छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ द्वारा छः सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल
छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ द्वारा छः सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल
घरघोड़ा । छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ द्वारा दो माह से अनिश्चितकालीन हड़ताल में है संघ द्वारा लगातार 3 से 4 वर्ष हो गए सरकार से अपने छः सूत्रीय मांग लेकर कभी पैदल मार्च,कभी मंत्रालय घेराव,कभी जयस्तंभ रायपुर चक्काजाम,कभी सामाज कल्याण विभाग रायपुर घेराव कर चुके हैं अभी तक कोई सकारात्मक आश्वासन सरकार के तरफ से नहीं मिला हैं।देखने वाली बात है कि कब सरकार दिव्यांगो की गुहार सुनती हैं, अपने मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार निषाद ने माननीय श्री राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़ और रायगढ़ भा जा पा जिला अध्यक्ष माननीय श्री अरुणधर दीवान को भी ज्ञापन दिया इन्होंने दिव्यांगो के अधिकार को माना और जल्द पूरा कराने का आश्वासन भी दिया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें