संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
व्यक्तित्व निखारने का सुनहरा अवसर: घरघोड़ा में 5 दिवसीय युवा शिविर का आयोजन घरघोड़ा। युवाओं के सर्वांगीण विकास और व्यक्तित्व निर्माण को नई दिशा देने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में एक भव्य “व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय आवासीय शिविर 09 मई 2026 से 13 मई 2026 तक सरस्वती शिशु मंदिर, धरमजयगढ़ रोड, घरघोड़ा में आयोजित होगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करना है। आज के दौर में जहां युवा वर्ग विभिन्न प्रकार के तनाव, नशे और असमंजस का शिकार हो रहा है, ऐसे में यह शिविर उनके जीवन में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने का कार्य करेगा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम, प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण, नशा मुक्ति रैली जैसे प्रेरणादायक आयोजनों से जोड़ा जाएगा। साथ ही, शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आयोजकों के अनुसार, यह शिविर खास तौर प...
चित्र
घरघोड़ा का बेटा आयुष श्याम ने छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करते हुए स्केटिंग में लहराया परचम  (3rd India skate Games 2026 April 24th_28th) में जीता दो कांस्य पदक और एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2027 के सिलेक्शन ट्रायल में अपनी जगह सुनिश्चित किया घरघोड़ा :- रायगढ़ का होनहार स्केटर आयुष श्याम ने भारत के मोहाली चंडीगढ़ में आयोजित प्रतिष्ठित थर्ड इंडिया स्केट गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो भारतीय कांस्य पदक अपने नाम किया है ।आयुष श्याम थर्ड इंडियन स्केटज्ञचैंपियनशिप 2026 में इनलाइन अलपाइन और इनलाइन डाउन हिल स्पीड स्केटिंग में भारत के मोहाली चंडीगढ़ में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।  आयुष श्याम ने इनलाइन अल पाइन और इनलाइन डाउनहिल स्केटिंग में दो भारतीय कांस्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का पहला भारतीय स्केटर का रिकॉर्ड बनाया है ।यह जीत न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में स्केटिंग के क्षेत्र में एक सुनहरा उपलब्धि है।  17वषीर्य आयुष श्याम ने भारतीय कांस्य पदक अपने नाम कर एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2027 के सिलेक्शन ट्रायल में अपनी जगह सुनिश्...
चित्र
24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब, बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला युवक अपहरण-दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार  रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी रमेश यादव उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।         मामले में 27 अप्रैल 2026 को बालिका (13 साल) के परिजनों द्वारा थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बालिका की मां ने बताया कि दोपहर घर से निकली उसकी पुत्री वापस नहीं लौटी, मोहल्ले और रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।           जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गुम बालिका ग्राम कोटमी थाना डभरा जिला सक्ती में है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम तत्काल डभरा रवाना हुई और बालिका को दस्तयाब कर संदेही रमेश य...
चित्र
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर  रायगढ़ । महिला थाना रायगढ़ की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में आज *आरोपी आर्यन सोनी पिता रमेश कुमार सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी पार्क सिटी, कबीर चौक थाना जूटमिल* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बालिका की मां द्वारा 23 अप्रैल को महिला थाना में आरोपी के विरूद्ध बालिका का शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर इस संवेशनशील प्रकरण में महिला थाना प्रभारी द्वारा घटना के बाद फरार हुये आरोपी पर मुखबीर लगा रखी थी जिसे आज मुखबीर सूचना पर गिरफ्तार किया गया है ।              मामले में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां द्वारा महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री के स्कूल का सीनियर छात्र रहा आरोपी आर्यन सोनी और उसके दोस्त पूर्व में उनके घर आते-जाते थे। रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2025 में जब ...
चित्र
घरघोड़ा में खुशी की लहर - रामसाय साव (विक्की साव) बने भाजपा OBC मोर्चा के महामंत्री, क्षेत्र में जश्न का माहौल घरघोड़ा :- क्षेत्र के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेतृत्व के रूप में पहचान बना चुके रामसाय साव (विक्की साव) को भारतीय जनता पार्टी OBC मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जैसे ही यह खबर सामने आई, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया। रामसाय साव का लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान रहा है। वे हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। उनकी इसी सक्रियता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में OBC मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वहीं, क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक और मजबूत...
चित्र
  ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार — सटोरिया गिरफ्तार मोबाइल ऐप, सट्टा पट्टी और नगदी के साथ आरोपी दबोचा, साइबर व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई  रायगढ़ । रायगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के विरुद्ध एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने कैदीमुड़ा ओवरब्रिज के पास आम गली में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।      पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली और बेंगलुरु के बीच चल रहे आईपीएल मुकाबले में एक युवक घूम-घूमकर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर *आरोपी अनुराग यादव (26) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जूटमिल* को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी में आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नथिंग कंपनी का मोबाइल, 900 रुपये नगद और डॉट पेन बरामद किया गया।         मौके पर मोबाइल की जांच में winx66.co...
चित्र
जनजागरूकता रैली निकालकर गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। छाल तहसील में गौ सेवा अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकालकर गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गौ-सेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। देशव्यापी अभियान के तहत आज पूरे भारत की विभिन्न तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपे गए, जिससे इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल सके। रैली के दौरान लोगों को गौ संरक्षण, संवर्धन और इसके सांस्कृतिक महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, इसलिए इसे राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गौ सेवक — अशोक पांडे, NSUI विधान सभा सचिव साहिल जांगड़े,संतराम खूंटेBDC, भाकुलाल राठिया, एवं युवा साथी उपस्थित रहे। रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और अंत में सभी प्रतिभा...
चित्र
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार— तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई  रायगढ़ । तमनार पुलिस ने युवती की दुष्कर्म शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन कुमार पटनायक (37 वर्ष) निवासी भिलाईनगर जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना तमनार में दर्ज प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।      बीते 23 अप्रैल को 33 वर्षीय युवती ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी लखन कुमार पटनायक से हुई थी, जिसने स्वयं को रेलवे में जे.ई. बताकर शादी का भरोसा दिलाया। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा। पीड़िता के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को आरोपी तमनार स्थित उसके घर पहुंचा, जहां परिजनों के बाहर होने का फायदा उठाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। ...
चित्र
जॉब दिलाने के बहाने महिला और नाबालिग से छेड़खानी, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को कार सहित दबोचा  रायगढ़ । जॉब दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र बेहरा पिता मिनकेतन बेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।          के संबंध में 24 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता (15 साल) द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी भाभी (30 साल) को 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को “विजय” बताकर रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और छेड़खानी की ।                       बालिका ने बताया कि इसकी भाभी के मोबाइल पर दिनांक 16.04.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसका नाम विज...
चित्र
मवेशियों कि लड़ाई हुई पूर्व सरपंच की मौत घरघोड़ा। थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में रायकेरा के पूर्व सरपंच मोमराज राठिया की मौत हो गई। यह हादसा 23 अप्रैल को कोटरीमाल के पास उस समय हुआ, जब वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, अचानक सड़क पर दो मवेशी आपस में लड़ते हुए उनकी बाइक से टकरा गए। टक्कर  इतनी जबरदस्त थी कि मोमराज राठिया बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि करीब आधे घंटे तक मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। घायल अवस्था में अकेले पड़े मोमराज राठिया के सिर में गहरी चोट लगी थी, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।बाद में उन्हें  घरघोड़ा से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान वे कोमा में चले गए। लगातार प्रयासों के बावजूद डॉक्टरों की टीम उन्हें बचा नहीं सकी और इलाज के दौरान आज 25 अप्रैल 2026 को लगभग सुबह 8 बजे के आसपास मौत हो गई । 
चित्र
भाजपा ने सहकारिता प्रकोष्ठ में युवा चेहरे पर जताया भरोसा दीपक अग्रवाल बने जिला सह संयोजक घरघोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करने के उद्देश्य से सहकारिता प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति करते हुए युवा व्यवसायी दीपक अग्रवाल को जिला सह संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन की ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। दीपक अग्रवाल बचपन से ही भाजपा विचारधारा से जुड़े रहे हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा लगातार बनी रही है। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान की अनुशंसा पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद माना जा रहा है कि दीपक अग्रवाल सहकारिता, विपणन और कृषि से जुड़े मुद्दों में जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। वहीं, नियुक्ति पर दीपक अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ...
चित्र
घरघोड़ा नगरपंचायत अंतर्गत राष्ट्रीय जनगणना का प्रशिक्षण सह फिल्ड कार्य  घरघोड़ा : राष्ट्रीय जनगणना 2027 के अंतर्गत घरघोड़ा सह तमनार नगर पंचायत के जनगणना कार्य मे संलग्न प्रगणक एवं सुपरवाइजर पद पर नियुक्त कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण तहसील मुख्यालय घरघोड़ा मे सम्पन्न हुआ | जिसके अन्तर्गत नागरिकों के मुलभुत सुविधाओं से युक्त 33 प्रकार की जानकारी एकत्र की जावेगी जो भविष्य मे राष्ट्रीय विकास संरचना के लिए आवश्यक साबित होगी |प्रशिक्षण के तीसरे दिवस पर राष्ट्रीय  जनगणना 2027 को सफल बनाने एवं प्राप्त प्रशिक्षण को सफल क्रियान्वयन करने हेतु संलग्न कर्मचारियों के साथ मास्टर ट्रेनर्स मे भी उत्साहपूर्वक भावना रही वे भी प्रगणक सुपरवाइजर के साथ रहे एवं जानकारी एकत्रित करने एवं उसको घर घर जाकर जानकारी एकत्र करने मे प्रोत्साहित करते दिखे |राष्ट्रीय जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए क्षेत्र वार प्रगणकों सुपरवाइजर हेतु चिन्हांकित  कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है |जनगणना गाँव कस्बा वार्ड स्तर पर प्राथमिक आँकडो का सबसे बड़ा स्रोत है |यह जनगणना 2027 भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी जिसमें जन...
चित्र
“ डिजिटल अरेस्ट ठगी का बड़ा खुलासा”— रायगढ़ पुलिस ने 37 लाख की साइबर ठगी में महिला समेत 5 अंतर्राज्यीय आरोपी दबोचे  रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए राजस्थान के भीलवाड़ा से महिला सहित पांच अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया है। आरोपियों ने रायगढ़ के सेवानिवृत्त विद्युत विभाग पर्यवेक्षक से करीब 36.97 लाख रुपये की ठगी की थी और पूछताछ में देशभर में इस तरह की कई वारदातों में संलिप्तता सामने आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने गिरोह के अपराध करने के तरीके का खुलासा करते हुए बताया कि कैसे आरोपियों ने गिरोह बनाया, इस गिरोह में शामिल राहुल व्यास बंधन बैंक का कर्मचारी है, आरोपी महिला बेव साइड डेव्लपर है । संगठित तरीके से काम कर रहा यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से लोगों को कानून, मनी लॉन्ड्रिंग और गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी को अंजाम देता था, जिसे रायगढ़ पुलिस ने तकनीकी जांच और सटीक कार्रवाई से बेनकाब किया। रायगढ़ में रिटायर्ड एसडीओ से की गई थी...
चित्र
7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई” पहले 7 आरोपी हो चुके गिरफ्तार—अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी   रायगढ़ । जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के वर्ष 2019 के प्रकरण में पिछले 7 वर्षों से फरार आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष) निवासी किलकिला थाना लैलूंगा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।        प्रकरण के अनुसार, 12 मार्च 2019 को प्रार्थी राजकुमार पैंकरा द्वारा थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसका पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) ने मोहल्ले की एक युवती को पत्नी बनाकर रखा था, जिस पर 11 मार्च 2019 को गांव में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर प्रताड़ित किया गया तथा उस पर जुर्माना भी लगाया गया। इस घटना से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।         ...
चित्र
प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव ने नशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों को किया था प्रेरित, जागरूकता से सामाजिक बदलाव की ओर बढ़ता गांव  रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा ग्राम घरघोड़ी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले माह निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भट्ठियों को ध्वस्त कर भारी मात्रा में शराब जब्त की गई थी। इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा ग्राम के पंच, सरपंच, गणमान्य नागरिकों और महिला समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर गांव को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया गया था    इस पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है, जहां ग्राम घरघोड़ी के लोगों ने एकजुट होकर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों द्वारा मुनादी कर पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है और पुलिस के साथ समन्वय कर नशा मुक्त गांव की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांव में पुनः जागरूकता कार्यक्रम आयो...
चित्र
“ शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार—महिला थाना की कार्रवाई”  रायगढ़ । महिला थाना की टीम द्वारा दुष्कर्म पीडिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । बीते 21 अप्रैल को प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा महिला थाना में *बादल सारथी (20 वर्ष) निवासी रायगढ़* के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2025 में दिल्ली काम करने गई थी, जहां से रायगढ़ लौटने के बाद उसकी पहचान आरोपी से हुई थी, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर करीब तीन माह तक पत्नी की तरह रखा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।        पीड़िता द्वारा जब भी शादी के लिए दबाव बनाया गया, आरोपी टालमटोल करता रहा और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जनवरी 2026 में पीड़िता दिल्ली काम करने गई, जहां आरोपी भी उसके पास पहुंचा और लगभग एक माह तक उसके साथ रहा। इस दौरान गर्भवती होने की जानकारी देने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का झूठा भरोसा दिया, लेकिन 24 मार्च 2026 को बिना बताए दिल्ली से वापस रायगढ़ आ गया। ...
चित्र
आंगन बाड़ी केन्द्र छिरभौना में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घरघोड़ा। आंगन बाड़ी कार्य कर्ता श्रीमती प्रभा सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विद्या शंकर बहिदार एवं श्रीमती पूनम बहिदार के 25 वें वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र छिरभौना में बाल भोग नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र छिरभौना के नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ प्राथमिक विद्यालय छिरभौना के बच्चे भी शामिल होकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाये, कार्य क्रम में गांव की शिशु वती माताएं भी उपस्थित होकर नेवता भोज ग्रहण कर आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद दिये तथा बहिदार दम्पत्ति के सुख मय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका श्री मती राधा मांझी एवं किशोरी बालिकाओं की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में अधिवक्ता श्री राजेश सिंह ठाकुर ने विशेष सहयोग प्रदान किया। 
चित्र
“ अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”— रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा   रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ के लैलूंगा पुलिस को उठाईगिरी, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी अरविंद प्रताप सिंह उर्फ अरविंद नट को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है, आरोपी अरविंद नट अपने साथी ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया उर्फ ओमप्रकाश नट के साथ रायगढ़ जिले के अलावा उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सहित कई जिलों में लगातार लूट, चोरी और उठाईगिरी के अपराधों को अंजाम दिया जा रहा था । आरोपियों की छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस को तलाश थी ।    पुलिस की सटिक कार्रवाई : सीसीटीवी एनालिसिस से पहचान, रेकी करते पकड़ा गया आरोपी      विदित हो कि थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत इसी साल जनवरी महीने में बुधवारी बाजार और TVS शो रूम के पास मोटर सायकल डिक्की से उठाईगिरी और इसी माहीने स्टेट बैंक शाखा लैलूंगा के पास से लगातार दो उठाईगिरी की घटनाएं हुई थी          घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मो...
चित्र
“ निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”— ढाई साल के मासूम की पत्थर से हत्या, रायगढ़ पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी  रायगढ़ । थाना कापू क्षेत्र के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा से एक बेहद भावुक, हृदय विदारक और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक मां द्वारा अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर देने की यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि रिश्तों के सबसे पवित्र बंधन को भी शर्मसार करने वाली है। मामले में महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई कहानियां गढ़ी, लेकिन कापू पुलिस की सूझबूझ, तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक पूछताछ के सामने उसका झूठ ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और आखिरकार सच्चाई सामने आ गई।       घटना का खुलासा तब हुआ जब 19 अप्रैल को थाना कापू में मृतक बालक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार (28 वर्ष) ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पत्नी सोनमती सरोती मंझवार दो बच्चे है, लड़की ढूलबाई उम्र साढे चार साल तथा लड़का अनुज मझवार उम्र ढाई साल का है । सासुराल सरभांजा मेनपाठ है । दिनांक 16.04.2026 दिन गु...
चित्र
“नीले रंग में रंगा घरघोड़ा, सड़कों पर उतरा जनसागर—आंबेडकर जयंती पर दिखी ऐतिहासिक एकता”   भव्य रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां घरघोड़ा। परमपूज्यनीय भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती इस वर्ष घरघोड़ा में ऐतिहासिक उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। पूरा नगर नीले रंग में रंगा नजर आया और हर ओर “जय भीम” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हाई स्कूल मैदान से बीआर ब्रदर धूमाल की दमदार प्रस्तुति के साथ हुई, जिसने माहौल को ऊर्जा और जोश से भर दिया। इसके बाद विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था रैली की खास आकर्षण रही विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां और लोक नृत्य प्रस्तुतियां। कर्मा नृत्य, फगुरम और सुआ  नृत्य ने पारंपरिक संस्कृति की झलक पेश की, वहीं भगवान बुद्ध, जोड़ा जैत खाम और बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की सजीव झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। झांकियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। यह भव्य रै...
चित्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मनेंद्रगढ़ “मनेंद्रगढ़ छात्रावास में बदहाल व्यवस्था, ABVP का अल्टीमेटम—7 दिन में सुधार नहीं तो उग्र आंदोलन” मनेंद्रगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मनेंद्रगढ़ इकाई द्वारा अनुसूचित जनजाति छात्रावास में व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर आज अनुविभागीय अधिकारी (SDM) महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि छात्रावास में रहने वाले छात्र मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया, जिनमें छात्रावास परिसर में बोरवेल का अभाव, स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की कमी तथा भीषण गर्मी के बावजूद वाटर कूलर की अनुपलब्धता शामिल है। नगर मंत्री बिजेंद्र मिश्रा ने कहा  “छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं का अभाव अत्यंत गंभीर विषय है। छात्रों को पानी जैसी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जो प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए...
चित्र
ओ.पी. जिंदल विद्यालय तराईमाल का शानदार परीक्षा परिणाम  रायगढ़ । विद्यालय तराईमाल के छात्र-छात्राओं ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि कई विषयों में शत-प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।     आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) में चांदनी तिग्गा ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर इतिहास रचा। वहीं हिंदी में विद्या गुप्ता ने 99 अंक, सोशल साइंस में उन्नति प्रधान ने 98 अंक और संस्कृत में सत्यम प्रजापत व मनप्रीत सिंदुरिया ने 96-96 अंक हासिल किए। अंग्रेजी विषय में अन्या सिंह और रौनक रंजन ने 93-93 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सोनाली प्रधान ने गणित में 92 और विज्ञान में 91 अंक प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।      विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्राचार्या अलका गोडबोले जी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ द...
चित्र
“ लौटी मुस्कान—128 मोबाइल रिकवर, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्वामियों को सौंपे” महंगे ब्रांडेड मोबाइल बरामद—25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति सुरक्षित लौटाई गई  रायगढ़ । साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज दिनांक 19/04/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी, साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक और साइबर की टीम की उपस्थिति में साइबर पुलिस थाना रायगढ़ द्वारा गुम एवं चोरी हुए 128 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए।           जिले के थानों में गुम मोबाइल की शिकायतों के निराकरण हेतु भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। जिले से संबंधित सभी शिकायतों की मॉनिटरिंग साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक और उनकी टीम द्वारा की जाती है। जैसे ही शिकायतकर्ता CEIR पोर...