समर कैंप में भी देखने को मिली राष्ट्रीय भावना की बयार।
समर कैंप में भी देखने को मिली राष्ट्रीय भावना की बयार।
शिक्षक छात्राओं का राष्ट्रीय भावना की दिशा में एक कदम।
घरघोड़ा : शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा में जिला कार्यालय के निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्राचार्य प्रधानपाठक के मार्गदर्शन में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास हेतु समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें आज समर कैंप के दौरान "आपरेशन सिंदूर " को लेकर छात्राओं के मन में राष्ट्रीय भावना जागृत हुई जिसकी झलक देखने को मिली।उन्होंने अपने हाथों से विविध रंगों से किसी ने तिरंगे को उकेरा तो की किसी ने मिशन सिंदूर के प्रति राष्ट्रीय भावना को व्यक्त की।
इस प्रकार आज समर कैंप के दौरान छात्राओं के मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय भावना की मीठी बयार देखने को मिली।शिक्षक विजय पंडा ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि बताया।साथ ही ग्रीष्मकालीन पश्चात वर्षा ऋतु में अपने आसपास सुरक्षित परिक्षेत्रों पर वृक्षारोपण करने का उपाय बताते हुए अनुरोध किया जिसमें उक्त अभियान में पालकों को जोड़ने का निश्चय किया एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करने की बात कही जिसका सद्परिणाम देखने को मिल सकता है।इस प्रकार पर्यावरण के प्रति छात्राओं में संचेतना देखी गई।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें