सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम  से मनाया गया 

 घरघोड़ा :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्च मा. विद्यालय घरघोड़ा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम से जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मदिन के रूप में मनाई गई ।जिसमे सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्णा जी का आरती पूजा अर्चना ,दीप प्रज्ज्वलन, भजन कीर्तन एवं कक्षा के भैया बहनों द्वारा सामूहिक नृत्य का प्रदर्शन विद्यालय में किया गया तत्पचात शोभा यात्रा के लिए सभी नगर की ओर प्रस्थान हुए । नगर के चौक चौक में

 विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा सामूहिक नृत्य एवं उद्घोष नारे किया गया और कुछ बच्चे राधा कृष्ण रूप धारण भी किये और नगरवासियों द्वारा फूलो की बौछार किया गया अंत मे बच्चों के द्वारा दही हांडी को फोड़ने के लिए पिरामिड बनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अतिथि अध्यक्ष - जानेश्वर मिश्रा , सचिव- सुनील सिंह ठाकुर अधिवक्ता,प्राचार्य - जितेंद्र कुमार मिश्रा, पूर्वप्राचार्य - देव नारायण पटेल प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता गोपाल एवं विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी और कक्षा के सभी भैया बहन इस पर्व में सम्मिलित हुए और इस पर्व को सफल बनायें। कार्यक्रम में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए श्रीमती गीता मिश्रा एवं श्रीमती झरना ठाकुर ,अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय महिला समाज घरघोड़ा उपस्थित रही।

 यह त्योहार भारत के लगभग सभी हिस्सों में मनाया जाता है। कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था, इसलिए मथुरा में जन्माष्टमी एक बड़ा त्योहार है जिसे अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। पूरा शहर सजाया जाता है और लोग बेहद खुश और आनंदित नजर आते हैं। इस पावन अवसर पर हम भगवान श्रीकृष्ण के कर्म, धर्म, प्रेम और कर्तव्य के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें। जय श्री कृष्ण! “नंद घर आनंद भयो,जय हो नन्द लाल की! हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की!!”

        शिशु मंदिर की झांकी का स्वागत नगर के समाजसेवीगणों ने किया और बच्चों को उपहार बांटे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार