पार्षद श्याम भोजवानी ने निष्कासन को बताया असंवैधानिक, पार्टी से न्याय की लगाई गुहार*

पार्षद श्याम भोजवानी ने निष्कासन को बताया असंवैधानिक, पार्टी से न्याय की लगाई गुहार



घरघोड़ा। वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद श्याम भोजवानी ने पार्टी संगठन द्वारा बिना किसी ठोस प्रमाण के निष्कासन की कार्यवाही को पार्टी संविधान के विपरीत बताया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर निष्कासन के फैसले को गलत ठहराते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा निष्पक्ष और निष्ठापूर्वक कार्य किया है तथा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को ही मतदान किया था।


श्याम भोजवानी ने कहा कि उनकी छवि बेदाग रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके निष्कासन से उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है।


*"मेरे खिलाफ कोई प्रमाण नहीं"*


श्याम भोजवानी ने कहा, "मेरे द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने का कोई प्रमाण नहीं हैं, न ही मैंने पार्टी के खिलाफ कोई कार्य किया है। लेकिन कुछ नेता निजी स्वार्थ हेतु अपनी हार का ठीकरा मुझ पर फोड़कर प्रदेश नेतृत्व को गुमराह कर रहे हैं।



  *"जूदेव जी के नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल"*



भोजवानी ने खास तौर पर इस बात पर नाराजगी जताई कि "कुछ नेता जूदेव जी का नाम बेवजह घसीटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। यह न सिर्फ पार्टी अनुशासन के खिलाफ है, बल्कि जूदेव जी की छवि को धूमिल करने की साजिश भी है।" उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को "इस तरह की ओछी राजनीति करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम का दुरुपयोग न हो।"


उन्होंने पार्टी नेतृत्व से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करने का अवसर दिया जाए ताकि पार्टी का उन पर विश्वास बना रहे। पार्षद ने संगठन से अपील की है कि पार्टी संविधान के अनुसार न्यायसंगत निर्णय लिया जाए। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार