नगरीय निकाय चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह
*नगरीय निकाय चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह*
*सिंधी समाज ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के किया सम्मान*
✍ रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत-रायपुर के तत्वाधान में नगरीय निकाय चुनाव में विजयी होकर चुने गए जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक भव्य समारोह महाराज अग्रसेन कॉलेज, मैक ऑडिटोरियम, समता कॉलोनी, रायपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न नगर निकायों में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जिनमें धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजय वर्मा एवं घरघोड़ा (रायगढ़) के पार्षद श्री श्याम भोजवानी सहित अन्य 42 जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
*श्याम भोजवानी का विशेष सम्मान*
घरघोड़ा (रायगढ़) के पार्षद श्री श्याम भोजवानी को समाज में उनकी सक्रिय भूमिका, पत्रकारिता एवं समाजसेवा में उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं एवं जनप्रतिनिधि के रूप में अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। पत्रकारिता के माध्यम से भी उन्होंने समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया है, जिससे जनहित के कार्यों को गति मिली है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी एवं मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं एवं उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्याम भोजवानी जैसे समर्पित समाजसेवी समाज की शक्ति हैं, जो नगर विकास और सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
*यह सम्मान समाज व जनता को समर्पित-भोजवानी*
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्याम भोजवानी ने इस उपलब्धि को अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि वे आगे भी समाजसेवा, पत्रकारिता और जनप्रतिनिधित्व की भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाते रहेंगे। उनके सम्मान से घरघोड़ा क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखा गया एवं उनके समर्थकों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।
समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों ने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें