संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में पोषण आहार कार्यक्रम संपन्न

चित्र
डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में पोषण आहार कार्यक्रम संपन्न घरघोड़ा। शासन के निर्देशानुसार शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में पोषण आहार पखवाड़ा मनाया गया ।डॉ सुशील कुमार एक्का कार्यक्रम समन्वयक शहीद नंद कुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ तथा भोज राम पटेल जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना जिला रायगढ़ एवं डॉ जगदीश तिर्की प्राचार्य डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा के मार्गदर्शन में तथा एस एल साहू कार्यक्रम अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना) के नेतृत्व में दिनांक 18.04.25 से 23.04.25 तक पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व फल सब्जी का चित्रांकन कर प्रदर्शित किया गया, पोषक तत्व विटामिन, फाइबर,प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा,मिनरल एवं आयरन युक्त पोषण सामग्री के साथ प्रदर्शित करते हुए स्वस्थ जीवन का प्रेरणा दे रहा था, छात्राओं द्वारा प्रांगण में सजाए गए फल एवं सब्जी का निरीक्षण प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की, रेड क्रॉस प्रभारी शअजय कुमार मिश्रा द्वारा किया गया,जिसमें सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई द...

सेवा, समर्पण और स्नेह की मिसाल बने कोतरा के प्रधान पाठक विनय मोहन पटेल को दी गई भावभीनी विदाई

चित्र
  सेवा, समर्पण और स्नेह की मिसाल बने कोतरा के प्रधान       पाठक विनय मोहन पटेल को दी गई भावभीनी विदाई रायगढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक कोतरा में प्रधान पाठक विनय मोहन पटेल का संकुल स्तरीय विदाई सह सम्मान कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। ढोल नगाड़े बाजे के साथ सर का मुख्य द्वार पर स्वागत किया गया,। विदाई कार्यक्रम के पश्चात उनके निज निवास तरकेला में पूरा विद्यालय परिवार छोड़ने गया, पूरे गांव में ढोल बाजे के साथ उनका सम्मान किया गया।यह अवसर केवल एक औपचारिक समारोह नहीं, बल्कि एक युग की विदाई जैसा था, जिसे शब्दों में पिरोना कठिन है।अपने 42 वर्षीय शिक्षकीय जीवन में विनय मोहन पटेल सर ने केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं उल्लेखनीय योगदान दिया, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में सच्चे मार्गदर्शक, प्रेरणास्त्रोत और जीवन मूल्यों के वाहक बने। उनके सान्निध्य में शिक्षकों की एक पूरी पीढ़ी शिक्षित और प्रेरित हुई। प्रधान पाठक श्वेता सिंह ने अपने उद्बोधन में उनके साथ बिताए पल को साझा करते करते मंच पर भावुक हो गई , अपना मार्गदर्शन और आशीर्वाद बन...

लू से सावधानी बचाए सब की जान जागरूकता बढ़ाने जनता से कीअपील CHC घरघोड़ा

चित्र
  लू से सावधानी बचाए सब की जान जागरूकता बढ़ाने जनता से कीअपील CHC घरघोड़ा  घरघोड़ा:- खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा के द्वारा लू प्रकोप से बचाव और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है आम जनता से अपील करते है। लू एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो अत्यधिक गर्मी के कारण होती है और इससे बचाव और उचित उपचार के लिए यह महत्वपूर्ण है। लू से बचाव: लू से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करें: पानी का सेवन: खूब पानी पिएं, खासकर गर्मी के दिनों में। ठंडे स्थान पर रहें: जितना संभव हो, ठंडी जगह पर रहें और धूप में जाने से बचें। हल्के कपड़े पहनें: हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें जो हवादार हों। सिर और गर्दन को ढके: धूप में बाहर निकलने से पहले अपने सिर और गर्दन को कपड़े से ढकें। नंगे पैर न चलें: धूप में नंगे पैर चलने से बचें। शराब से बचें: शराब और कैफीन के सेवन से बचें क्योंकि वे निर्जलीकरण को बढ़ा सकते हैं। भारी काम न करें: बहुत अधिक मेहनत वाले कार्य करने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें: बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, उन्हें समय-समय पर प...

*घरघोड़ा जनपद सीईओ को हाइकोर्ट से अवमानना की नोटिस*

चित्र
*घरघोड़ा जनपद सीईओ को हाइकोर्ट से अवमानना की नोटिस*        हाइकोर्ट से स्थगन आदेश के बाद भी जमे हैं कुर्सी पर  घरघोड़ा । जनपद पंचायत के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ से बड़ी खबर सामने आई है। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ ने घरघोड़ा जनपद पंचायत प्रभारी सीईओ विनय चौधरी को न्यायालय के आदेश की अवमानना के संबंध में नोटिस जारी किया है। विनय चौधरी के विरुद्ध प्रकरण इस प्रकार है कि आदेश दिनांक 10.12.2024 के अनुसार उप सचिव, आदिवासी विकास विभाग द्वारा विनय चौधरी को प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत के रूप घरघोड़ा जनपद पंचायत में पदस्थ किया, जिस आदेश को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी/विकास विस्तार अधिकारी अर्चना मिंज द्वारा माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ के समक्ष चुनौती दी जिस विचार करते हुए माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 10.01.2025 को स्थगन आदेश जारी किया गया है। माननीय न्यायालय से विनय चौधरी की पदस्थापना आदेश पर रोक लगाने के बाद भी वे अभी तक जनपद पंचायत सीईओ की कुर्सी पर जमे हुए हैं जिसपर याचिकाकर्ता ने माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष अवमानना याचिका प्रस्तुत कर विनय च...

*गुरमीत सिंह पोथीवाल एवं गुरुनाम सिंह को सांसद राधे श्याम राठिया ने जन्म दिवस पर बधाई दी*

चित्र
*गुरमीत सिंह पोथीवाल एवं गुरुनाम सिंह को सांसद राधे श्याम राठिया ने जन्म दिवस पर बधाई दी*  घरघोड़ा । आज नगर घरघोड़ा के रेस्ट हाउस में भाजपाइयों ने रायगढ़ सांसद माननीय श्री राधे श्याम राठिया ने अपने प्रिय भाजपा नेता गुरमीत सिंह एवं गुरुनाम सिंह के जन्मदिन पर उनके साथियों एवं भाजपाइयों ने उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव मनाया।उनको फूलमाला से सम्मान करते हुए एवं केक काटकर उनको बधाई दी एवं लंबी उम्र की कामना की। गुरमीत सिंह एवं गुरुनाम सिंह लंबे समय से पार्टी से जुड़कर लोगों के हित में कार्य करते रहे हैं जिनके कारण जनमानस लोगों के मध्य में स्वच्छ छबि बनी हुई है। गुरमीत सिंह एवं गुरुनाम सिंह को जन्म दिन की बधाई देने वाले में रायगढ़ सांसद माननीय श्री राधे श्याम राठिया जी ने   गुरुनाम सिंह, महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल एवं, गुरमीत सिंह, मंडल मंत्री युवा मोर्चा, को जन्म दिवस पर विशेष रूप से बधाई दी साथ में नगर के भाजपाई नेता एवं नगर क्षेत्र से विजय जायसवाल, विजय डनसेना, मोनू महंत, रंजीत कनौजिया, सोनू सिदार, बंटी महंत, रोशन महंत, बबलू मोटवानी, टिंकू स्वांकार, डॉ राजेश पटेल, रितेश शर्म...

*स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में निःशुल्क गुणवत्ता युक्त शिक्षा हेतु प्रवेश प्रारंभ* *गुणवत्ता युक्त शिक्षा की ओर एक मजबूत कदम सेजेस कोतरा*

चित्र
 *स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में निःशुल्क गुणवत्ता युक्त शिक्षा हेतु प्रवेश प्रारंभ* *गुणवत्ता युक्त शिक्षा की ओर एक मजबूत कदम सेजेस कोतरा* रायगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में शासन की दिशा निर्देश अनुसार, रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर के वी राव के मार्गदर्शन में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह विद्यालय सभी वर्गों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम एवं हिंदी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है, विद्यालय में, अनुभवी शिक्षक, सुसज्जित लाइब्रेरी, प्रयोगशाला,खेल मैदान, अंग्रेजी स्पोकन क्लासेस, मिशन परीक्षा अभियान, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शनिवारिक गतिविधियां, नवोदय विद्यालय प्रवेश ,कैरियर गाइडलाइंस, निशुल्क पाठक पुस्तक वितरण, मध्यान भोजन मोटिवेशनल क्लासेस,प्रयास विद्यालय आदि की तैयारी योजनाएं विद्यालय में संचालित हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है, प्रवेश कीअंतिम तिथि 5 मई 2...

*हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा* न्यायाधीश शर्मा ने सुनाई सजा

चित्र
 *हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा* न्यायाधीश शर्मा ने सुनाई सजा                              भोज राम सिदार  घरघोड़ा। आरोपी भोज राम सिदार को अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने हत्या के मामले में सिद्ध दोष ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा अर्थ दंड से भी दंडित करने का आदेश दिया है। मामले का संक्षिप्त विवरण बताते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश ठाकुर ने बताया कि घटना थाना लैलूंगा के ग्राम भकुर्रा की है। जहां मृतिका उर्मिला का मायका है मृतिका के पति आरोपी भोज राम सिगार निवासी मीलू पारा अपनी पत्नी एवं बच्चों को अपने ससुराल भकुर्रा में कुछ दिन पहले ही छोड़ कर गया था फिर से सप्ताह दिन बाद दिनांक 4/6/2019 को आरोपी ससुराल आया और शादी में सम्मिलित होने ग्राम सारसमाल चल दिया जहां से शराब पीकर रात्रि 8 बजे ससुराल लौट कर आया और रात में ही अपनी पत्नी को घर चलने के लिए ज़िद करने लगा मृतिका उर्मिला ने कहा कि अभी रात में बच्चों को लेकर जाना उचित नहीं है सुबह वापस चलेंगे इस पर आरोपी गुस्से में आकर मृतिका उर्...

घरघोड़ा क्षेत्र अपराध मुक्त होगा। बालू चोरी नही होगी। पुलिस का अपना कार्य करने का तरीका अलग रहेगा। जनता सहयोग करे।

चित्र
घरघोड़ा क्षेत्र अपराध मुक्त होगा। बालू चोरी नही होगी। पुलिस का अपना कार्य करने का तरीका अलग रहेगा। जनता सहयोग करे।           घरघोड़ा के नव पदस्थ थानेदार का पत्रकार वार्ता। घरघोड़ा- नव पदस्थ थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह वैश का आज प्रथम पत्रकार वार्ता छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने साक्षात्कार लिया। थाना प्रभारी ने पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होने कहा कि घरघोड़ा क्षेत्र अपराध मुक्त होगा। किसी प्रकार के भयादोहन करने वालों के खिलाफ अपराध से संबंध रखने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही पुलिस करेगी। किसी के दबाव में पुलिस नही आयेगी और बालू चोरी जो दिन-रात यहां होती है, निरंतर इनपर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के सहयोग से पुलिस कार्यवाही करेगी। मेरे कार्यकाल मे यह सब नहीं चलेगा। पुलिस का खौफ अपराधियों के खिलाफ देखने को मिलेगा और पहले जो थाने में दलालों का एक सामाज्य सुनने मे जो मिलता था वह बंद होगा। दलाली प्रथा खत्म होगी, जो मुझे बर्दास्त नही है। पुलिस का मेरे कार्यकाल मे पुलिस का काम करने का अंदाज अलग रहेगा। आम जनता नागरिक पुलिस को सहयोग करेगी तभी अपर...

*घरघोड़ा में रामनवमी की धूम* *शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन*

चित्र
  *घरघोड़ा में रामनवमी की धूम* *शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन*     घरघोड़ा। रामनवमी के पावन अवसर पर रामनवमी समिति घरघोड़ा के आयोजन पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। शाम 4 बजे हाईस्कूल मैदान से यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए गायत्री मंदिर तक जाएगी जहां भंडारे का आयोजन किया गया है।      जयस्तंभ चौक में मनोहर राम दरबार बनाया गया है जहां यात्रा के दौरान आरती किया जाएगा। यात्रा के बीच बीच में नगर से समाज सेवीयो द्वारा ठंडा और स्वल्पाहार का आयोजन किया गया।      रामनवमी समिति घरघोड़ा ने नगर और क्षेत्र वासियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निवेदन किया है।

एनटीपीसी तलईपल्ली ने 46% वृद्धि के साथ 11 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर रचा नया कीर्तिमान

चित्र
एनटीपीसी तलईपल्ली ने 46% वृद्धि के साथ 11 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर रचा नया कीर्तिमान घरघोड़ा: एनटीपीसी की तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में 11 मिलियन टन कोयला उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया, जो पिछले वर्ष के 7.54 मिलियन टन की तुलना में 46% अधिक है। कोयला डिस्पैच में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो 10.3 मिलियन टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 7.017 मिलियन टन से 47% अधिक है। परियोजना की स्थापना से अब तक कुल 22 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 20 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का आंकड़ा पार कर लिया गया है। खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए परियोजना को कोयला मंत्रालय द्वारा 5-स्टार रेटिंग पुरस्कार प्रदान किया गया। वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़े के समापन समारोह में एनटीपीसी तलईपल्ली ने कुल 12 पुरस्कार जीते। परियोजना ने बीते वित्तीय वर्ष में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। सामुदायिक विकास के तहत 20 स्कूलों के 1,700 छात्रों को स्कूल बैग वितरित किए गए, 25 मेधावी छात्रों को उत्कर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही घरघोड़ा मे स्टेडियम समेत विभिन्न स्थानो प...

रामनवमी पर उत्कल ब्राह्मण समाज द्वारा व्रतोपनयन संस्कार का भव्य आयोजन*

चित्र
रामनवमी पर उत्कल ब्राह्मण समाज द्वारा व्रतोपनयन संस्कार का भव्य आयोजन घरघोड़ा। रामनवमी के पावन अवसर पर उत्कल ब्राह्मण समाज सेवा विकास समिति तहसील घरघोड़ा (पंजीयन क्रमांक 5657) के तत्वावधान में इस वर्ष भी बटुकों के व्रतोपनयन संस्कार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिवर्ष समाज के सामूहिक सहयोग से जगन्नाथ भवन, घरघोड़ा में संपन्न होता है, जिसमें समाजजन पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हैं। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं, और समाज में उल्लास का वातावरण बना हुआ है। *संस्कार के लिए अब तक 9 बटुकों का पंजीयन* व्रतोपनयन समिति के अध्यक्ष राहुल पंडा ने बताया कि व्रतोपनयन संस्कार हिंदू धर्म की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसमें बालकों को विधिवत यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है और वेदाध्ययन का शुभारंभ होता है। अब तक 9 बटुकों का पंजीयन हो चुका है, और पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। समाज के विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बटुकों को जीवन की नई दिशा में प्रवेश करने की प्रेरणा मिलेगी। *समाज का पूर्ण सहयोग, धार्मिक चेतना का प्रसार* उत्कल ब्राह्मण समाज सेवा...