कन्या शाला घरघोड़ा मे" सुशासन दिवस " के अवसर पर अटल जी की जयंती मनायी गयी |

घरघोड़ा । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या शाला घरघोड़ा मे सुशासन दिवस के अवसर पर सुशासन को समर्पित व्यक्तित्व श्रद्धेय अटल विहारी बाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार को स्मरण करते हुए जयंती मनायी गयी | उनके प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए पोखरण के परमाणु परीक्षण, बस यात्रा एवं पड़ोसी राष्ट्र के साथ संवाद, शक्ति एवं शाँति का संतुलन एवं भारतीय राजनीति मे उनके नैतिकता का पाठ ; नैतिक व जीवन मूल्यों का आचरण पर परिचर्चा करते हुए उनके राष्ट्रीय अवदानों को शिक्षकों ने छात्राओं के मध्य स्मरण किया |इस अवसर पर प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा,अखिलेश मिश्रा प्रधानपाठक सहित व्याख्याता संदीप पाण्डेय ने अटल विहारी बाजपेयी के राजनितिक एवं साहित्य जीवन पर प्रकाश डालते हुए सुशासन को समर्पित व्यक्तित्व की कविताओं को पढ़कर छात्राओं को सुनाया गया एवं श्री पाण्डेय ने पुष्प अर्पित किए | शिक्षक विजय पंडा ने सुशासन दिवस के अवसर पर "जो कल थे आज नही हैं |जो आज हैं, वे कल नही होंगे |" कविता को छात्राओं शिक्षकों के मध्य सुनाते हुए कर्मक्षेत्र मे निरंतर कार्य करते रहने की प्रेरणा दी | व्याख्याता तिलोक चक्रधारी ने वाजपेयी जी की वाक शक्ति एवं उनके कार्य काल के दौरान किए गए कार्यों को तो प्रमोद साहू ने उनकी कविताओं का वाचन कर छात्राओं को सुनाया |इस अवसर पर स्कूली परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाया गया | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार