संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रायगढ़ || तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज, पुंजीपथरा में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता तथा शिकायत निवारण तंत्र के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज के निदेशक श्री जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसके पश्चात भ्रष्टाचार से संबंधित विषयों पर क्विज प्रतियोगिता एवं अनुभव साझा करने का इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 140 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एनएमएल तलईपल्ली द्वारा प्रायोजित कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गांवों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को बैग एवं प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में श्री अच्युतानंद साहू, अपर महाप्रबंधक (भू-अर्जन/सामुदायिक विकास), श्री सौरभ नेमा, उप महाप्रबंधक (सर्तकता) सहित एनएमएल तलाईपाली के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।...
चित्र
गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए शिशु मंदिर में एकसाथ वन्देमातरम का गायन सम्पन्न घरघोड़ा,,सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय घरघोडा में 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित "वंदे मातरम के 150वे वर्ष" एक समय ,एक लय, एक स्वर, वंदे मातरम के उपलक्ष्य में कार्यक्रम - *नमामि भारतम अंतर्गत वंदे मातरम सामूहिक गायन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया जिसमे सर्वप्रथम माननीय मुख्य अतिथिगणों का आगमन हुआ और अतिथियों ,अभिभावकों आचार्य दीदियों का सहृदय स्वागत अभिवादन तिलक अभिषेक किया गया।इस कार्यक्रम को अग्रिम रूप देते हुए पूजा अर्चना , दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथियों द्वारा सम्पन्न होने के बाद राष्ट्रगीत की विशेषता का उदबोधन के लिए *माननीय मुख्य अतिथि - श्री कुमार गौरव साहू जी (थाना प्रभारी घरघोड़ा )द्वारा साक्षी,माननीय श्री - अरुणधर दीवान जी* (भाजपा अध्यक्ष जिला - रायगढ़ ) द्वारा सत्यापित किया गया तत्पचात ठीक 11:00 बजे " नमामि भारतम के 150वे वर्ष" एक समय ,एक लय, एक स्वर, वंदे मातरम (राष्ट्रगीत) गायन हुआ ।जिसमें मुख्य अतिथियों का आभार व...
चित्र
कलेक्टर रोहित व्यास ने जिपं अध्यक्ष सालिक साय के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण, नवीन निर्माण कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने दिए निर्देश मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास कार्यों को गति देने कांसाबेल पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय कांसाबेल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय लगातार क्षेत्रीय विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में आज कांसाबेल विकासखंड के दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कलेक्टर रोहित व्यास के साथ तुरकेश्वर धाम, मुड़ाटोली तालाब एवं मुक्तिधाम सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की आवश्यकताओं और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। कलेक्टर रोहित व्यास ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक नवीन निर्माण कार्यों के लिए स्थल की जरूरत के अनुसार प्राक्कलन तैयार करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता ...
चित्र
छत्तीसगढ़ रेंजर्स एसोसिएशन ने वन बल प्रमुख को सौंपा मांग पत्र परिक्षेत्र निर्माण कार्य निविदा के माध्यम से कराने सहित कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन के अधिकार की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ रेंजर्स एसोसिएशन की ओर से प्रांताध्यक्ष धनलाल साहू एवं प्रदेश महासचिव विक्रांत कुमार विजेंद्र ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, रायपुर, छत्तीसगढ़ को मांग पत्र सौंपकर विभागीय व्यवस्था एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में प्रमुख रूप से दो बिंदुओं को शामिल किया गया है। एसोसिएशन ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतर्गत समस्त परिक्षेत्र निर्माण कार्य निविदा के माध्यम से कराया जाए, ताकि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य संपादित किए जा सकें। वहीं दूसरी प्रमुख मांग में वन क्षेत्रपाल के अधीनस्थ कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन के मतांकन का अधिकार वन क्षेत्रपाल को दिए जाने की मांग की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि वन क्षेत्रपाल अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों एवं दायित्वों स...
चित्र
डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में एनएनएस स्थापना दिवस सम्पन्न घरघोड़ा :- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ रविंद्र चौबे के मार्गदर्शन जिला (रा.से.यो.) संगठक प्रो. संतोष कुमार नायक एवं एस. एल.साहू (कार्यक्रम अधिकारी) के नेतृत्व में डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा में "राष्ट्रीय सेवा योजना" स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा एवं प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की समिति सदस्य विजय डनसेना द्वारा भारत माता, स्वामी विवेकानंद, छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी- एस. एल. साहू द्वारा एन. एस. एस. कि स्थापना, उद्देश्य सामाजिक गतिविधि एवं सामाजिक सेवा के उद्देश्य एवं महत्व से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों में सेवा भावना अनुशासन नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारियां विकसित करने का माध्यम बताया गया।   अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा द्वारा अपनी उद्बोधन में युवा अपने आदर्श स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, राष्...
चित्र
कानून एवं अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित पुस्तक का पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ने किया विमोचन                 शंखदेव मिश्रा लिखित पुस्तक रायगढ़:- कानून के क्षेत्र में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं, न्यायिक अभ्यर्थियों, पुलिस अधिकारियों , कानून के विद्यार्थियों और ग्रामीणों के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण पुस्तक लेखक शुखदेव मिश्रा द्रव लिखित विधिक प्रतिबिम्ब का आज विमोचन पीक्स अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया गया। पुस्तक में विभिन्न आपराधिक, सामाजिक, राजस्व एवं अन्य विधिक विषयों को सरल एवं व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में महिलाओं के प्रति अपराध, बलात्कार एवं सामूहिक बलात्कार, लैंगिक उत्पीड़न, दहेज कृत्य, महिला अपहरण, गर्भपात, पुनर्विवाह, विवाह-विच्छेद, भरण-पोषण अधिनियम, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, सती प्रथा उन्मूलन, एसिड हमला तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इसके साथ ही पुस्तक में आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम, संपत्ति का वैध अंतरण, राजस्व न्यायालय से संबंधित प्रमुख धाराएं, चकबंदी, आबादी भूमि, बेजाकब...
चित्र
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का काम करती हैं खेल प्रतियोगिताएं : सालिक साय जामचुआं-बनकोम्बो में फुटबॉल का रोमांच, लोधमा ने जीता खिताब .. जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की मौजूदगी में हुआ समापन कुनकुरी। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के जामचुआं-बनकोम्बो में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का रोमांचक समापन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें फाइनल मुकाबला लोधमा और तुकूपानी के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में लोधमा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तुकूपानी को 1 गोल से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। जीत के साथ लोधमा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता तुकूपानी की टीम को 31 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले ने खेलप्रेमियों में खासा उत्साह और उमंग भर दी। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिले अवसर : सालिक साय समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने खिलाड़ि...
चित्र
बालक प्राथमिक शाला घरघोड़ा में राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान'के तहत भव्य और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया घरघोड़ा। स्थानीय शासकीय बालक प्राथमिक शाला घरघोड़ा में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान'के तहत तीन दिवसीय भव्य और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, शैक्षणिक चर्चा और सामाजिक सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, समाजसेवियों, पालकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  वृक्षारोपण से अभियान की शुरुआत और राधा अष्टमी उत्सव अभियान के पहले दिन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र की प्रतिष्ठित समाज सेविका सम्माननीया श्रीमती झरना सुनील सिंह ठाकुर संकुल प्राचार्य श्री हरिश्चंद्र बेहरा, शाला के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों (पालकों) द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करके किया गया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।  इसके साथ ही, विद्यालय में राधा अष्...
चित्र
सेवा संकल्प अभियान के तहत कन्या शाला घरघोड़ा मे विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन | घरघोड़ा :- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शास. कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय घरघोड़ा मे सेवा संकल्प अभियान को एक उत्सव के रूप मे मनाया गया ; जिसके तहत छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्येय मानते हुए विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए|निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के परिपालन मे तीन दिवसीय कार्यक्रम मे छात्राओं के साथ पालकों,जनप्रतिनिधियों , शाला प्रबंधन समिति एवं जन समूह की भागीदारी रही है | सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम के प्रथम दिवससंध्या सात बजे छात्राओं ने सेवा एवं संकल्प को लेकर विद्यालय के मुख्यद्वार एवं शाला परिसर मे सैकड़ों दीप प्रज्वलन किए जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा एवं उत्सव सदृश्य पर्यावरण बना ||उक्त अवसर पर नगरपंचायत पार्षद कल्पना रितेश शर्मा, टिंकू स्वर्णकार,हंसराज गुप्ता, शिव प्रसाद तिवारी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद आदि उपस्थित रहे |उक्त अवसर पर प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा ने उपस्थित जन समूह को सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं शिक्षकों ...
चित्र
टीबी मुक्त बनने की दहलीज पर रायगढ़ का घरघोड़ा विकासखंड; छत्तीसगढ़ के शीर्ष 4 विकासखंडों में पाया स्थान ​राज्य स्तरीय मूल्यांकन टीम जल्द करेगी जमीनी हकीकत का ‘ग्राउंड टेस्ट’ ​प्रति हजार आबादी पर 1 या उससे कम मरीज का लक्ष्य, गांव-गांव में आधुनिक जांच अभियान तेज ​घरघोड़ा :- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड ने टीबी (क्षय रोग) मुक्त क्षेत्र बनने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ के केवल चार विकासखंडों का चयन इस विशेष उपलब्धि के लिए हुआ है, जिनमें रायगढ़ का घरघोड़ा विकासखंड भी शामिल है। अब इस सफलता के सत्यापन और जमीनी मूल्यांकन के लिए राज्य स्तरीय टीम जल्द ही घरघोड़ा पहुंचकर अभियान के मानकों की पड़ताल करेगी। ​             स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तेज राज्य स्तरीय मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने घरघोड़ा में अपनी गतिविधियों को और तेज कर दिया है। गांव-गांव में टीबी के संभावित मरीजों की सक्रिय खोज, हाई-रिस्क आबादी की पहचान, छाती का एक्स-रे, बलगम जांच और आधुनिक मॉलिक्यूलर जांच (...
चित्र
रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार  पुलिस ने आरोपी को छाल से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद के साथ रेल्वे सामग्री बेचकर मिले रकम भी जब्त घरघोड़ा । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।  रेल्वे लाइन से कीमती सामानों की चोरी    जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने रेल्वे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली थी।        चोरी गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म ...
चित्र
घरघोड़ा कोर्ट में लोक अदालत का आयोजन  घरघोडा :- जिला सत्र न्यायालय घरघोड़ा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।जिसमें मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में प्रकरण का निराकरण राजीनामा के आधार पर किया गया। व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत में कुल 27 अपराधिक प्रकरणों का निराकरण किया गए।NI एक्ट से कुल 3 प्रकरण समरी प्रकरण 796 और 26774 प्री लिटिगेशन प्रकरण का निपटारा कर कुल 195516514 रुपए का सैटल किया गया।  राजीनामा के आधार पर लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण से पक्षकारों के मन में खुशियां नजर आती है। नेशनल लोक अदालत के अवसर पर श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ट श्रेणी घरघोड़ा एवम श्रीमती मिनी ठाकुर व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी घरघोड़ा के अध्यक्षता में पैरालीगल वालिंटियर बालकृष्ण चौहान टीकम सिंह सिदार एवं सुभाष चौधरी द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कोर्ट परिसर में किया गया। जिसमे अधिवक्तागण बैंककर्मीगण , पक्षकारों और आम जनता उपस्थित रहे। 
चित्र
घरघोड़ा पुलिस की पुख्ता विवेचना पर संगठित अपराधियों को चार माह में सजा मोबाइल दुकान में चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक, 5 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई 2-2 साल की सजा  घरघोड़ा । नवीन आपराधिक कानूनों में त्वरित न्याय और समयबद्ध विवेचना पर जोर दिए जाने का असर अब पुलिस की विवेचना और न्यायालयीन परिणामों में भी दिखाई दे रहा है। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी और इसके बाद बैंकों में चोरी की साजिश रचने वाले संगठित अपराध के पांच आरोपियों को अपराध के चार माह के भीतर ही न्यायालय से सजा दिलाने में घरघोड़ा पुलिस की प्रभावी विवेचना और मजबूत साक्ष्य संकलन महत्वपूर्ण साबित हुआ।         न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा के न्यायालय ने 8 सितंबर 2026 को मामले में सभी पांच आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए दो-दो वर्ष के कारावास एवं 100-100 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री सत्यनारायण प्रकाश महिलाने द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक की सटीक वि...

घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक में दो किराना दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का खुलासा

चित्र
जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक में दो किराना दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का खुलासा 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हुई आरोपी की पहचान, नागपुर भागे आरोपी को राजनांदगांव के चिचोला से  बारिश का फायदा उठाकर टीन शीट और फॉल सीलिंग तोड़कर दुकानों में घुसा था आरोपी        रायगढ़, 10 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले माह हुई सिलसिलेवार चोरी का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नगदी, चांदी के सिक्के, चांदी के बिस्किट एवं किराना सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे एवं मेमोरंडम पर कुल 6,30,286 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। जयस्तंभ चौक की दो दुकानों को बनाया था निशाना ...
चित्र
गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त कार्रवाई में 15.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, अवैध कबाड़ पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” जारी घरघोड़ा । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध कबाड़ परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से परिवहन किए जा रहे स्क्रैप से लदे माजदा को पकड़कर करीब 4.5 टन लोहा-टीन का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये, तथा परिवहन में प्रयुक्त माजदा क्रमांक CG-04-QK-3542, कीमत करीब 15 लाख रुपये, कुल 15.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।          जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बाईपास रोड, घरघोड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान टाटा 1109 माजदा क्रमांक CG-04-QK-3542 को...
चित्र
घरघोड़ा में मुर्दों की लकड़ी पर भी व्यवस्था का ‘ग्रहण’! सूखी लकड़ी बचाने बना शेड बना पार्किंग का अड्डा, बारिश में भीग रही अंतिम संस्कार की लकड़ियां - जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल घरघोड़ा :- किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी जुटाना परिवार के लिए सबसे जरूरी व्यवस्थाओं में से एक होता है। इसी मानवीय जरूरत को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा में दाह संस्कार के लिए सूखी लकड़ी सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शेड का निर्माण कराया गया था, ताकि बारिश के मौसम में भी जरूरतमंद परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ी उपलब्ध हो सके। लेकिन वर्तमान तस्वीरें इस पूरी व्यवस्था की बदहाल स्थिति की कहानी बयां कर रही हैं। जिस शेड में सूखी लकड़ी सुरक्षित रहनी चाहिए थी, वहां वाहन खड़ा है और जिस लकड़ी को शेड के भीतर सुरक्षित रखा जाना था, वह बाहर बारिश और नमी की मार झेल रही है। सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाए गए इस शेड का उपयोग किसके लिए किया जा रहा है?     जिस शेड में लकड़ी होनी थी, वहां खड़ी है कार! मौके की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि शेड के ...
चित्र
गांव के मैदान से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती है प्रतिभा : सालिक साय बनगांव बी में फुटबॉल मैच का समापन .. जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : सालिक साय जशपुर। जिले के ग्राम बनगांव बी में आयोजित भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा खिलाड़ी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच प्रमिला भगत, लोकेर सरपंच नीलमती पैंकरा, डुमरबहार सरपंच जगत तारणी मिंज, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नीलाम्बर यादव, उपसरपंच गोविंद यादव, अटल साय, पंच राजेश्वर भगत, बिमल यादव, सुंदर साय, हाजिर मोहम्मद, दिलबोध भगत सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंच...
चित्र
  पुलिस की कार्रवाई, जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर  रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार एवं लंबित आरोपियों तथा वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी तारिख अनवर उर्फ मोनू खान (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।       जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को 32 वर्षीय स्थानीय युवक ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 फरवरी की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे वह अपने पिकअप वाहन से घरघोड़ा से जामपाली लेबर छोड़ने जा रहा था। कंचनपुर के पास उसके वाहन के पीछे चल रहे घरघोड़ा निवासी मोनू खान द्वारा लगातार कार का हॉर्न बजाया जा रहा था। रास्ता सकरा होने के कारण तत्काल रास्ता नहीं मिलने पर आरोपी ने अपनी कार पिकअप के सामने अड़ाकर उसे रोक दिया।     ...
चित्र
सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम   से मनाया गया   घरघोड़ा :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्च मा. विद्यालय घरघोड़ा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम से जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मदिन के रूप में मनाई गई ।जिसमे सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्णा जी का आरती पूजा अर्चना ,दीप प्रज्ज्वलन, भजन कीर्तन एवं कक्षा के भैया बहनों द्वारा सामूहिक नृत्य का प्रदर्शन विद्यालय में किया गया तत्पचात शोभा यात्रा के लिए सभी नगर की ओर प्रस्थान हुए । नगर के चौक चौक में  विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा सामूहिक नृत्य एवं उद्घोष नारे किया गया और कुछ बच्चे राधा कृष्ण रूप धारण भी किये और नगरवासियों द्वारा फूलो की बौछार किया गया अंत मे बच्चों के द्वारा दही हांडी को फोड़ने के लिए पिरामिड बनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अतिथि अध्यक्ष - जानेश्वर मिश्रा , सचिव- सुनील सिंह ठाकुर अधिवक्ता,प्राचार्य - जितेंद्र कुमार मिश्रा, पूर्वप्राचार्य - देव नारायण पटेल प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता गोपाल एवं विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी और कक्षा के सभी भैया बहन इस पर्व म...
चित्र
शिक्षक दिवस समारोह में निधि केसरवानी को वित्त मंत्री के हाथों शिक्षक सम्मान मिला  घरघोड़ा :- रायगढ़ जिले के नगर निगम आडिटोरियम में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के लोकप्रिय नेता वित्त मंत्री माननीय श्रीमान ओमप्रकाश चौधरी महोदय जी के शुभ हाथों से विकास खण्ड घरघोड़ा के शिक्षकों को शिक्षा दूत पुरस्कार प्रदान किया गया। सहायक शिक्षकों को शिक्षा दूत पुरस्कार 2024- 25 के लिए श्रीमती निधि केसरवानी , शासकीय प्राथमिक शाला नावापारा, घरघोड़ा व श्रीमती सरिता गुप्ता, शासकीय प्राथमिक शाला कंचनपुर तथा शिक्षा दूत पुरस्कार 2025-26 के लिए सुश्री पवित्रा सिदार शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास छोटे गुमड़ा, श्री बाबूलाल धृतलहरे, शासकीय प्राथमिक शाला कुरूंजखोल व श्री प्रशान्त बेहरा, शासकीय प्राथमिक शाला चोटीगुड़ा तथा श्री दुधेश्वर साय पैंकरा, प्रधान पाठक,शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दनौट को ज्ञानदीप पुरस्कार 2024-- 25 प्रदान किया गया।   शिक्षा दूत पुरस्कार में 5000 रूपये के चेक व सम्मान का प्रतीक साल तथा ज्ञानदीप पुरस्कार में 7000 रूपये के चेक व सम्मान का प्रतीक साल प्रदान किया गया। ...