अंबेडकर चौंक को पुलिस विभाग द्वारा बदनाम किया जा रहा है।

अंबेडकर चौंक को पुलिस विभाग द्वारा बदनाम किया जा रहा है।

  घरघोड़ा । भीम आर्मी इकाई घरघोड़ा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा को लिखित आवेदन देकर कहा गया है कि पिछले दिनों अंबेडकर चौंक घरघोड़ा में पुलिस विभाग द्वारा किसी पुरुषोत्तम उरांव को प्लास्टिक में शराब भरकर बेचने एवं घेराबंदी कर पकड़ने संबंधी समाचार प्रसारित किया गया था।जो कि भ्रामक एवं असत्य समाचार मानते हुए पुलिस विभाग को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि फर्जी एफ आई आर कर पुलिस अंबेडकर चौंक का नाम अनावश्यक रूप से जोड़ रही है ।आवेदकों ने पुरुषोत्तम उरांव को सामाजिक रूप से जान पहचान होने से इंकार किया है।


अंबेडकर चौंक शांति सौहाद्रयुक्त स्थल है एवं यहां कोई शराब विक्रय कर पकड़ने की कार्यवाही नहीं हुई है। 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार