घरघोड़ा में खुशी की लहर - रामसाय साव (विक्की साव) बने भाजपा OBC मोर्चा के महामंत्री, क्षेत्र में जश्न का माहौल

घरघोड़ा :- क्षेत्र के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेतृत्व के रूप में पहचान बना चुके रामसाय साव (विक्की साव) को भारतीय जनता पार्टी OBC मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जैसे ही यह खबर सामने आई, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया।

रामसाय साव का लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान रहा है। वे हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। उनकी इसी सक्रियता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में OBC मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वहीं, क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक और मजबूत कदम बताया है।

रामसाय साव ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है और वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे OBC समाज के अधिकारों और विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर उनके निवास एवं विभिन्न स्थानों पर समर्थकों द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई।

रामसाय साव की इस उपलब्धि को लेकर घरघोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में गर्व का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार