*विभागीय जांच कार्यवाही से बेदाग निकले भाटिया*


 *पशु चिकित्सालय चिमटापानी के सहायक चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह भाटिया के विरुद्ध गुरुनाम सिंह खालसा स्टील के संचालक द्वारा कलेक्टर को दी गई शिकायत झूठी निराधार व असत्य पाई गई!*


                    ——————————

   *विभागीय जांच कार्यवाही से बेदाग निकले भाटिया*

                        ————————

*द्वेष पूर्ण भावना से की गई शिकायत में रायगढ़ कलेक्टर को भी गुरुनाम ने किया गुमराह*

                        ————————

घरघोड़ा । विकासखंड घरघोड़ा के अंतर्गत 25 किमी दूर पशु चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह भाटिया के विरुद्ध गत 6 मई 2025 को रायगढ़ कलेक्टर के जनदर्शन में लिखित शिकायत लेकर पहुंचे अपने सगे मामा के विरुद्ध गुरुनाम ने कलेक्टर को ही गुमराह किए जाने का मामला प्रकाश में आया है विभागीय जांच में 67 ग्रामीणों का फर्जी नाम और हस्ताक्षर कर मामला को पेचिदा बनाया गया विभागीय जांच में सुरेन्द्र सिंह भाटिया के विरुद्ध की गई लिखित शिकायत निराधार व असत्य पाई गई!

उक्त परिप्रेक्ष्य में मिली जानकारी के अनुसार गुरुनाम सिंह ने अपने सगे मामा जो कि घरघोड़ा विकासखंड के अंतर्गत 25 किमी दूर चिमटापानी पशु औषधालय में दो दशक से भी अधिक समय से सहायक पशु चिकित्सक के रूप में कार्यरत सुरेन्द्र सिंह भाटिया के विरुद्ध द्वेष पूर्ण कार्यवाही की भावना लिए गत 6 मई को 67 ग्रामीण जनों के नाम व हस्ताक्षर से रायगढ़ कलेक्टर के जनदर्शन में गुरुनाम सिंह ने शिकायत की जिसकी जांच कमेटी बैठाई गई गत 23 मई को चिमटापानी औषधालय में बगैर सूचना दिए जांच समिति में तीन चिकित्सक विभागीय तौर पर पहुंचे जहां सहायक चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह भाटिया मौके पर उपस्थित पाया गया उक्त जांच समिति में डा ललित कुमार विश्वाल(लैलुंगा),डा चितरंजन(धौराभांठा),डा दिनेश कुमार(घरघोड़ा) सहायक के रुप में उपस्थित हुए भाटिया के उपस्थिति में ही जांच समिति ने मौके पर ही समस्त दस्तावेजों का अवलोकन किया गया सभी पंजी रजिस्टर व अन्य दस्तावेज अद्यतन पाया गया!

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जांच दल औषधालय से बाहर निकलकर ग्राम के सरपंच पंचों तथा ग्रामवासियों व पशुपालकों से पुछताछ करते रहे शिकायत में उल्लेखित 67 लोगों का नाम पूछा गया जिसमें से 4 नाम ही मिले शेष सभी नाम व हस्ताक्षर फर्जी पाए गए!

मौके पर उपस्थित जयलाल राठिया,भीक्षा लाल राठिया, श्याम सुंदर राठिया ने अपने हस्ताक्षर को फर्जी बतलाया,चौथा ग्रामीण सोहन दास ने बल्कि जांच समिति को अवगत कराया कि सुरेन्द्र सिंह भाटिया अपने कार्य के प्रति और विभाग के प्रति निष्ठा रखते हैं और प्रतिदिन कार्य पर उपस्थित रहते देखा जाता है |


ग्रामीणजनों के इस बयान से यह प्रतीत होता है कि गुरुनाम द्वारा सुरेंद्र सिंह भाटिया के खिलाफ की गई कलेक्टर से शिकायत फर्जी साबित हुई द्वेष पूर्ण कार्यवाही की भावना से भाटिया के विरुद्ध बदनीयती से किया गया मामला निकला |

*गुरुनाम ने कलेक्टर जैसे जिले के सबसे बड़े आला अधिकारी को किया गुमराह*

                           ————————

     6 मई 2025 को गुरुनाम सिंह ने अपने सगे मामा सहायक चिकित्सक पशु विभाग घरघोड़ा में पदस्थ बताते हुए झुठी शिकायत किया जबकि वे घरघोड़ा से 25 किमी दूर चिमटापानी में कार्यरत है ग्रामीण जन बतलाते हैं कि इसके पूर्व भी गतवर्ष दिसंबर माह में सुरेन्द्र सिंह भाटिया के विरुद्ध गुरुनाम सिंह उसके भाई गुरुप्रीत सिंह के द्वारा द्वेष पूर्ण कार्यवाही की भावना से किया गया शिकायत जांच में फर्जी पाया गया था !

प्रबुद्ध ग्रामीण जन यह भी बतलाते है कि जांच समिति द्वारा शिकायतकर्ता गुरुनाम को फोन से चिमटापानी मौके पर बुलवाया गया पर मौके पर जांच समिति के रहने तक वह उपस्थित नहीं हुआ उसके नहीं आने पर जांच समिति की टीम यहां से उल्टे पांव लौट कर चली गई इस तरह झुठी व मनगढ़ंत शिकायतों से सरकारी कर्मचारियों का मनोबल तो गिराता ही है वहीं दूसरी ओर मान मर्यादा और प्रतिष्ठा को भी आघात पहुंचाती है !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार