टॉपर रोनित चौहान एवं उनके माता-पिता का गृहग्राम कलमी में भव्य सम्मान
टॉपर रोनित चौहान एवं उनके माता-पिता का गृहग्राम कलमी में भव्य सम्मान
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उप सरपंच एवं शिक्षकों ने किया उत्साहवर्धन
आज शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा के कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र रोनित चौहान ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय, माता-पिता और शिक्षकों का गौरव बढ़ाया, बल्कि सम्पूर्ण रायगढ़ जिले और छत्तीसगढ़ राज्य को भी गौरवान्ति किया है।गरीबी और सीमित संसाधनों के बावजूद रोनित ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अद्भुत सफलता के उपलक्ष्य में उनके गृहग्राम कलमी में विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मगनलाल पटेल ने रोनित को ₹1100 नकद एवं "करियर मार्गदर्शन पुस्तक" भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया, और विद्यालय के सभी बच्चों को रोनित से प्रेरणा लेने की अपील की।
श्रीमती नम्रता पंडा,भारत पटेल शुभम लोहिया, शांतनु राय,
श्रीमती दीप्ति गुप्ता,मिथुन एवं
सभी शिक्षकों ने रोनित को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस घड़ी को अत्यंत गौरवपूर्ण बताया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें