"समर कैंप" का कन्या शाला घरघोड़ा में पुरुस्कार वितरण के साथ समापन।

 "समर कैंप" का कन्या शाला घरघोड़ा में पुरुस्कार वितरण के साथ समापन।

         समापन दौरान कई शैक्षणिक बिंदुओं पर हुई चर्चा।


घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ शासन के पत्रानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या शाला घरघोड़ा में समर कैंप का संचालन किया गया।समर कैंप के प्रारंभिक दिवसों से ही दिवस वार व्यक्तित्व विकास सहित पाठ्य सहगामी क्रियाओं को लेकर गतिविधियाँ आयोजित की गई।जिसमें छात्राओं ने उत्साहजनक वातावरण में शिक्षकों के साथ योग, चित्रकला,सीमित संसाधनों से आवश्यक वस्तुओं का निर्माण, कहानी लेखन, पेड़ पौधों के संरक्षण ,जल संसाधनों की स्वच्छता, हिंदी अंग्रेजी का वाचन अभ्यास,अपने गाँव की इतिहास से भिज्ञ होना, विज्ञान गणित विषय के प्रति अभिरुचि कैसे उत्पन्न हो,व्यक्तित्व विकास में शिक्षा संस्कार की भूमिका आदि विषयकों पर चर्चा हुई जिसका सीधा लाभ छात्राओं को मिलेगा।कैंप के समापन के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा एवं प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में बनाए छात्राओं द्वारा स्वयं हस्त से लिखित एवं सृजित चित्र लेखन मॉडल आदि का अवलोकन करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। समर कैंप के दौरान रिटेल शिक्षक संतोष साव ने छात्राओं को बाजार उत्पादकों से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए विनिमय प्रणाली,रोजगार मूलक कार्य,बाजार से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए छात्राओं को अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं उनका उत्साह बढ़ाया। शिक्षक सानोद गुप्ता ने अंग्रेजी शिक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए छात्राओं को मार्गदर्शन दिया कि वे दैनिक जीवन में अंग्रेजी का उपयोग कर सकें।कार्यक्रम का संयोजन करते हुए शिक्षक विजय पंडा ने समय समय पर उपस्थित पालकों एवं शिक्षा समिति के सदस्यों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने स्वस्फूर्त रूप से अपने बच्चों को ग्रीष्मकाल के दौरान उत्साह बढ़ाते हुए समर कैंप में नियमित उपस्थिति दर्ज करवाते हुए शिक्षा का वातावरण बनाने में सहयोग प्रदान किया।समर कैंप के दौरान नियमित रूप से पेयजल फल आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी। छात्राओं को ग्रीष्मकाल हेतु आवश्यक गृह कार्य भी प्रदान किया गया एवं पालकों से शिक्षा को लेकर संवाद बनाए रखने का निर्णय लिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार