*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में मातृत्व अभियान दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन*

 


*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में मातृत्व अभियान दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन*


 *घरघोड़ा :- * मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के निर्देशन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर .पैकरा के मार्गदर्शन में विकास खण्ड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों में मातृ मृत्यु दर कम करने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का विशेष आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण जांच किया गया। प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का आवश्यक जांच, हिमोग्लोबिन, ब्लाड प्रेशर, शुगर, सिकलिन, मलेरिया, एचआईव्ही, वजन, ऊचाई, टैबलेट आयरन, कैल्शियम एवं स्वच्छता संबंध में महिला चिकित्सक द्वारा विशेष रूप से उपचार एवं काउंसलिंग की गई। जिसके पश्चात् उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का निजी सोनोग्राफी सेन्टरों में नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध है।


 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर विशेषज्ञ तथा प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवक्तापूर्वक सम्पूर्ण प्रबंध सुनिश्चित करना है। उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली गर्भवती महिलाओं का समुचित एवं सुनियोजित प्रबंधन सुनिश्चित कर राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात को कम किया जा रहा है, जिसके लिए प्रत्येक माह के 09 एवं 24 तारीख को तथा चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में 119 गर्भवती महिलाओं को जांच -उपचार किया गया। शिविर के सफल आयोजन में सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का योगदान रहा।


प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का जिला स्तरीय डॉ.राजेश मिश्रा आरएमसीएचए (सलाहकार) द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा का निरीक्षण किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार