राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों का ऑपरेशन कराने हेतु घरघोड़ा चिरायु टीम रायपुर रवाना
घरघोड़ा । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा जिला रायगढ़ के मार्गदर्शन में घरघोड़ा चिरायु टीम द्वारा 05 जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चे:- नितिका राठिया उम्र 14 साल ग्राम छर्राटांगर , शुभम राठिया उम्र 04 साल ग्राम बटुराकछार,शैलेश राठिया उम्र 05 ग्राम कोसमघाट युलीना राठिया उम्र 06 साल ग्राम पुसल्दा उमा राठिया उम्र 09 साल ग्राम जरकट को इकोकार्डियोग्राफी के लिए सत्य साईं अस्पताल रायपुर ले जाया गया।
इकोकार्डियोग्राफी (Echocardiography) एक अल्ट्रासाउंड परीक्षण है जो ध्वनि तरंगों का उपयोग करके आपके हृदय की गतिशील छवियां बनाता है। इसे "इको" या "इकोकार्डियोग्राम" भी कहते हैं। इस प्रक्रिया से डॉक्टर हृदय की संरचना और कार्यप्रणाली, वाल्वों की स्थिति और हृदय से रक्त के प्रवाह को देख पाते हैं। यह एक दर्द रहित
और गैर-आक्रामक परीक्षण है।इकोकार्डियोग्राफी पश्चात बच्चों को सर्जरी हेतु सत्यसाई हॉस्पिटल रायपुर द्वारा निश्चित तारीख दिया जाएगा जिसमें बच्चों को चिरायु टीम द्वारा सत्यसांई हॉस्पिटल में भर्ती करा कर बच्चों का सर्जरी कराया जाएगा lचिन्हित बच्चों को इकोकार्डियोग्राफी
परीक्षण हेतु चिरायु टीम के डॉ भानुप्रकाश कुर्रे, डॉ अजय कुमार राठिया, डॉ कामिनी गुप्ता व ए.एन.एम श्रीमती पूनम तिर्की, श्रीमती पखोंजनी गुप्ता के विशेष योगदान रहा है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें