परीक्षा पर चर्चा महा अभियान रायगढ़ में एक्शन मोड, सभी स्कूलों को शत-शत पंजीयन अनिवार्य प्रदेश एवं जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देशानुसार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित “महा अभियान” को रायगढ़ जिले में पूर्ण प्रतिबद्धता और मिशन मोड में क्रियान्वित किया जा रहा है। यह अभियान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव के मार्गदर्शन में तथा डी एम सी आलोक स्वर्णकार के सशक्त नेतृत्व में संचालित हो रहा है।महा अभियान के अंतर्गत यह स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी शासकीय एवं निजी एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शत-प्रतिशत पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इस निर्देश के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।अभियान को धरातल पर प्रभावी रूप देने हेतु डी एम सी द्वारा पूरी टीम का नेतृत्व करते हुए उन्हें फील्ड में उतारा गया। उल्लेखनीय है कि डीएमसी स्वयं भी फील्ड में उतरकर विद्यालयों का प्रत्यक्ष भ्रमण किया, जिससे टीम में कार्य के प्रति तत्परता और जवाबदेही का भाव उत्पन्न हुआ। गठित टीम बीआरसी मनोज अग्रवाल, एपीसी किरण मिश्रा एवं ...