मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार जगत के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।


मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार जगत के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।

घरघोड़ा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र ऑपरेशन थियेटर, अंतः रोगों प्रसूति गृह, जच्चा-बच्चा वार्ड का अवलोकन किया गया।


भर्ती मरीज़ों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को शासन द्वारा दी जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। ड्यूटीरत चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों के साथ शालीनता एवं आत्मीयता के साथ निःस्वार्थ भाव से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तत्परता के साथ प्रदान करने के निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस. आर. पैकरा , जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ भानु पटेल, डॉ विजय कुमार लकड़ा, डॉ ए.के.मिंज , डॉ नैंसी लकड़ा व ड्यूटीरत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार