6 सूत्रीय मांगो को लेकर दिव्यांजनो का रायपुर मरीन ड्राइव से जयस्तंभ चौक तक पैदल मार्च

6 सूत्रीय मांगो को लेकर दिव्यांजनो का रायपुर मरीन ड्राइव से जयस्तंभ चौक तक पैदल मार्च

घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ द्वारा 26/03/2025 दिन बुधवार को रायपुर मरीन ड्राइव से जयस्तंभ चौक तक पैदल मार्च करेंगे, संघ द्वारा लगातार अपने छह सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च व आन्दोलन कर रही हैं।

1- फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी कर रहे लोगों का राज्य मेडिकल बोर्ड से भौतिक जांच हो, फर्जी पाए जाने तुंरत बर्खास्त किया जावे 2- दिव्यागों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाकर शासकीय पद निकालते हुए विज्ञापन जारी किया जाए। 3- दिव्यांगजनों को प्रति माह 5000/- रुपए मासिक पेंशन दिया जाए एवं बीपीएल बाध्यता खत्म किया जाए। 4- 18 वर्ष से ऊपर अविवाहित युवती/ महिला को महतारी वंदन योजना में शामिल किया जाए। 5- शासकीय दिव्यांग कर्मियों को पदोन्नति में 4% आरक्षण दिया जाए। 6-बेरोजगार दिव्यागों को बिना गारंटी के लोन के दिलाया जाए एवं कोरोना पूर्व दिए गए समस्त लोन माफ किया जावे। संघ द्वारा छत्तीसगढ़ के 640000 दिव्यागों को 26/03/2025 को रायपुर मरीन ड्राइव में सुबह 10 बजे आने की अपील की हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार