संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक सत्रवाह 2024 25 का हुआ भव्य आयोजान*

चित्र
*राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक सत्रवाह 2024 25 का हुआ भव्य आयोजान*   *रायगढ़ जिले से शिक्षिका श्रीमती जयंती श्याम हुई सम्मानित * रायगढ़ । नवचारी गतिविधियां समूह भारत जो देश के सभी राज्यो एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा स्वप्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है इसके छत्तीसगढ़ टीम द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक सप्रवाह 2024 25 का आयोजन 29 मई 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर सह एससीईआरटी में आयोजित हुआ      इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जे .पी .रथ अपर संचालक एससीईआरटी डॉ. बी. रथ सहायक संचालक एससीईआरटी डॉ. एस के जैन डाईट रायपुर के.के. साहू डाईट रायपुर समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित छत्तीसगढ़ की एडमिन टीम उपस्थित रहे          इस भव्य कार्यक्रम में रायगढ़ जिला से नवाचारी शिक्षकों को उनके शिक्षा क्षेत्र में किए गए रचनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया रायगढ़ जिले के विकासखंड घरघोडा के शासकीय प्राथमिक शाला डूमरपाली में कार्यरत शिक्षिका जयंती श्...

*एम सी एच रायगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार में ही सफल हुआ जटिल ऑपरेशन – सेवा, समर्पण और विश्वास की मिसाल*

चित्र
  *एम सी एच रायगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार में ही सफल हुआ जटिल ऑपरेशन – सेवा, समर्पण और विश्वास की मिसाल*   25 जुलाई 2022 को स्थापित हुआ था MCH हॉस्पिटल,आज जिले में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, समर्पण और जनविश्वास का प्रतीक बन चुका है। अपने निरंतर प्रयासों और सेवा भावना के तहत MCH ने एक बार फिर चिकित्सा इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनिल जगत एवं सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल के सशक्त मार्गदर्शन में, 27 मई 2025 को MCH रायगढ़ में एक अत्यंत जटिल स्त्री रोग संबंधी ऑपरेशन को पहले ही प्रयास में पूर्ण सफलता के साथ संपन्न किया गया। यह इस प्रकार का MCH का पहला सफल प्रयास था, जिसने न केवल एक महिला की जान बचाई, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में जिले की क्षमता को भी प्रमाणित किया। इस जीवनरक्षक ऑपरेशन का नेतृत्व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिशा ठाकुर एवं डॉ. उपमा पटेल ने किया। जटिलता की स्थिति में महिला की गर्भाशय (बच्चेदानी) निकालना आवश्यक था। निश्चेतना चिकित्सक डॉ. आशीषन मिन्ज, स्टाफ नर्स लता मेहर एवं MCH की O.T. टीम ने समर्पित सहयोग देकर इस चुनौत...

*एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का किया गया आयोजन, व्यापारियों को दी गई विस्तृत जानकारी*

चित्र
*एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का किया गया आयोजन, व्यापारियों को दी गई विस्तृत जानकारी* घरघोड़ा। रायगढ़,छत्तीसगढ़: एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा प्री-बिड सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सम्मेलन एनटीपीसी की नई व्यावसायिक पहल का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत कंपनी अब अपनी खदान से अन्य खरीददारों को कोयला विक्रय करने जा रही है। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर 6 जून को एमएसटीसी के सहयोग से आयोजित होने वाली कोयला ई-बोली प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बोली में एनटीपीसी 2 लाख मीट्रिक टन कोयला बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। एनटीपीसी तथा परियोजना के अधिकारियों ने व्यापारियों को खदान की कार्यप्रणाली, कोयले की उपलब्धता, लॉजिस्टिक्स से जुड़ी जानकारी और निविदा प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर अधिकारियों ने प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से दिया। एमएसटीसी के प्रतिनिधियों ने बोली से संबंधित तकनीकी प्रक्रिया, पंजीकरण,...

*छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर* लीग का बुखार चढ़ा* *रायगढ़ लायन के प्रशंसक एवं खिलाड़ी पूरे जोश में

चित्र
 *छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का बुखार चढ़ा* *रायगढ़ लायन के प्रशंसक एवं खिलाड़ी पूरे जोश में* घरघोड़ा-सी सी पी एल की तैयारी जोरों पर प्रारंभ हो गई है इस वर्ष रायगढ़ लायन की टीम बहुत मेहनत कर रही है उनका प्रैक्टिस सेशन एवं मैच प्रैक्टिस देखने के लिए घरघोड़ा स्टेडियम में बहुत संख्या में प्रशंसक एवं खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचकर अपने जिले की टीम के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर रहे हैं।  छत्तीसगढ़ के पहले आईपीएल खिलाड़ी शुभम अग्रवाल ऋषभ तिवारी,के साथ आदित्य सिंह ,आशीष पाण्डेय कीबनूर छाबड़ा,इम्तियाज,प्रवीण कुमार, अनुराग साहू आयुष ठाकुर,आलोक साहू मयंक वर्मा,रोहित नेतनी,जीतेश वर्मा,बहुत संख्या में रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी इस टीम में शामिल है रायगढ़ के सचिन चौहान भी शामिल है रायगढ़ लायन के कोच राजा शेखर सहायक कोच चंद्रेश मैनेजर संतोष राणा,ट्रेनर पुहुप सिंह, फिजियो बदल जी एवं शिव पाण्डेय सभी लोग खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं। सी सी पीएल में छत्तीसगढ़ के छह टीम भाग ले रही हैं रायपुर राइनोज बिलासपुर बुल्स सरगुजा टाइगर बस्तर बायसंस राजनंदगांव पैंथर्स की टीम में भी अपने-अपन...

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में मातृत्व अभियान दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन*

चित्र
  * सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में मातृत्व अभियान दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन*   *घरघोड़ा :- * मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के निर्देशन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर .पैकरा के मार्गदर्शन में विकास खण्ड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों में मातृ मृत्यु दर कम करने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का विशेष आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण जांच किया गया। प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का आवश्यक जांच, हिमोग्लोबिन, ब्लाड प्रेशर, शुगर, सिकलिन, मलेरिया, एचआईव्ही, वजन, ऊचाई, टैबलेट आयरन, कैल्शियम एवं स्वच्छता संबंध में महिला चिकित्सक द्वारा विशेष रूप से उपचार एवं काउंसलिंग की गई। जिसके पश्चात् उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का निजी सोनोग्राफी सेन्टरों में नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध है।  प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती मह...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में मातृत्व अभियान दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन

चित्र
*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में मातृत्व अभियान दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन*    *घरघोड़ा :- * मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के निर्देशन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर .पैकरा के मार्गदर्शन में विकास खण्ड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों में मातृ मृत्यु दर कम करने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का विशेष आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण जांच किया गया। प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का आवश्यक जांच, हिमोग्लोबिन, ब्लाड प्रेशर, शुगर, सिकलिन, मलेरिया, एचआईव्ही, वजन, ऊचाई, टैबलेट आयरन, कैल्शियम एवं स्वच्छता संबंध में महिला चिकित्सक द्वारा विशेष रूप से उपचार एवं काउंसलिंग की गई। जिसके पश्चात् उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का निजी सोनोग्राफी सेन्टरों में नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध है।  प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिल...

*तलईपल्ली कोयला खदान से अब अन्य ग्राहकों को भी मिलेगा कोयला*

चित्र
*तलईपल्ली कोयला खदान से अब अन्य ग्राहकों को भी मिलेगा कोयला* *एनटीपीसी तलईपल्ली ऊर्जा संयंत्रों के अलावा खोलेगी कोयला बिक्री, 28 मई को क्लाइंट साइट विजिट* घरघोड़ा। तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना से एनटीपीसी द्वारा अब अपने ऊर्जा संयंत्रों के अलावा अन्य ग्राहकों को भी कोयला बेचा जाएगा। इसके लिए 28 मई को प्री-बिड बैठक और क्लाइंट साइट विजिट का आयोजन किया जा रहा है। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के तहत आने वाली इस खदान से देशभर के व्यापारियों की बड़ी संख्या में आने की संभावना जताई जा रही है। एनटीपीसी करीब 2 लाख मीट्रिक टन कोयला बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। बिक्री प्रक्रिया मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) www.mstcindia.co.in/ के माध्यम से 6 जून को शुरू की जाएगी। 28 मई को आयोजित साइट विजिट में संभावित खरीदार खदान का दौरा कर सकेंगे, जिससे बोली प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

*तलईपल्ली कोयला खदान से अब अन्य ग्राहकों को भी मिलेगा कोयला*

चित्र
*तलईपल्ली कोयला खदान से अब अन्य ग्राहकों को भी मिलेगा कोयला* *एनटीपीसी तलईपल्ली ऊर्जा संयंत्रों के अलावा खोलेगी कोयला बिक्री, 28 मई को क्लाइंट साइट विजिट* घरघोड़ा। तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना से एनटीपीसी द्वारा अब अपने ऊर्जा संयंत्रों के अलावा अन्य ग्राहकों को भी कोयला बेचा जाएगा। इसके लिए 28 मई को प्री-बिड बैठक और क्लाइंट साइट विजिट का आयोजन किया जा रहा है। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के तहत आने वाली इस खदान से देशभर के व्यापारियों की बड़ी संख्या में आने की संभावना जताई जा रही है। एनटीपीसी करीब 2 लाख मीट्रिक टन कोयला बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। बिक्री प्रक्रिया मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) www.mstcindia.co.in/ के माध्यम से 6 जून को शुरू की जाएगी। 28 मई को आयोजित साइट विजिट में संभावित खरीदार खदान का दौरा कर सकेंगे, जिससे बोली प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

*विभागीय जांच कार्यवाही से बेदाग निकले भाटिया*

चित्र
  *पशु चिकित्सालय चिमटापानी के सहायक चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह भाटिया के विरुद्ध गुरुनाम सिंह खालसा स्टील के संचालक द्वारा कलेक्टर को दी गई शिकायत झूठी निराधार व असत्य पाई गई!*                     ——————————    *विभागीय जांच कार्यवाही से बेदाग निकले भाटिया*                         ———————— *द्वेष पूर्ण भावना से की गई शिकायत में रायगढ़ कलेक्टर को भी गुरुनाम ने किया गुमराह*                         ———————— घरघोड़ा । विकासखंड घरघोड़ा के अंतर्गत 25 किमी दूर पशु चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह भाटिया के विरुद्ध गत 6 मई 2025 को रायगढ़ कलेक्टर के जनदर्शन में लिखित शिकायत लेकर पहुंचे अपने सगे मामा के विरुद्ध गुरुनाम ने कलेक्टर को ही गुमराह किए जाने का मामला प्रकाश में आया है विभागीय जांच में 67 ग्रामीणों का फर्जी नाम और हस्ताक्षर कर मामला को पेचिदा बनाया गया विभागीय जांच में सुरेन्द्र सिंह भाटिया के विरुद्ध की गई लिखित शिक...

*घरघोड़ा में एक देश एक चुनाव को लेकर संपन्न हुई संगोष्ठी* *रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया व भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान रहे उपस्थित*

चित्र
  *घरघोड़ा में एक देश एक चुनाव को लेकर संपन्न हुई संगोष्ठी* *रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया व भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान रहे उपस्थित*   घरघोड़ा। आज प्रबुद्ध जनों व आम जनमानस के उपस्थिति में कर्मचारी भवन, घरघोड़ा में "एक देश एक चुनाव" विषय को लेकर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोक सभा के सांसद राधेश्याम राठिया जी, भाजपा जिला के अध्यक्ष अरुण धर दीवान जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा जी, भाजपा जिला मंत्री जनेश्वर मिश्रा जी, अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि के रूप में सुनील सिंह ठाकुर जी, जनपद अध्यक्ष सहनू पैंकरा जी, जिला पंचायत सदस्य मुरली राठिया जी घरघोड़ा व कुड़ुमकेला मंडल के अध्यक्ष राजेश पटेल जी, राजेश बेहरा जी उपस्थित रहे।  उक्त कार्यक्रम में एक देश एक चुनाव को लेकर नरेश पंडा जी ने प्रस्तावना उद्बोधन दिया, तत्पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान जी ने उक्त विषय पर संपूर्ण जानकारी दी व एक देश एक चुनाव से देश को होने वाले लाभ व क्यों जरूरी है, के बारे में बताया, मुख्य अतिथि राधेश्याम राठिया जी ने, उपस्थित जन मानस से...

छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ द्वारा छः सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल

चित्र
छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ द्वारा छः सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल   घरघोड़ा । छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ द्वारा दो माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल में है संघ द्वारा लगातार 3 से 4 वर्ष हो गए सरकार से अपने छः सूत्रीय मांग लेकर कभी पैदल मार्च,कभी मंत्रालय घेराव,कभी जयस्तंभ रायपुर चक्काजाम,कभी सामाज कल्याण विभाग रायपुर घेराव कर चुके हैं अभी तक कोई सकारात्मक आश्वासन सरकार के तरफ से नहीं मिला हैं।देखने वाली बात है कि कब सरकार दिव्यांगो की गुहार सुनती हैं, अपने मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार निषाद ने माननीय श्री राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़ और रायगढ़ भा जा पा जिला अध्यक्ष माननीय श्री अरुणधर दीवान को भी ज्ञापन दिया इन्होंने दिव्यांगो के अधिकार को माना और जल्द पूरा कराने का आश्वासन भी दिया। 

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

चित्र
    विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन  घरघोड़ा । प्रधान जिला न्यायाधीश जीतेंद्र जैन एवं तालुका अध्यक्ष शाहबुद्दीन कुरैशी के मार्गदर्शन में तथा न्यायाधीश अभिषेक शर्मा, एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ अंकिता मुदलियार के परिपालन में गुरुवार 22.05.2025 को नवापारा घरघोड़ा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन पैरालिगल वैलेंटियर बालकृष्ण, लवकुमार चौहान एवं टीकम सिंह सिदार द्वारा किया गया। शिविर में बच्चों के अधिकार, पॉक्सो एक्ट और शोषण के विरुद्ध अधिकारों पर चर्चा की गई। प्राधिकरण की पिएलव्ही द्वारा बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुप्रीम कोर्ट और नालसा के सहयोग से लोगों की मदद करता है। यह संस्था निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराती है। साथ ही मध्यस्थता के माध्यम से मुकदमों का निपटारा भी करती है। आधिकार मित्रों ने बताया कि भारतीय संविधान में बाल अधिकारों के शोषण के विरुद्ध कई प्रावधान हैं। शोषण से बच्चों की शिक्षा और विकास प्रभावित होता है। इसलिए हर जिले में लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रेन का गठन किया गया है। यह यूनिट बच्चों के संरक्षण और पुनर्वास में म...

सेजस रायकेरा विद्यालय ने बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाकर किया नया कीर्तिमान स्थापित।

चित्र
  सेजस रायकेरा विद्यालय ने बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाकर किया नया कीर्तिमान स्थापित। घरघोड़ा : विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शास. उच्च. माध्य. विद्यालय रायकेरा ने शिक्षण सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षा दसवीं एवं बारहवीं में शत- प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाकर शासकीय विद्यालयों के मध्य एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।शिक्षण सत्र में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में58 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें *39 प्रथम श्रेणी* एवं 19 द्वितीय श्रेणी कक्षा बारहवीं में 39 विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें *24प्रथम श्रेणी* एवं 15 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होकर सफलता अर्जित की। इस प्रकार ग्रामीण सुदूर अंचल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा विकास की यह सफलता अन्य शासकीय विद्यालयों के मध्य अनुकरणीय कही जा सकती है। बोर्ड परीक्षा के ठीक पहले 05/02/2025 को जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.व्ही. राव के विद्यालय भ्रमण के दौरान दिए गए परीक्षा उपयोगी टिप्स ने विद्यार्थियों पर ऐसा असर डाला की विद्यालय का कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 100% पर...

*तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में 'बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025' का भव्य शुभारंभ*

चित्र
*तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में 'बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025' का भव्य शुभारंभ* घरघोड़ा। तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा आयोजित "बालिका सशक्तिकरण अभियान" के तीसरे संस्करण का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल से संपन्न बनाना है। इस वर्ष इस कार्यक्रम में आसपास के 13 ग्रामों से चयनित 40 बालिकाएं भाग ले रही हैं। समारोह की शुरुआत पारंपरिक द्वीप प्रज्वलन और एनटीपीसी गीत के साथ हुई, इस अवसर पर श्री नवीन जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन), एनटीपीसी, ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और अपने प्रेरणादायक शब्दों में कहा, "बालिका सशक्तिकरण अभियान केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चियों को जीवन के हर पहलू में सक्षम बनाने का एक सशक्त मंच है।" इसके पश्चात बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी, श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख ने बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में श्...

अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने बलात्संग एवं हत्या के आरोपी को सुनायी आजीवन कारावास की सजा ।।

चित्र
 अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने बलात्संग एवं  हत्या के आरोपी को सुनायी आजीवन कारावास की सजा ।। घरघोड़ा। अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के विद्वान न्यायाधीश महोदय श्रीमान अभिषेक शर्मा जी ने थाना छाल के प्रकरण  क्रमांक71/ 2019 अपराध अंतर्गत धारा 302 307 376 भारतीय दंड संहिता के मामले में अभियुक्त राजा चावले को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है ,साथ ही साथ अर्थ दंड से भी दंडित करने का आदेश दिया है।। मामले का संक्षिप्त विवरण देते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना छाल थाना अंतर्गत ग्राम कांसाबहार  की है, जहां रात्रि में अभियुक्त ने मृतिका के साथ जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से धारदार खुखरी  से उसके पेट में प्राण घातक हमला कर उसकी हत्या कर दी। उपरोक्त घटना को मृतका की छोटी सी बच्ची ने देखा था । बच्ची के द्वारा घटना की जानकारी देने पर मृतका के परिजन के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके आधार पर थाना प्रभारी छाल के द्वारा थाना  के अपराध क्रमांक 71 /2019 में अपराध दर्ज कर प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की गई. विवेचना उपरांत सभी साक...

"समर कैंप" का कन्या शाला घरघोड़ा में पुरुस्कार वितरण के साथ समापन।

चित्र
 "समर कैंप" का कन्या शाला घरघोड़ा में पुरुस्कार वितरण के साथ समापन।          समापन दौरान कई शैक्षणिक बिंदुओं पर हुई चर्चा। घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ शासन के पत्रानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या शाला घरघोड़ा में समर कैंप का संचालन किया गया।समर कैंप के प्रारंभिक दिवसों से ही दिवस वार व्यक्तित्व विकास सहित पाठ्य सहगामी क्रियाओं को लेकर गतिविधियाँ आयोजित की गई।जिसमें छात्राओं ने उत्साहजनक वातावरण में शिक्षकों के साथ योग, चित्रकला,सीमित संसाधनों से आवश्यक वस्तुओं का निर्माण, कहानी लेखन, पेड़ पौधों के संरक्षण ,जल संसाधनों की स्वच्छता, हिंदी अंग्रेजी का वाचन अभ्यास,अपने गाँव की इतिहास से भिज्ञ होना, विज्ञान गणित विषय के प्रति अभिरुचि कैसे उत्पन्न हो,व्यक्तित्व विकास में शिक्षा संस्कार की भूमिका आदि विषयकों पर चर्चा हुई जिसका सीधा लाभ छात्राओं को मिलेगा।कैंप के समापन के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा एवं प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में बनाए छात्राओं द्वारा स्वयं...

भारतीय जनता पार्टी घरघोड़ा से युवा नेता बन के उभरे अजय पण्डा

चित्र
  घरघोड़ा।  भारतीय जनता पार्टी घरघोड़ा से युवा नेता बन के उभरे अजय पण्डा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री पवन साय जी  से भाजपा घरघोड़ा मंडल की की सूची जारी की गई  जिसमे भाजपा से श्री अजय पंडा जी को नव नियुक्त पद मीडिया प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया है बता दे की अजय विद्यार्थी परिषद में 2015 में जुड़े और SFD प्रमुख , नगर उपाध्यक्ष, जिसे कई अन्य पदों में काम कर चुके है  पूरे भाजपा परिवार में खुशी की लहर है बता दे की अजय पण्डा जी स्व श्री अभिषेक महाराज के बड़े भाई है अभिषेक भाजपा में आईटी सेल सयोजक के प्रभार को संभाल रहे थे  अब भाजपा ने मीडिया का कार्यभार अजय पंडा जी को सोपा है मंडल अध्यक्ष श्री राजेश पटेल जी ने यह जिमेदारी पूरे विश्वास के साथ दी है निश्चिंत ही वह अपना कार्य बेखूबी निभायेंगे  पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान मंडल अध्यक्ष श्री राजेश पटेल सहित सभी पदाधिकारियों ने अजय पण्डा को बधाई शुभकामनाये दी

*उत्कल ब्राह्मण समाज शून्य से शिखर की ओर निरंतर अग्रसर समावेति सरोकार का स्तम्भ है जिला उत्कल ब्राह्मण समाज रायगढ़*

चित्र
*उत्कल ब्राह्मण समाज शून्य से शिखर की ओर निरंतर अग्रसर समावेति सरोकार का स्तम्भ है जिला उत्कल ब्राह्मण समाज रायगढ़* रायगढ़ - बंदरों के रोचकतापूर्ण उत्पात, नाना प्रकार के चिड़ियों की चहचहाट,शहर के भितर किन्तु सम्पूर्ण सुरम्य वन,सुमित्रानंदन पंत का लिखा "पर्वत प्रदेश में पावस ऋतू पल पल में परिवर्तित पकृति वेश" की अनुभूति दोपहरी में हो रही थी,बैशाखमास की चील चिलाती धुप परन्तु बृक्षों से आच्छादित छाया व सुरमयी पवन के साथ हजारों की संख्या मे उपस्थित चाय भजिया का आनंद लेते उत्कल ब्राह्मण समाज के स्त्री,पुरुष,युवा व बच्चों से भरा इंदिरा विहार का वातावरण बेहद आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण हो गया था 11 मई को उत्कल ब्राह्मण समाज के आमसभा के समय  तुलसी दास ने मानस में लिखा है "विप्र धेनु सुरु संत हित लिन्ह मनुज अवतार"" जिस समाज की रक्षा का बिड़ा स्वयं भगवान उठाने के लिये अवतरित हुये उस समाज का अंग होना कितना गौरव है यह अनुभूति 11मई को इंदिरा विहार रायगढ़ में उस समय हुआ ज़ब जिला भर के उत्कल ब्राह्मण महिला पुरुष युवा बच्चे माला में गुथे हुये मोतियों की भांति एक सूत्र में बंधकर एकाग्र ...

दसवीं की परिणाम में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किये।

चित्र
दसवीं की परिणाम में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किये।   घरघोड़ा । सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं में कुल 29 भैया/बहन शामिल हुए थे उनका परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा जिसमें बहन=सुरभिसिंह उइके 95.33 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की , भैया =सुमित यादव 94.66 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान बहन=लक्ष्मी रविरंजन 90 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान बहन=चंचल पैंकरा 87.83 प्रतिशत के साथ चतुर्थ स्थान बहन=सकीना परवीन 87.33 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान भैया=आयुष केशरी 86 प्रतिशत के साथ षष्ठम स्थान बहन=दिशा साहू 82.83 प्रतिशत के साथ सप्तम स्थान भैया=खेमराज चौधरी 79.33 प्रतिशत के साथ अष्टम। स्थान बहन=चीना बेहरा 77.16 प्रतिशत के साथ नवम और बहन तनीशा भगत 71 प्रतिशत के साथ दशम स्थान प्राप्त किये कक्षा दशम के भैया/ बहनों के इस सफलता के लिए पूरे विद्यालय परिवार की ओर से    अध्यक्ष जनेश्वर मिश्रा व्यवस्थापक सुनील ठाकुर और समिति सदस्यों, प्राचार्य देव नारायण पटेल और सभी दीदी और आचार्य जी ने ढेर सारी बधाई और शुभकामनाए...

विशेष न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट पाक्सो एक्ट घर घोड़ा ने अभियुक्त को सुनाई 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा।

चित्र
  विशेष न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट पाक्सो एक्ट घर घोड़ा ने अभियुक्त को सुनाई 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा। घरघोड़ा। आज घरघोड़ा विशेष न्यायालय के न्यायाधीश  शहाबुद्दीन कुरैशी ने पोक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त शिव शंकर उर्फ बेड़ा को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मामला  पीड़ित का ग्राम अंतर्गत थाना लैलूंगा की है  थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 15/ 2020 के अनुसार घटना दिनांक को पीड़ित के माता-पिता घर में नहीं थे पीड़ित लगभग 8:00 बजे अपने घर में अकेली थी तभी आरोपी शिव शंकर उर्फ बेड़ा उसके घर आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया था। जिससे पीड़ित का स्वास्थ्य बिगड़ गया था जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था  पीड़ित ने घटना की बात अपने माता-पिता को बतलाई थी जिस के पश्चात थाना लैलूंगा में पीड़ित के पिता की सूचना पर अभियुक्त के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज की गई। थाना प्रभारी लैलूंगा ने प्रकरण जांच में लेकर सूक्ष्मता से जांच उपरांत सभी तरह के साक्ष्य का  संकलन किया , अभियुक्त के द्वारा घटना को अंजाम देना पाए जाने पर उसके विरुद्ध ध...

अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने पति की हत्या के मामले में सुनाई आजीवन कारावास की सजा।

चित्र
  अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने पति की हत्या के मामले में सुनाई आजीवन कारावास की सजा। घरघोड़ा। अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान अभिषेक शर्मा ने अभियुक्त रायस मोती को अपने पति की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई साथ ही अर्थ दंड से भी दंडित  किया। मामले का संक्षेप सार इस प्रकार है कि ,दिनांक 17 /3 /2019 को प्रार्थी रामसागर रठिया निवासी मदन पुर चौकी रैरूमा खुर्द  थाना धर्मजयगढ़ने थाना में इस आशय की सूचना दी कि अभियुक्ता रायस मोती ने अपने पति राम प्रसाद राठिया की हत्या करने की नीयत से टांगी से हमला किया जिससे राम प्रसाद के सामने गले दाहिने हाथ के भुजा में काफी गहरी चोटें आई और खून निकला  और वह अपनी परछी में मृत हालत में पड़ा है। उक्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी रैरूमा खुर्द थाना धर्म जयगढ़ के द्वारा प्रकरण जांच में लिया जाकर विवेचना प्रारंभ की गई विवेचना में यह पाया गया कि मृतक राम प्रसाद की पत्नी अभियुक्ता रायस  मोती ने ही अपने पति को टांगी से वार कर उसकी हत्या की थी। और चुपचाप मायके ग्राम सुपकोना चली गई थी। थाना धरमजयगढ़ के अपराध  क्रमांक 76 ...

टॉपर रोनित चौहान एवं उनके माता-पिता का गृहग्राम कलमी में भव्य सम्मान

चित्र
टॉपर रोनित चौहान एवं उनके माता-पिता का गृहग्राम कलमी में भव्य सम्मान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उप सरपंच एवं शिक्षकों ने किया उत्साहवर्धन आज शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा के कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र रोनित चौहान ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय, माता-पिता और शिक्षकों का गौरव बढ़ाया, बल्कि सम्पूर्ण रायगढ़ जिले और छत्तीसगढ़ राज्य को भी गौरवान्ति किया है।गरीबी और सीमित संसाधनों के बावजूद रोनित ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अद्भुत सफलता के उपलक्ष्य में उनके गृहग्राम कलमी में विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मगनलाल पटेल ने रोनित को ₹1100 नकद एवं "करियर मार्गदर्शन पुस्तक" भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया, और विद्यालय...

*गरीबी को हराकर सपनों की उड़ान: टॉपर्स रोनित चौहान की कहानी बनी प्रेरणा का स्रोत*

चित्र
 *गरीबी को हराकर सपनों की उड़ान: टॉपर्स रोनित चौहान की कहानी बनी प्रेरणा का स्रोत* *स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा के छात्रों ने बढ़ाया गौरव*       *भविष्य में रोनित चौहान बनना चाहते हैं कलेक्टर* रायगढ़।शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष 9 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर न सिर्फ विद्यालय बल्कि अपने माता-पिता और गुरुओं का नाम रोशन किया है। इनमें विशेष रूप से टॉपर्स  छात्र रोनित चौहान का नाम सभी के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है। रोनित चौहान, एक बेहद साधारण और मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता ओमप्रकाश चौहान गाँव के कोटवार हैं और माता श्रीमती रेणु चौहान एक गृहिणी हैं। आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों के बावजूद इस परिवार ने कभी अपने बेटे के सपनों के आड़े कोई कमी नहीं आने दी। रोनित की सफलता में उसके परिवार का त्याग और प्रेम झलकता है, विशेष रूप से उनकी दादी श्रीमती नानकन चौहान का स्नेह औरआशीर्वाद, जिन्होंने रोनित को हमेशा ...

समर कैंप में भी देखने को मिली राष्ट्रीय भावना की बयार।

चित्र
समर कैंप में भी देखने को मिली राष्ट्रीय भावना की बयार।  शिक्षक छात्राओं का राष्ट्रीय भावना की दिशा में एक कदम। घरघोड़ा : शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में जिला कार्यालय के निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्राचार्य प्रधानपाठक के मार्गदर्शन में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास हेतु समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें आज समर कैंप के दौरान "आपरेशन सिंदूर " को लेकर छात्राओं के मन में राष्ट्रीय भावना जागृत हुई जिसकी झलक देखने को मिली।उन्होंने अपने हाथों से विविध रंगों से किसी ने तिरंगे को उकेरा तो की किसी ने मिशन सिंदूर के प्रति राष्ट्रीय भावना को व्यक्त की। इस प्रकार आज समर कैंप के दौरान छात्राओं के मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय भावना की मीठी बयार देखने को मिली।शिक्षक विजय पंडा ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि बताया।साथ ही ग्रीष्मकालीन पश्चात वर्षा ऋतु में अपने आसपास सुरक्षित परिक्षेत्रों पर वृक्षारोपण करने का उपाय बताते हुए अनुरोध किया जिसमें उक्त अभियान में पालकों को जोड़ने का निश्चय किया एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करने की बात ...

*स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाकर रचा इतिहास..*

चित्र
*स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाकर रचा इतिहास..*      *रोनित चौहान ने बनाई टॉप 10 में अपनी जगह* स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। विद्यालय के कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।खास बात यह रही कि 9 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर पूरे जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 10 वीं के छात्र रोनित चौहान ने टॉप टेन में स्थान बनाकर पूरे प्रदेश में विद्यालय की पहचान बनाई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित हो रहा है,प्राचार्य श्री आर.सी. नवनीत ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। अंग्रेजी माध्यम के नोडल व्याख्याता श्री वीर सिंह ने इस सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षक टीम को देते हुए रोनित चौहान को विशेष रूप से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और सभी 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को हार्दिक बधाई दी एवं अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह स...