घरघोड़ा का बेटा आयुष श्याम ने छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करते हुए स्केटिंग में लहराया परचम
(3rd India skate Games 2026 April 24th_28th) में जीता दो कांस्य पदक और एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2027 के सिलेक्शन ट्रायल में अपनी जगह सुनिश्चित किया
घरघोड़ा :- रायगढ़ का होनहार स्केटर आयुष श्याम ने भारत के मोहाली चंडीगढ़ में आयोजित प्रतिष्ठित थर्ड इंडिया स्केट गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो भारतीय कांस्य पदक अपने नाम किया है ।आयुष श्याम थर्ड इंडियन स्केटज्ञचैंपियनशिप 2026 में इनलाइन अलपाइन और इनलाइन डाउन हिल स्पीड स्केटिंग में भारत के मोहाली चंडीगढ़ में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।
आयुष श्याम ने इनलाइन अल पाइन और इनलाइन डाउनहिल स्केटिंग में दो भारतीय कांस्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का पहला भारतीय स्केटर का रिकॉर्ड बनाया है ।यह जीत न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में स्केटिंग के क्षेत्र में एक सुनहरा उपलब्धि है।
17वषीर्य आयुष श्याम ने भारतीय कांस्य पदक अपने नाम कर एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2027 के सिलेक्शन ट्रायल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आयुष श्याम ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने कोच श्री निमिस शर्मा और पिता श्री गणेश्वर प्रसाद श्याम और माता श्रीमती जयंती श्याम को दिया है। उन्होंने बताया कि यह मेडल मेरे सालों की मेहनत और लगन
का नतीजा है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें