वर्मा एवं घरघोड़ा (रायगढ़) के पार्षद श्री श्याम भोजवानी सहित अन्य 42 जनप्रतिनिधि शामिल रहे। *श्याम भोजवानी का विशेष सम्मान* घरघोड़ा (रायगढ़) के पार्षद श्री श्याम भोजवानी को समाज में उनकी सक्रिय भूमिका, पत्रकारिता एवं समाजसेवा में उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं एवं जनप्रतिनिधि के रूप में अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। पत्...

अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही 13 टन अवैध कबाड़ समेत ट्रक जब्त, आरोपी गिरफ्तार

चित्र
अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही 13 टन अवैध कबाड़ समेत ट्रक जब्त, आरोपी गिरफ्तार*       घरघोड़ा। घरघोड़ा पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 टन कबाड़ समेत ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और थाना प्रभारी राम किंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर एनटीपीसी ऑफिस के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध 14 चक्का लाल रंग का ट्रक (क्रमांक CG 13 Y 7336) को रोका। जांच में ट्रक में अवैध रूप से लोड करीब 13 टन लोहा-टीना कबाड़ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख आंकी गई है। वाहन चालक मोजहिद पिता निहालुद्दीन (उम्र 35 वर्ष, निवासी खरसिया चौक, अंबिकापुर) कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 35(1) बीएनएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।  इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर व लव किशोर साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।...

कुमारी खुशी पटेल पीएम श्री सजेस घरघोड़ा को कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल द्वारा सम्मान

चित्र
  कुमारी खुशी पटेल पीएम श्री सजेस घरघोड़ा को कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल द्वारा सम्मान घरघोड़ा। पीएम श्री सजेस की मेधावी छात्रा कुमारी खुशी पटेल पिता श्री कन्हाई लाल पटेल माता श्रीमती गीता पटेल( शिक्षक ) ने 585 अंक( 97.5 %)प्राप्त कर छत्तीसगढ़ हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024+25 के टॉप 10 मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष में महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग रायगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल एवं अन्य गढ़मान्य अतिथियों की उपस्थिति में कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल के द्वारा टॉप 10 स्थान प्राप्त करने हेतु कुमारी खुशी पटेल को उसके परिवार एवं शिक्षकों के साथ सम्मानित किया गया साथ ही उनके द्वारा खुशी के भविष्य की मंगल कामनाएं एवं आगे ऐसे ही सफलता प्राप्त करने हेतु सतत प्रयास करने हेतु कहा गया ।इस सम्मान से विद्यालय परिवार अत्यंत हर्षित है एवं प्राचार्य श्री संजय पंडा एवं विषय शिक्षकों के साथ ही विद्यालय परिवार की पूरे शिक्षकों के द्वारा छात्रा कुमारी खुशी पटेल की मेहनत पर हार्दिक बधाई दी है। प्राचार्य श्री संजय पंडा जी के द्व...

कन्या शाला घरघोड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ सम्मान समारोह।

चित्र
 कन्या शाला घरघोड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ सम्मान समारोह। घरघोड़ा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला घरघोड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय में कार्यरत समस्त महिला शिक्षिकाओं कार्यालयीन महिला कर्मियों को उनके किए जा रहे कार्यों  को दृष्टि करते हुए सम्मान किया गया।संस्था के प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ सहित उपहार प्रदान कर के उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने अपने उद्बोधन में कार्यक्षेत्र मे बेहतरीन रूप से शिक्षकीय कार्य को प्रभावशाली बनाने साथ ही निरंतर रूप से छात्राओं एवं विद्यालय के हित में कार्य करने की बात कही। प्रधान पाठक अखिलेश मिश्रा ने नारियों के सम्मान की बात कहते हुए कहा कि ; हर निजी व सार्वजनिक मंच सहित भारतीय संस्कृति में महिला सदैव सम्माननीय रही हैं एवं सामाजिक राष्ट्रीय  स्तर पर इनकी  महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया जाता है।प्रभारी प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा ने संस्था में कार्यरत...

कोतरा स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

चित्र
 कोतरा स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में प्राचार्य आर सी नवनीत, साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मगन लाल पटेल , एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति  की गरिमामय  उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के संघर्ष उपलब्धि और योगदान को बढ़ावा देने के  उद्देश्य से सभी महिला कर्मचारियों पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता एस आर  गुप्ता, चंद्रेश कुमार पांडे ,उमाशंकर पटेल ,विजय कुमार प्रधान ,मिथुन कुमार पटेल ने महिला दिवस के अवसर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा नारी  का जहां सम्मान होता है वहां पर देवताओं का वास होता है।  शिक्षक राजेंद्र कुमार चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा सृष्टि का निर्माता है नारी,नारी केवल एक शब्द नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार,है। सेवानिवृत्ति हेडमास्टर विनय मोहन पटेल ने सभी महिला कर्मचारियों  के कार्यस्थल में उनके योगदान को नमन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। व्याख्...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभिषेक शर्मा के द्वारा महिलाओ का सम्मान किया गया

चित्र
 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभिषेक शर्मा के द्वारा महिलाओ का सम्मान किया गया  घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं जितेंद्र कुमार जैन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़ के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक 8 मार्च को तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन अभिषेक शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा के मुख्य आतिथ्य में किया गया । उक्त कार्यक्रम में महिला अधिवक्ता सुश्री माधुरी मिश्रा  श्रद्धा गुप्ताकीर्ति गुप्ता ,अर्चना मिश्रा ,रेखा रानी बेहरा ,पूनम चौहान ,दीक्षा पटनायक अंजू पटेल का सम्मान किया गया साथ ही इस अवसर पर  शहर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता हेतु संपूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वाह करने वाले स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। अभिषेक शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय समाज में प्रारंभ से ही न्यारियों का सम्मान किया...

घरघोड़ा अधिवक्ता संघ ने चलाया उपभोक्ता जागरूकता अभियान,

चित्र
घरघोड़ा अधिवक्ता संघ ने चलाया उपभोक्ता जागरूकता अभियान,               जज साहब ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  घरघोड़ा: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में श्री जितेंद जैन प्रधान जिला न्यायधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के मार्गदर्शन में उपभोक्ता जागरूकता रैली को अभिषेक शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा के द्वारा हरी झंडा दिखाकर रवाना किया। तालुका विधिक सेवा समिति एवं तहसील अधिवक्ता संघ घरघोड़ा ने एक्सपायरी डेट की सामग्री एवं दवाइयों की खरीद- बिक्री को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अधिवक्ताओं ने आम जनता को एक्सपायरी वस्तुओं के उपयोग से होने वाले खतरों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।  अभियान का उद्देश्य और जागरूकता फैलाने के प्रयास तालुका विधिक सेवा समिति अधिवक्ता संघ के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को यह बताना था कि एक्सपायरी दवाइयां और खाद्य सामग्री का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता...

पं.जवाहर लाल मेडिकल कालेज के दीक्षांत समारोह 2019 बेच से डॉक्टर बने डार्विन झरिया

चित्र
पं.जवाहर लाल मेडिकल कालेज के दीक्षांत समारोह 2019 बेच से डॉक्टर बने डार्विन झरिया   घरघोड़ा। ग्राम फगुरम, घरघोड़ा, रायगढ़ क्षेत्र से श्री दिनेश कुमार झारिया (शिक्षक) पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली के सुपुत्र डॉक्टर डार्विन झरिया का प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय फगुरम,पतरापाली एवं प्रज्ञा विद्यापीठ घरघोड़ा में हुई। उसके पश्चात कक्षा छठवीं में सैनिक स्कूल अंबिकापुर में चयन हुआ और वहां 12 वीं तक की विद्या अध्ययन किये । एक वर्ष की अल्प तैयारी के पश्चात अच्छे अंक प्राप्त कर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में उनका चयन हुआ और वहां रहकर मेडिकल की पढ़ाई पूर्ण किये उसके पश्चात दिनांक 4.03.2024 को मेडिकल महाविद्यालय में 2019 बेच का दीक्षांत समारोह मेडिकल कालेज रायपुर में संपन्न हुआ। इस प्रकार से मेडिकल कोर्स का अध्ययन पूर्ण करके डॉक्टर डार्विन झरिया आने वाले समय में छ.ग.में पद स्थापना लेकर अपनी सेवा देंगे।  इस अभूतपूर्व सफलता के लिए पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली के सहपाठी शिक्षक लिंगराज बेहरा प्राथमिक शाला के शिक्षक इस्माइल मंजर खान, श्रीमती पुष्पा पटेल...

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार

चित्र
 चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार  घरघोड़ा । रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए ट्रैक्टर और ट्रॉली को बरामद कर लिया है।                प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 05, घरघोड़ा निवासी गगन साहू (26) ने कल थाना घरघोड़ा में ट्रेक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने बताया कि करीब छह महीने पहले खेती कार्य के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रॉली खरीदी थी, जिसे कंचनपुर निवासी बबलू उरांव चलाता था। इसे ड्रायवर बबलू ने बताया कि 27 फरवरी की रात उसने ट्रैक्टर को अपने घर के सामने शालीमार रोड पर खड़ा किया था, लेकिन सुबह छह बजे उठने पर देखा तो ट्रैक्टर गायब था। काफी तलाश के बाद भी ट्रैक्टर का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।        मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। बीट में मुखबिरों से सूचना मिलने पर संद...