विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

   विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 


घरघोड़ा । प्रधान जिला न्यायाधीश जीतेंद्र जैन एवं तालुका अध्यक्ष शाहबुद्दीन कुरैशी के मार्गदर्शन में तथा न्यायाधीश अभिषेक शर्मा, एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ अंकिता मुदलियार के परिपालन में गुरुवार 22.05.2025 को नवापारा घरघोड़ा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन पैरालिगल वैलेंटियर बालकृष्ण, लवकुमार चौहान एवं टीकम सिंह सिदार द्वारा किया गया। शिविर में बच्चों के अधिकार, पॉक्सो एक्ट और शोषण के विरुद्ध अधिकारों पर चर्चा की गई।

प्राधिकरण की पिएलव्ही द्वारा बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुप्रीम कोर्ट और नालसा के सहयोग से लोगों की मदद करता है। यह संस्था निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराती है। साथ ही मध्यस्थता के माध्यम से मुकदमों का निपटारा भी करती है। आधिकार मित्रों ने बताया कि भारतीय संविधान में बाल अधिकारों के शोषण के विरुद्ध कई प्रावधान हैं। शोषण से बच्चों की शिक्षा और विकास प्रभावित होता है। इसलिए हर जिले में लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रेन का गठन किया गया है। यह यूनिट बच्चों के संरक्षण और पुनर्वास में मदद करती है।पॉक्सो अधिनियम 2012, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड और सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता में वर्णित बाल अधिकारों के संरक्षण से जुड़े प्रावधानों की भी जानकारी साझा की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार