तमनार हुआ तनाव ग्रस्त ... पुलिस टीम पर हमला, महिला टीआई घायल, पुलिस की गाड़ी ... एसडीएम की कार , बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद ...
रायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़ा बवाल हो गया। जिंदल कोयला खदान के खिलाफ जारी आंदोलन अब भड़क उठा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना में टीआई कमला पुसाम बुरी तरह से घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में
भर्ती कराया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने बस और कार एम्बुलेंस में आग लगाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल तमनार के हालात तनाव पूर्ण बताये जा रहे है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ 35 से 40 आंदोलनकरियो को पुलिस ने सुबह हिरासत में लिया था जिसमे राधेश्याम शर्मा भी शामिल थे।
ग्रामीणों के बताये अनुसार कोयला गाडी पार कराने को लेकर साथ ही एक सायकल चालक के साथ सड़क हादसा होने से माहौल तनाव ग्रस्त हो गया है। घायलों को सावित्री नगर हॉस्पिटल ले जाने की जानकारी सामने आ रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें