भाजपा में गद्दारी का सजा बरकरार* दोषी 2 पार्षद पार्टी से बाहर*

           

              *भाजपा में गद्दारी का सजा बरकरार*

       


  

                     *दोषी  2 पार्षद पार्टी से बाहर*

घरघोड़ा: नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव के समय भाजपा को हुई अप्रत्याशित हार के बाद भाजपा ने कड़ी कार्यवाही की है। वार्ड क्रमांक 02 से पार्षद श्याम भोजवानी और वार्ड 05 से पार्षद अनिल लकड़ा को प्रदेश भाजपा में 06 साल के लिए पार्टी से निलंबित करने का फरमान जारी कर दिया है।

         नगर में गद्दारी की चर्चा हर आम के जुबां पर थी वहीं गद्दार पार्षद की पहचान करने में भाजपा नेतृत्व जोरो से लगी थी।



भाजपा में लगातार अनुशासन हीनता को बरदाश्त नहीं करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है जिससे से निर्दलीयों का भाजपा में शामिल होने का रास्ता पूरा बंद होता दिख रहा है। आने वाले दिनों ने और भी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने की जानकारी अंदरूनी सूत्रों से आ रही है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार