शिक्षक दिवस समारोह में निधि केसरवानी को वित्त मंत्री के हाथों शिक्षक सम्मान मिला
घरघोड़ा :- रायगढ़ जिले के नगर निगम आडिटोरियम में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के लोकप्रिय नेता वित्त मंत्री माननीय श्रीमान ओमप्रकाश चौधरी महोदय जी के शुभ हाथों से विकास खण्ड घरघोड़ा के शिक्षकों को शिक्षा दूत पुरस्कार प्रदान किया गया। सहायक शिक्षकों को शिक्षा दूत पुरस्कार 2024- 25 के लिए श्रीमती निधि केसरवानी , शासकीय प्राथमिक शाला नावापारा, घरघोड़ा व श्रीमती सरिता गुप्ता, शासकीय प्राथमिक शाला कंचनपुर तथा शिक्षा दूत पुरस्कार 2025-26 के लिए सुश्री पवित्रा सिदार शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास छोटे गुमड़ा, श्री बाबूलाल धृतलहरे, शासकीय प्राथमिक शाला कुरूंजखोल व श्री प्रशान्त बेहरा, शासकीय प्राथमिक शाला चोटीगुड़ा तथा श्री दुधेश्वर साय पैंकरा, प्रधान पाठक,शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दनौट को ज्ञानदीप पुरस्कार 2024-- 25 प्रदान किया गया।
शिक्षा दूत पुरस्कार में 5000 रूपये के चेक व सम्मान का प्रतीक साल तथा ज्ञानदीप पुरस्कार में 7000 रूपये के चेक व सम्मान का प्रतीक साल प्रदान किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विकास खण्ड घरघोड़ा के पुरस्कृत शिक्षक गतिविधियां आधारित शिक्षण, नवाचारी सहायक शिक्षण सामग्री, कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का प्रयास, नये नये तरीकों से बच्चों के कौशल विकास करने व शिक्षण कार्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा आदरणीय श्री मान शशिधर निषाद महोदय जी ने सभी शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें