*एम सी एच रायगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार में ही सफल हुआ जटिल ऑपरेशन – सेवा, समर्पण और विश्वास की मिसाल*
*एम सी एच रायगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार में ही सफल हुआ जटिल ऑपरेशन – सेवा, समर्पण और विश्वास की मिसाल*
25 जुलाई 2022 को स्थापित हुआ था MCH हॉस्पिटल,आज जिले में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, समर्पण और जनविश्वास का प्रतीक बन चुका है। अपने निरंतर प्रयासों और सेवा भावना के तहत MCH ने एक बार फिर चिकित्सा इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनिल जगत एवं सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल के सशक्त मार्गदर्शन में, 27 मई 2025 को MCH रायगढ़ में एक अत्यंत जटिल स्त्री रोग संबंधी ऑपरेशन को पहले ही प्रयास में पूर्ण सफलता के साथ संपन्न किया गया। यह इस प्रकार का MCH का पहला सफल प्रयास था, जिसने न केवल एक महिला की जान बचाई, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में जिले की क्षमता को भी प्रमाणित किया।
इस जीवनरक्षक ऑपरेशन का नेतृत्व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिशा ठाकुर एवं डॉ. उपमा पटेल ने किया। जटिलता की स्थिति में महिला की गर्भाशय (बच्चेदानी) निकालना आवश्यक था। निश्चेतना चिकित्सक डॉ. आशीषन मिन्ज, स्टाफ नर्स लता मेहर एवं MCH की O.T. टीम ने समर्पित सहयोग देकर इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को सफलता में बदला।
ऑपरेशन की तैयारी, समन्वय और प्रबंधन में डॉ. अभिषेक अग्रवाल की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
इस उपलब्धि के साथ रायगढ़ जिले के मरीजों को अब ऐसे जटिल मामलों के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। यह सफलता न केवल चिकित्सा सेवा का स्तर ऊंचा उठाती है, बल्कि MCH में जनता के विश्वास को और भी गहराई प्रदान करती है।
MCH रायगढ़ मातृत्व एवं नवजात शिशु देखभाल के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, अत्याधुनिक उपकरणों और मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ जिले की सेवा में समर्पित है। डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ की निष्ठा, सेवा भावना और विशेषज्ञता ने इसे रायगढ़ जिले का गौरव बना दिया है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें