घरघोड़ा नगरपंचायत अंतर्गत राष्ट्रीय जनगणना का प्रशिक्षण सह फिल्ड कार्य 

घरघोड़ा : राष्ट्रीय जनगणना 2027 के अंतर्गत घरघोड़ा सह तमनार नगर पंचायत के जनगणना कार्य मे संलग्न प्रगणक एवं सुपरवाइजर पद पर नियुक्त कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण तहसील मुख्यालय घरघोड़ा मे सम्पन्न हुआ | जिसके अन्तर्गत नागरिकों के मुलभुत सुविधाओं से युक्त 33 प्रकार की जानकारी एकत्र की जावेगी जो भविष्य मे राष्ट्रीय विकास संरचना के लिए आवश्यक साबित होगी |प्रशिक्षण के तीसरे दिवस पर राष्ट्रीय

 जनगणना 2027 को सफल बनाने एवं प्राप्त प्रशिक्षण को सफल क्रियान्वयन करने हेतु संलग्न कर्मचारियों के साथ मास्टर ट्रेनर्स मे भी उत्साहपूर्वक भावना रही वे भी प्रगणक सुपरवाइजर के साथ रहे एवं जानकारी एकत्रित करने एवं उसको घर घर जाकर जानकारी एकत्र करने मे प्रोत्साहित करते दिखे |राष्ट्रीय जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए क्षेत्र वार प्रगणकों सुपरवाइजर हेतु चिन्हांकित

 कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है |जनगणना गाँव कस्बा वार्ड स्तर पर प्राथमिक आँकडो का सबसे बड़ा स्रोत है |यह जनगणना 2027 भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी जिसमें जनगणना आंकड़ों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों के माध्यम से होगी |जनगणना के प्रथम चरण एक मई से मकान सुचिकरण एवं मकानों की गणना होगी | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार