आंगन बाड़ी केन्द्र छिरभौना में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
घरघोड़ा। आंगन बाड़ी कार्य कर्ता श्रीमती प्रभा सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विद्या शंकर बहिदार एवं श्रीमती पूनम बहिदार के 25 वें वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र छिरभौना में बाल भोग नेवता भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र छिरभौना के नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ प्राथमिक विद्यालय छिरभौना के बच्चे भी शामिल होकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाये, कार्य क्रम में गांव की शिशु वती माताएं भी उपस्थित होकर नेवता भोज ग्रहण कर आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद दिये तथा बहिदार दम्पत्ति के सुख मय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका श्री मती राधा मांझी एवं किशोरी बालिकाओं की भूमिका सराहनीय रही।
कार्यक्रम में अधिवक्ता श्री राजेश सिंह ठाकुर ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें